Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

विश्व पर्यावरण दिवस पर अभियान का शुभारम्भ, संरक्षण का लिया संकल्‍प

विश्व पर्यावरण दिवस पर अभियान का शुभारम्भ, संरक्षण का लिया संकल्‍प
May 15, 2026, 12:00 PM
|
Posted By Preeti Kumari

The accused was arrested for allegedly cheating people by promising to sell goods on an online platform.


वाराणसी: पूर्वोत्तर रेल के वाराणसी मंडल में डीआरएम आशीष जैन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अभिषेक राय के नेतृत्व में शुक्रवार को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के उपलक्ष्य में 15 मई से 05 जून 2026 तक के लिए ‘पर्यावरण संरक्षण अभियान’ की शुरुआत हुई. मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने अधिकारियों एवं रेल कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई.


k


इस शपथ में पर्यावरण बचाने के लिए दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव अपनाने और परिवार, मित्रों एवं समाज को पर्यावरण के अनुकूल व्यवहार के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया. आशीष जैन ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण में जन सहभागिता को प्रोत्साहित करना है. उन्होंने बताया कि छोटे-छोटे दैनिक प्रयासों से बड़े बदलाव संभव हैं. पानी एवं ऊर्जा संरक्षण की शुरुआत स्वयं से करनी चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए.


प्लास्टिक निषेध को लेकर जागरूकता


इसी क्रम में वाराणसी मंडल के सभी कोचिंग डिपो, कार्यालयों, यूनिटों एवं प्रमुख स्टेशनों पर भी अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई. अभियान के तहत नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा नामित स्टेशनों के अतिरिक्त अन्य प्रमुख स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में भी पर्यावरण जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. अभियान के अंतर्गत 15 से 18 मई तक स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में पोस्टर, बैनर और डिजिटल संदेशों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे. 19 से 22 मई तक प्लेटफार्मों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक कचरे के निस्तारण तथा एकल उपयोग प्लास्टिक के निषेध को लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी.


'


इसके अलावा 23 से 26 मई तक यात्रियों को पानी की बोतल साथ रखने, कपड़े के थैले के उपयोग एवं सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ेदान के प्रयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा. 27 से 30 मई तक ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण, फिटनेस जागरूकता, ड्राइंग एवं निबंध प्रतियोगिता तथा डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. वहीं 31 मई से 04 जून तक जल एवं ऊर्जा संरक्षण अभियान चलाया जाएगा और 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे.


यह भी पढ़ें: ऑनलाइन प्‍लेटफार्म पर सामान बेचने का झांसा देकर करता था ठगी, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी


मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और स्वच्छ, हरित एवं सतत पर्यावरण निर्माण में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक अशोक कुमार वर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक अजय सिंह, मुख्य परियोजना प्रबंधक (गतिशक्ति) अशोक कुमार सहित सभी शाखाधिकारी एवं रेल कर्मचारी उपस्थित रहे.

