Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी के शिवपुर स्टेशन पर शुरू हुआ वरुणा एक्सप्रेस का ठहराव, रविन्द्र जायसवाल ने दिखाई हरी झंडी

वाराणसी के शिवपुर स्टेशन पर शुरू हुआ वरुणा एक्सप्रेस का ठहराव, रविन्द्र जायसवाल ने दिखाई हरी झंडी
Mar 06, 2026, 06:48 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: वरुणा पार लोगों के लिए राहत की बात है, क्‍योंकि आज शुक्रवार से वाराणसी के शिवपुर रेलपे स्‍टेशन पर वरुणा एक्‍सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया है. वरुणापार क्षेत्र के लोगों की लगातार मांग पर वाराणसी से लखनऊ चलने वाली ट्रेन संख्या 20401 व लखनऊ से वाराणसी ट्रेन संख्या 20402 का शिवपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव किया होगा. ट्रेन के ठहराव के लिए प्रधानमंत्री तथा रेल मंत्री से वार्ता के अथक प्रयास से उक्त ट्रेन के ठहराव का निर्णय रेल मंत्रालय द्वारा लिया गया है. छह मार्च की सुबह 6:07 बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर मुख्‍य अतिथि मंत्री रवींद्र जायसवाल ने शिवपुर स्टेशन से रवाना किया.


o


इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद आदि उपस्थित रहे. यह सुविधा 6 मार्च से लागू कर दी गई है. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल शिवपुर रेलवे स्टेशन पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.


hjuy


आने-जाने दोनों दिशा में होगा ठहराव


रेलवे की जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 20401 (वाराणसी–लखनऊ वरुणा एक्सप्रेस) अब शिवपुर स्टेशन पर रुकेगी. वहीं ट्रेन संख्या 20402 (लखनऊ–वाराणसी) भी वापसी के दौरान शिवपुर स्टेशन पर ठहराव करेगी.


यह भी पढ़ें: नेपाल चुनाव में वोटों की गिनती जारी, नतीजों पर टिकी हर किसी की नजर


jkiu


बताया गया कि वरुणा पार क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि इस महत्वपूर्ण ट्रेन का ठहराव शिवपुर स्टेशन पर भी किया जाए. इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे. अब इस निर्णय से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन और अधिक सुविधाजनक होगा. शिवपुर में वरुणा एक्सप्रेस का ठहराव शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

