Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

विजय माल्या को हाईकोर्ट ने लगाई फटकार! दिया अल्टीमेटम...

विजय माल्या को हाईकोर्ट ने लगाई फटकार! दिया अल्टीमेटम...
Feb 13, 2026, 06:48 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Vijay Mallya Case: शराब कारोबारी विजय माल्या की बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुश्किले और भी बड़ा दी है. जी हां, कोर्ट ने बीते गुरुवार को सुनवाई कर भगोड़े आर्थिक अपराधी विजय माल्या को भारत आकर यह बताने का एक आखिरी मौका दिया है कि वह भारत आएंगे या नहीं. जहां कोर्ट ने कहा कि कानून की वैलिडिटी को चुनौती देने वाला केस लड़ने के लिए किसी भी हाल में भारत आना ही होगा. बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर और जस्टिस गौतम अंखड़ की पीठ ने कहा कि आपको वापस आना होगा. अगर आपने कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन कर वापस नहीं आए तो हम इस याचिका पर सुनवाई नहीं कर सकते है. अभी तक कोर्ट ने विजय माल्या की उस याचिका पर सुनवाई की थी, जिसमें उन्होंने एफईओ अधिनियम और भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने की कार्यवाही को चुनौती दी थी.


yuio


भारत लौटने के इरादे में नहीं माल्या


कार्ट द्वारा दिए गए इन निर्देशों के बावजूद भी आरोपी विजय माल्या भारत लौटने के मामले में अपना हलफनामा पेश करने में नाकाम साबित हुए थे. ये नाकामी ये साफ जाहिर कर रही है कि, माल्या का भारत लौटने का कोई भी इरादा नहीं है. उनके इस रवैये से नाराज अदालत ने कड़ा रूख अपनाते हुए साफ कहा कि, न्यायालय के आदेशों का माल्या उल्लंघन कर रहे है, जिसके चलते आप भगोड़े आर्थिक अपराधी अधिनियम को चुनौती देने वाली वर्तमान याचिका का लाभ नहीं उठा सकते है.


uiop


माल्या के वकील ने कही बड़ी बात


दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि, विजय माल्या ने एक हलफनामा दायर किया है, जिसमें उन्होंने ये दावा किया है कि बैंकों द्वारा उनसे पैसे की मांग करना गलत था और वह मामले को वसूली की कार्यवाही में बदलने की कोशिश कर रहा, ऐसे में उन्होंने तर्क दिया कि माल्या ने 2018 के अधिनियम को तभी चुनौती दी जब वह भगोड़ा बन चुका था, साथ ही वो भारत लंदन में प्रत्यर्पण कार्यवाही के अंतिम फेज में भी चल रहा था.


oi


ऐसे में उसका भारत आकर ही कोर्ट के सामने सभी बातों पर चर्चा करना ही बेहतर माना जाएगा, लेकिन उसे भारतीय कानून पर अविश्वास नहीं करना चाहिए और फिर भी न्याय का दावा करना चाहिए...इन सभी बयानों के बीच माल्या के वकील अमित देसाई ने कहना है कि माल्या को भारत आए बिना भी सुनवाई का अवसर दिया जा सकता है. हालांकि, बेंच ने इस बात पर जोर दिया कि माल्या को यह बताने का निर्देश देने वाला एक मौजूदा आदेश है कि वह कब लौटने का प्रस्ताव रखते हैं. जिस पर कोर्ट ने कहा, “आपके साथ न्याय करते हुए हम आपको एक और अवसर दे रहे हैं.


जानिए क्या है मामला


गौरतलब है कि, बॉम्बे हाई कोर्ट ने भगोड़े व्यवसायी विजय माल्या को फ्यूजिटिव इकोनॉमिक ऑफेंडर्स एक्ट (FEOA) 2018 के तहत खुद को भगोड़ा घोषित करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए भारत लौटने का अल्टीमेटम दिया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जब तक वह स्वदेश नहीं लौटते, उनकी याचिका पर कोई सुनवाई नहीं होगी. विजय माल्या ब्रिटेन में फरार हैं. जिसके चलते वो फ्यूजिटिव इकोनॉमिक ऑफेंडर्स एक्ट 2018 के तहत फरार आर्थिक अपराधी घोषित किए गए हैं.