पुलिस लोगों से बात करते समय गालियां क्‍यों देती है, किशोरी चौपाल में थानाध्‍यक्ष से पूछा चुभता सवाल...
पुलिस लोगों से बात करते समय गालियां क्‍यों देती है, किशोरी चौपाल में थानाध्‍यक्ष से पूछा चुभता सवाल...
वाराणसी :जिले के मिर्जामुराद थाने में किशोरी चौपाल लगाई गई. आदर्श ग्राम नागेपुर में आशा ट्रस्ट एवं लोक समिति के तत्वावधान में किशोरी समर कैंप के अंतर्गत गुरुवार को किशोरियों का शैक्षिक एवं जागरूकता भ्रमण कार्यक्रम के तहत यह आयोजन हुआ. इस अवसर पर लगभग 150 किशोरियों ने थाना परिसर का भ्रमण किया और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा. साथ ही, पुलिस अधिकारियों के साथ खुलकर संवाद किया. कुछ चुभते हुए सवाल भी किशोरियों ने किए.कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में विशेष "किशोरी चौपाल" का आयोजन किया गया. चौपाल को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष गोपालजी कुशवाहा ने किशोरियों को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी दी. उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए संचालित हेल्पलाइन नंबर 112, 181 तथा 1090 के बारे में विस्तार से बताया. इसके साथ ही, घरेलू हिंसा, महिला हिंसा कानून और साइबर क्राइम से संबंधित विभिन्न कानूनों की जानकारी भी साझा की. पॉक्सो अधिनियम सहित महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी भी दी गई.परिचर्चा के दौरान किशोरियों ने बेबाकी और आत्मविश्वास के साथ पुलिस व्यवस्था से जुड़े कई व्यवहारिक प्रश्न उठाए. किशोरी सुनीता ने थानाध्यक्ष से सवाल किया, "पुलिस अक्सर लोगों से बात करते समय माँ-बहन की गालियों का प्रयोग क्यों करती है. किसी घटना में जिनका कोई संबंध नहीं होता, उनके लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल कितना उचित है." इस प्रश्न के बाद अन्य किशोरियों ने भी अपने अनुभवों के आधार पर पुलिस के व्यवहार, ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था तथा महिलाओं की समस्याओं से जुड़े अनेक सवाल रखे.थानाध्यक्ष गोपालजी कुशवाहा ने किशोरियों की जिज्ञासा, तार्किक सोच और बेबाकी की सराहना करते हुए सभी प्रश्नों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ उत्तर दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच संवाद तथा विश्वास का रिश्ता मजबूत होना चाहिए. पुलिस हमेशा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहती है. कई किशोरियों ने अपने गांवों में संचालित जुआ एवं अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग भी उठाई. पुलिस अधिकारियों ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया और ग्रामीणों से भी ऐसे मामलों की सूचना पुलिस को देने की अपील की.लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि आशा ट्रस्ट और लोक समिति संस्था द्वारा लोक समिति आश्रम नागेपुर में किशोरी समर कैंप के अंतर्गत 15 मई से किशोरियों को शिक्षा, कला, नेतृत्व विकास, स्वास्थ्य, अधिकार जागरूकता तथा व्यक्तित्व विकास से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि थाना भ्रमण का उद्देश्य किशोरियों के मन में पुलिस के प्रति व्याप्त भय और संकोच को दूर करना तथा उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर प्रदान करना है.उपनिरीक्षक गोल्डी ने कहा कि समाज में पुलिस की एक नकारात्मक छवि बनने के कई कारण रहे हैं, जिसके चलते विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की किशोरियां और महिलाएं कई बार गंभीर परिस्थितियों में भी पुलिस तक अपनी बात नहीं पहुंचा पाती हैं. ऐसे में थाना भ्रमण और खुली परिचर्चा जैसे कार्यक्रम पुलिस और समाज के बीच विश्वास बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का संकेत देते हैं.कार्यक्रम में संस्था की ओर से थाना प्रभारी गोपालजी कुशवाहा, पूर्व ग्राम प्रधान नारायण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक गोल्डी और अध्यक्षता मिशन शक्ति अभियान प्रभारी अनुजा गोस्वामी का स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया. कार्यक्रम का स्वागत पूर्व ग्राम प्रधान नारायण प्रताप ने किया. अध्यक्षता मिशन शक्ति अभियान प्रभारी अनुजा गोस्वामी ने की. धन्यवाद ज्ञापन आशा राय ने किया तथा संचालन लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने किया.ALSO READ:पवन एक्सप्रेस 9 घंटे लेट, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें; मेगा ब्लॉक से 40 मिनट रुकी सिकंदराबाद-दानापुर सुपरफास्ट...इस अवसर पर थानाध्यक्ष गोपालजी कुशवाहा, उपनिरीक्षक गोल्डी, अनुजा गोस्वामी, अविनाश कुमार सिंह, गणेश पटेल, प्रेम कुमार, पवन यादव, संदीप सिंह, अजित मिश्रा, श्यामसुंदर, सीमा, विद्या, पंचमुखी, सरिता, रामबचन, निहारिका, सोनी बेबी, आशा रानी, विमला, मनीषा, शमा बानो, अनीता, प्रेमा सहित बड़ी संख्या में किशोरियां एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.
वाराणसी में खून से सना छात्रा  का शव पीजी में म‍िला, गर्भपात की दवा लेने से अत्‍यधिक रक्तस्त्राव की आशंका...
वाराणसी में खून से सना छात्रा का शव पीजी में म‍िला, गर्भपात की दवा लेने से अत्‍यधिक रक्तस्त्राव की आशंका...
