विश्वनाथ कॉरिडोर में टकराव, दुकानें बंद कर दुकानदारों ने जताया विरोध
वाराणसी: काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर में श्रद्धालुओं की आवाजाही को लेकर दुकानदारों और प्रशासन के बीच तनातनी बढ़ गई है. आज गुरुवार की देर शाम सरस्वती फाटक (गेट नंबर-2) जो विश्वनाथ मंदिर जाने का एक प्रमुख प्वाइंट है, जिसे प्रशासन ने बंद करवा दिया है. जानकारी के अनुसार, जब व्यापारियों ने गेट बंद करने का कारण पूछा तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अपशब्दों का प्रयोग किया. इससे नाराज़ होकर कॉरिडोर के सरस्वती फाटक के दुकानदार एकजुट होकर अपनी-अपनी दुकानें बंद कर विरोध जताया.

दुकानदारों ने कहा- आगे भी बंद रहेंगी दुकाने
इस मामले की जानकारी मंदिर प्रशासन को मिलने पर व्यापारियों को आज दोपहर एक बजे वार्ता के लिए बुलाया गया है. व्यापारियों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक बातचीत नहीं हो जाती, तब तक सरस्वती फाटक की सभी दुकानें बंद ही रहेंगी. प्रशासन नहीं माना तो सभी व्यापारी आगे भी ऐसे ही अपनी दुकाने बंद रखेंगे. दुकानदारों ने कहा ज़ब अंदर नहीं आने दिया जा रहा है और कभी भी बंद कर देते हैं, तो फिर अंदर दुकाने खोलने के लिए दी ही क्यों गई है.

यह भी पढ़ें: वाराणसी में विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस का पहरा, कांग्रेस नेता राघवेंद्र चौबे हाउस अरेस्ट
विश्वनाथ व्यवसाई समिति के नवीन गिरी ने बताया कि इस तरह का आचरण ठीक नहीं है. दुकानदारों के लिये ज़ब कीं मुख्यमंत्री ने कहा था कीं कारिडोर के व्यपारियों कों किसी प्रकार कीं समस्या न हो. वहीं संबंधित प्रशासनिक अधिकारी का कहना है कि अगर कोई समस्या है तो बातचीत कर उसका हल निकाला जाएगा.