ये एक्ट ऐसे लोगों के खिलाफ लगाया जाता है जो बड़े कर्ज डिफॉल्ट करके देश छोड़कर भाग जाते हैं. माल्या किंगफिशर एयरलाइंस के कर्ज न चुकाने के मामले में ही आरोपी हैं. बैंक से हजारों करोड़ का लोन लिया था जो आज तक वापस नहीं किया गया है. भारत सरकार उनकी प्रत्यर्पण यानी एक्सट्राडिशन की कोशिश कर रही है. लंदन में सुनवाई अंतिम चरण में है.

बंद मकान से 40 लाख के माल पर हाथ साफ करने वाले दो इनामी गिरफ्तार, गहने बरामद
बंद मकान से 40 लाख के माल पर हाथ साफ करने वाले दो इनामी गिरफ्तार, गहने बरामद
वाराणसी : बंद मकान का ताला तोडकर लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ करने वाले दो इनामी शातिरों को लंका थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने दोनों के कब्जे से लगभग 40 लाख रुपये मूल्य के चोरी के आभूषण भी बरामद किए हैं. इन दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था.अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काशी जोन की लंका पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए मोहम्मद शारिक जमाल अंसारी (38 वर्ष) और रेयाज अकरम (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया. दोनों को 17 अप्रैल को सीर गोवर्धनपुर स्थित काशीपुरम कॉलोनी में बबूल के पेड़ के पास से दबोचा गया.सहायक पुलिस आयुक्‍त भेलूपुर ने बताया कि चोरी की घटना 5 अप्रैल 2026 को सामने आई थी. पीड़ित ने थाना लंका में शिकायत दर्ज कराई कि वह 31 मार्च को अपने गांव रोहतास, बिहार गया था. 4 अप्रैल को लौटने पर उसने देखा कि बाहरी गेट पर ताला बंद था पर घर के अंदर का ताला तोड़कर आलमारी और बक्से से पुस्तैनी गहने व कपड़े चोरी कर लिए गए हैं. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं, जिनमें हार, मंगलसूत्र, कंगन, अंगूठियां, झुमके, बाली, पायल, नथ, लाकेट, सिक्के समेत अन्य कीमती जेवर शामिल हैं. यह बरामदगी पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.मुख्य आरोपी मोहम्मद शारिक जमाल अंसारी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि पुलिस के लिए चिंता का विषय है. पुलिस टीम ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है.Also Read:पीएम के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू, सीपी और डीएम ने बरेका का किया निरीक्षण...इस कार्रवाई में थाना लंका के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गौरव कुमार समेत पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. पुलिस ने इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही, स्थानीय निवासियों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके.
पीएम के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू, सीपी और डीएम ने बरेका का किया निरीक्षण...
पीएम के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू, सीपी और डीएम ने बरेका का किया निरीक्षण...
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस माह के अंत में प्रस्तावित दौरे को देखते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बरेका के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की. कार्यक्रम स्थल के प्रवेश और निकास द्वारों का निरीक्षण कर आने-जाने वाले मार्गों पर भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग व सुगम यातायात व्यवस्था के निर्देश दिए.संवेदनशील स्थलों सीसीटीवी कवरेज और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का निरीक्षण किया. पुलिस आयुक्त ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से सुरक्षा योजना की समीक्षा की. हेलीपैड, पार्किंग एरिया, वीवीआईपी एंट्री, ड्रॉपिंग जोन व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर विशेष दिशा निर्देश दिया.वीवीआईपी आगमन के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और कार्यक्रम स्थल आसपास विशेष यातायात प्लान लागू कर डायवर्जन, बैरिकेडिंग व निर्बाध आवागमन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी. यातायात, स्थानीय पुलिस और विभागों को समन्वय स्थापित कर पार्किंग प्रबंधन, आपातकालीन मार्ग सुरक्षित रखने के निर्देश दिए. इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार आदि रहे.