वाराणसी : सारनाथ थाना क्षेत्र के अकथा स्थित पेइंग गेस्ट हाउस (पीजी) में खून से सना नर्सिंग की एक छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई. उसका शव सीढ़ियों पर पड़ा हुआ था. सूचना के बा पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रारंभिक जांच में गर्भपात की दवा लेने के बाद अत्‍यधिक रक्‍तस्राव से मौत होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्‍पष्‍ट होगी. फिलहाल पुलिस नर्सिंग कालेज के एक सीनियर छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.छात्रा बलिया की रहने वाली थी और उसके पिता एक सिपाही हैं. वह परिवार के साथ सारनाथ थाने के पुलिस आवास में रहती थी. स्वजन पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर अपने मूल निवास चले गए. चिकित्सकों का कहना है कि गर्भपात के लिए दवा लेने के कारण छात्रा को अत्यधिक रक्तस्त्राव हुआ, जिससे उसकी जान चली गई. इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है. छात्रा की उम्र 19 वर्ष थी और वह जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) कोर्स कर रही थी. बुधवार की सुबह, उसने अपनी मां से दो लोगों के लिए लंच बनवाने के बाद कालेज के लिए निकली थी. वह नर्सिंग स्कूल के सामने स्थित तीन मंजिला बिल्डिंग में संचालित होने वाले पीजी में गई. इस बिल्डिंग के पहले तल पर पैथलाजी है, दूसरे तल पर छात्र-छात्राएं रहते हैं और तीसरे तल पर एक बैंक है.सुबह 11 बजे, एक इलेक्ट्रिशियन बिजली का काम करने के लिए पीजी में गया और उसने छात्रा को सीढ़ियों पर बेसुध पाया. उसने इसकी सूचना समीप स्थित नर्सिंग होम को दी. वहां से आए कर्मचारियों ने उसे नर्सिंग होम ले जाने का प्रयास किया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. चिकित्सकों ने देखा कि छात्रा के नीचे के कपड़ों में काफी अधिक खून था. जब छात्रा के स्वजन को उसकी मौत की जानकारी मिली, तो वे सदमे में आ गए. वे समझ नहीं पा रहे थे कि कालेज के लिए घर से निकली उनकी बेटी की मौत कैसे हुई. मृतका दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर की थी.छात्रा की जांच करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि गर्भपात की दवा लेने के कारण उसकी जान गई. अकथा स्थित नर्सिंग स्कूल की छात्रा की मौत के बाद पुलिस ने पेइंग गेस्ट हाउस की जांच की. पुलिस को प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली कि छात्रा का संबंध नर्सिंग कालेज के एक सीनियर छात्र से था. वह उससे मिलने के लिए पीजी में गई थी. चिकित्सकों का मानना है कि छात्रा गर्भवती रही होगी और उसने गर्भपात के लिए दवा ली होगी. पुलिस ने उस छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मृतक और छात्र के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है. सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पीजी में कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था और सीसीटीवी कैमरे की क्वालिटी भी बेहतर नहीं है. नर्सिंग कालेज गर्मियों की छुट्टी के कारण बंद है.ALSO READ:वाराणसी में बच्‍चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पड़ोसी ने दुकानदार को गोली मारी...छात्रा के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं. सूत्रों के अनुसार सीनियर छात्र ने यूट्यूब पर देखकर गर्भपात की दवा उपलब्‍ध कराई थी. पहले भी वह एक बार गर्भपात करा चुका है. एसीपी विदुष सक्सेना का कहना है कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो पाएगी.
वाराणसी में बच्‍चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पड़ोसी ने दुकानदार को गोली मारी...
वाराणसी में बच्‍चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पड़ोसी ने दुकानदार को गोली मारी...
वाराणसी : चौबेपुर थाना क्षेत्र के लूठा खुर्द गांव में गुरुवार सुबह बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद खुनी संघर्ष में बदल गया. आरोप है कि पड़ोसी युवक ने पिस्तौल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें परचून दुकानदार 78 वर्षीय लल्लू गुप्ता गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई. सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.जानकारी के अनुसार, लूठा खुर्द निवासी लल्लू गुप्ता गांव में परचून की दुकान चलाते हैं. गुरुवार सुबह करीब आठ बजे उनके परिवार के बच्चों और पड़ोसी अरुण पाण्डेय के घर के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. आरोप है कि विवाद के दौरान अरुण पाण्डेय मौके पर पहुंच गया और मारपीट करने लगा. आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन तनाव बना रहा. ग्रामीणों के अनुसार, कुछ देर बाद अरुण पाण्डेय घर से पिस्तौल लेकर आया और लल्लू गुप्ता के दरवाजे पर बैठे लोगों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी. आरोप है कि उसने पांच राउंड गोलियां चलाईं. इस दौरान एक गोली लल्लू गुप्ता के कंधे में जा लगी. गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े. परिजनों का कहना है कि गोली उनके कंधे में फंसी हुई है.also read:पवन एक्सप्रेस 9 घंटे लेट, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें; मेगा ब्लॉक से 40 मिनट रुकी सिकंदराबाद-दानापुर सुपरफास्ट...घटना के बाद परिजन घायल वृद्ध को लेकर चौबेपुर थाने पहुंचे. फिर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर भर्ती कराया, बाद में उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया गया. फायरिंग की घटना से गांव में दहशत का माहौल है. थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार सोनकर ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिली है. घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस टीम मौके पर जांच कर रही है. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी. गांव के लोग इस घटना के बाद से भयभीत हैं और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं.