नगर निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी, कई मतदान केंद्रों पर पसरा सन्नाटा

झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए आज वोटिंग जारी है. जिसके चलते पोलिंग बूधों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए हैं. आज 48 निकायों में 43,33,574 मतदाता अपने नगर की सरकार चुनेंगे. इसमें 9 नगर निगम महापौर, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत अध्यक्ष का के लिए हो रहे मतदान में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया है. साथ ही 1,042 वार्ड पार्षदों के लिए वोट पड़ेंगे, निकायों के सभी 4,304 बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग जारी रहेगी. इस चुनाव में कुल 43,33,574 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 22,07,203 पुरुष, 21,26,227 महिला तथा 144 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है. मेयर और अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ रहे 562 तथा वार्ड पार्षद के 5,562 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे. इस तरह कुल 6,124 प्रत्याशियों का भाग्य बैलेट बाक्स में कैद होगा.

मतदान केंद्रों पर दिखा चुनाव बहिष्कार का असर
कोडरमा नगर पंचायत डोमचांच के दो वार्डो में चुनाव बहिष्कार की घोषणा का असर मतदान के दिन साफ नजर आया। मतदान के दिन सोमवार सुबह 10 बजे तक वार्ड संख्या 11 में महज सात वोट पड़े, जबकि वार्ड संख्या 5 में एक भी मतदाता मतदान केंद्र तक नहीं पहुंचा। वार्ड 11 में पड़े वोटों में अधिकांश बूथ लेवल पदाधिकारी एवं सरकारी कर्मियों के बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि इन दोनों वार्डों से वार्ड पार्षद पद के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया था। ऐसे में यहां केवल अध्यक्ष पद के लिए मतदान हो रहा है। पार्षद पद पर प्रत्याशी नहीं होने से मतदाताओं में उत्साह का अभाव साफ दिखा और मतदान केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा.

दो वार्डो में चुनाव का बहिष्कार
बता दें कोडरमा नगर पंचायत डोमचांच के दो वार्डो में चुनाव का बहिष्कार कर दिया गया है. जिसका असर मतदान के दिन साफ देखने को मिला. वार्ड संख्या 11 में महज सात वोट पड़े, जबकि वार्ड संख्या 5 में एक भी मतदाता वोट डालने नहीं पहुंचा, जिसके चलते मतदान केंद्र पर सन्नाटा पसरा रहा, वार्ड 11 में पड़े वोटों में अधिकांश बूथ लेवल पदाधिकारी और सरकारी कर्मियों के बताए जा रहे हैं. इससे भी बड़ी बात तो यह है कि, इन दोनों वार्डों से वार्ड पार्षद पद के लिए एक भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया था, ऐसे में यहां केवल अध्यक्ष पद के लिए मतदान हो रहा है. पार्षद पद पर प्रत्याशी नहीं होने से मतदाताओं में वोट डालने का जरा भी उत्साह देखने को नहीं मिला, यहीं कारण है कि मतदान केंद्रों पर सन्नाटा देखने को मिला. इसके अलावा कई और मतदान केंद्र है जहां पर कुछ ऐसा ही रवैया देखने को मिला.
धनबाद नगर निगम में चुनाव में हंगामा
वहीं, झारखंड में स्थित धनबाद नगर निगम में चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में चल रहा है. हालांकि वार्ड संख्या 27 के बूथ नंबर 06, 110, 111 और 112 में जमकर हंगामा हुआ. यहां वार्ड पार्षद पद की प्रत्याशी पुष्पा देवी और पिंकी उर्मिला देवी समर्थकों के बीच काफी नोकझोंक हुई. हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के समर्थकों को बूथों से हटा दिया, जहां पुष्पा देवी के पति संजय कुमार सिंह का कहना है कि प्रत्याशी पिंकी देवी बीएलओ भी हैं और यहां मतदाताओं को रिझाने का काम कर रही हैं. उनके मित्र रमेश कुमार सिंह को कॉलर पकड़कर प्रमोद कुमार यादव ने मतदान से बाहर कर दिया गया है.

प्रत्याशी पिंकी देवी, प्रमोद कुमार यादव की रिश्तेदार हैं. ऐसे में संजय कुमार सिंह का कहना है कि वे लोग सड़क के बाहर थे और उन्होंने जबरन हमला कर दिया. इस पर प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि संजय कुमार सिंह बिहार से घुसपैठिया लाकर यहां मतदान करवा रहे थे, इसीलिए रोका गया, प्रमोद यादव पिंकी देवी के अभिकर्ता के तौर पर यहां कार्यरत हैं.