परियोजनाओं का करेंगे शिलान्‍यास और लोकार्पणप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आने वाले हैं. इस बार सिग्नेचर ब्रिज का लोकार्पण और बाबा लाट भैरव सेतु के शिलान्यास सहित करीब 7000 करोड़ की योजनाओं की सौगात काशी वासियों को मिलेगी. भाजपा और प्रशासन से जुड़े लोगों के अनुसार, संभावना जताई जा रही है कि प्रचार थमने से लेकर मतों की गिनती के दौरान आने की रूपरेखा तय की जा रही है. सड़क, रेल, खेल समेत 100 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास की सूची बन रही है. बंगाल चुनाव का प्रचार थमने के बाद पीएम आएंगे. इस दौरान बरेका में रुकेंगे.Also Read:व्‍यापारी छोटी से छोटी समस्‍याएं पुलिस से करें साझा, डीसीपी गोमती जोन ने की बैठक...एक जनसभा भी कराने की योजना बनाई जा रही है. इसके अलावा बाबा विश्वनाथ और कालभैरव के दर्शन पूजन भी करेंगे. गंगा किनारे रामनगर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सहित कई परियोजनाएं मिलेंगी. अमृत 2.0 योजना के तहत नगर निगम के वरुणा पार, रामनगर और सूजाबाद सहित 18 वार्डों में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसकी मदद से पेयजल का बुनियादी ढांचा मजबूत किया जाएगा.651 किलोमीटर की नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी. इसका सीधा फायदा करीब तीन लाख की आबादी को मिलेगा. शुद्ध जल की आपूर्ति के लिए 67,886 घरों को जोड़ा जाएगा. 98 करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम के नए सदन भवन का शिलान्यास भी होना है.
व्‍यापारी छोटी से छोटी समस्‍याएं पुलिस से करें साझा, डीसीपी गोमती जोन ने की बैठक...
व्‍यापारी छोटी से छोटी समस्‍याएं पुलिस से करें साझा, डीसीपी गोमती जोन ने की बैठक...
वाराणसी : पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू कादयान ने शनिवार को जोन के अंतर्गत समस्त थाना क्षेत्रों के व्यापारी बंधुओं के साथ एक गोष्ठी की, जिसमें विभिन्न व्यापारी संघों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. गोष्ठी के दौरान व्यापारी बंधुओं द्वारा स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों से जुड़ी विभिन्न समस्याएं एवं सुझाव साझा किए गए. उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए. डीसीपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस को प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का निष्पक्ष एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा.इस दौरान अधिकांश व्यापारियों द्वारा सार्वजनिक स्थलों एवं हाईवे पर लगी स्ट्रीट लाइटों के खराब होने की समस्या उठाई गई. उनका कहना था कि कस्बों में स्ट्रीट लाइट खराब रहने से चोरी की घटनाओं तथा हाईवे पर सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है. इस संबंध में डीसीपी ने बताया कि यद्यपि यह विषय सीधे पुलिस विभाग से संबंधित नहीं है, तथापि व्यापारियों द्वारा बताई गई ऐसी सभी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर पृथक बैठक आयोजित की जाएगी, जिससे समस्याओं का प्रभावी निराकरण कराया जा सके.एक व्यापारी द्वारा सीसीटीवी कैमरा खराब होने की समस्या भी बताई गई, जिस पर उन्‍होंने संबंधित थाना प्रभारी से वार्ता कर तत्काल समाधान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए. इसके अतिरिक्त कुछ व्यापारियों द्वारा बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर चिंता व्यक्त की गई. इस पर डीसीपी ने अवगत कराया कि साइबर अपराधों से बचाव हेतु जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है तथा पुलिस द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं.Also Read: वाराणसी रिंग रोड पर भीषण सड़क हादसा: तीन ट्रेलरों की टक्कर में दो की मौत...डीसीपी ने सभी व्यापारी बंधुओं से अपील की कि वे अपनी छोटी से छोटी समस्याओं को भी पुलिस के साथ साझा करें, ताकि समय रहते उनका प्रभावी निस्तारण किया जा सके. साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाएं तथा उनका रुख सार्वजनिक मार्ग की ओर रखें, जिससे सार्वजनिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके.गोष्ठी के समापन पर व्यापारियों द्वारा पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान को स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं पारंपरिक साफा पहनाकर सम्मानित किया गया. व्यापारी प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन द्वारा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने एवं समाधान हेतु तत्परता दिखाने पर आभार व्यक्त किया. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस एवं व्यापारियों के आपसी सहयोग से न केवल व्यापारिक वातावरण सुदृढ़ होगा, बल्कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था भी और अधिक मजबूत होगी.