मथुरा से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 10 लोग घायल
मथुरा से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 10 लोग घायल
वाराणसी: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में रूपापुर के पास नेशनल हाईवे 19 पर शुक्रवार की सुबह करीब 4:30 बजे एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलटने से बडा हादसा हो गया. इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए. पिकअप में लगभग 20 से 25 श्रद्धालु सवार थे, जो मथुरा में होली खेलकर और दर्शन करने के बाद बिहार के भभुआ स्थित अपने गांव लौट रहे थे.तेज रफ्तार वाहन हादसे का शिकार जानकारी के अनुसार, पिकअप संख्या BR 45 GB 4022 प्रयागराज की ओर से आ रही थी. वाहन तेज रफ्तार में था, ड्राइवर को झपकी आई और अचानक गाड़ी से नियंत्रण खो गया, जिससे पिकअप सड़क पर पलट गई. हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे.यह भी पढ़ें: मंडलायुक्त ने की जनसुनवाई, शिकायतों के जल्द निस्तारण के दिए निर्देशघायलों में राजकुमार, गुड्डू, पुजारी, संगीता, उषा, विक्की और रामप्यारे सहित कुल 10 लोग शामिल हैं. सूचना के बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है. वाहन में सवार अधिकांश यात्री बिहार के मोहनिया, दादर और आसपास के गांवों के निवासी बताए जा रहे हैं.घर लौटते वक्त हुआ हादसाहादसे में जिन लोगों को गंभीर चोटें नहीं आईं, वे सड़क किनारे बैठकर एक-दूसरे को संभालते नजर आए. कई यात्रियों ने बताया कि मथुरा में होली खेलने के बाद लौटते समय यह हादसा हुआ. ईश्वरीय कृपा से ही हम सब बच पाए हैं. दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सडक प्राधिकारी की मदद से पलटी हुई पिकअप को सड़क से हटवाने की कार्रवाई शुरू की, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका.
मंडलायुक्त ने की जनसुनवाई, शिकायतों के जल्द निस्तारण के दिए निर्देश
मंडलायुक्त ने की जनसुनवाई, शिकायतों के जल्द निस्तारण के दिए निर्देश
वाराणसी: मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने शुक्रवार को कमिश्नरी कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर मंडल के कई जिलों से आये नागरिकों की समस्याएं सुनी. जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे. मंडलायुक्त ने एक-एक कर सभी फरियादियों की बात सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए.उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समय पर निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है. जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सड़क-नाली और अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं. कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देकर निस्तारण कराया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए जल्द कार्रवाई करने को कहा गया.मंडलायुक्त ने कहा- शिकायतों को गंभीरता से लेंमंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि जन शिकायतों को गंभीरता से लें और तय समय सीमा में उनका समाधान सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें.यह भी पढ़ें: डीजे पर नाच-गाने के विवाद में मारपीट, घायल युवक की हुई मौतकलेक्ट्रेट में चलेंगी एसीएम-प्रथम, द्वितीय कोर्टडीएम सत्येंद्र कुमार ने गुरुवार को वाराणसी कलक्ट्रेट भवन के कार्यालयों का निरीक्षण किया. अभिलेखागार सहित अन्य कक्ष के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपर नगर मजिस्ट्रेट-प्रथम और द्वितीय के न्यायालय शिफ्ट करने का निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयध्यक्षों को निर्देश दिया कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें.
डीजे पर नाच-गाने के विवाद में मारपीट, घायल युवक की हुई मौत
डीजे पर नाच-गाने के विवाद में मारपीट, घायल युवक की हुई मौत
वाराणसी: जिले के सिंधौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बूची गांव में होली के उत्सव के दौरान डीजे पर नाचने और गाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया. इस मारपीट में एक दलित अधेड़ व्यक्ति त्रिलोकी राम (55 वर्ष) की पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. होली के दिन हुई इस घटना मं उन्हें बचाने की कोशिश करने वाले उनके पांच परिजन भी गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां त्रिलोकी की गुरुवार को मौत हो गई.दो पक्षों के बीच हुई तीखी बहस घटना के अनुसार, गांव में होली मनाने के दौरान डीजे बज रहा था. दो पक्षों के बीच डीजे पर मनपसंद गाने बजाने या नाचने को लेकर तीखी बहस शुरू हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई. आरोप है कि कुछ लोगों ने लाठी, डंडे, ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया. इस हमले में त्रिलोकी राम के सिर में गंभीर चोट लगी. त्रिलोकी राम को बचाने पहुंचे उनके बेटे राहुल (29), मुलायम (25) तथा अन्य परिजन छेदी (42), फूलपत्ती (36) और जयप्रकाश (45) को भी जमकर पीटा गया. सभी घायलों को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी हालत बिगड़ने पर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया. इलाज के दौरान गुरुवार सुबह त्रिलोकी राम ने दम तोड दिया.यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार खुली जीप ने ले ली युवक की जान, चालक गिरफ्तारहत्या का मामला दर्जमृतक के परिजनों ने गांव के ही नरमू, गुड्डू, राजा, संदीप और गोविंदा सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और हत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच जारी है. घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, इसलिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और सतर्कता बरत रही है.ट्रेन की चपेट में आने से एक व्‍यक्ति की मौतवाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में बहादुरपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से जान चली गई. मिली जानकारी के अनुसार, बहादुरपुर गांव निवासी 39 वर्षीय सुरेंद्र कुमार भारती पुत्र भैया लाल रात में शौच के लिए रेलवे क्रॉसिंग पार करके दूसरी ओर गए हुए थे. कार्य से निवृत्त होने के बाद जब वह वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे, उसी दौरान अचानक तेज गति से आ रही ट्रेन ने उन्हें चपेट में ले लिया. ट्रेन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे की सूचना मिलते ही पीड़ित के परिवार में कोहराम मच गया. मृतक तीन नाबालिग बच्चों का पिता था, जिसमें दो पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी चौबेपुर वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है और रेलवे पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है.