दिल्ली-NCR में फिर बदला मौसम का रंग, बढ़ने लगी गर्मी

दिल्ली एनसीआर में अब सुबह के सुहावने मौसम का दौर खत्म होने के सफर पर है. अब सुबह से ही कड़ाके की धूप का सामना करना पड़ेगा. आज 12 अप्रैल रविवार की सुबह से ही दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की धूप निकली हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में राजधानी के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई. बात अगर बीते दिन यानि शनिवार को अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. शनिवार को राजधानी का मानक अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया.
![]()
आज का मौसम का अनुमान
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ठंडा बने रहने की उम्मीद जताई गई है. साथ ही गर्मी भी बढ़ने की बात सामने आई है, मतलब साफ है कि दिल्ली के बदलते मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. सुबह का तापमान 21 डिग्री के करीब है. रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना है. वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 13 अप्रैल से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. अगले 4 से 5 दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें: वाराणसी में निकलने लगी तेज धूप, हवा नहीं चलने से गर्मी का एहसास
वहीं, केंद्रीय प्रदूषण और नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 147 अंक बना हुआ है जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 138 गाजियाबाद में 135 गुरुग्राम में 148 ग्रेटर नोएडा में 132 और नोएडा में 128 अंक बना हुआ है राजधानी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI लेवल 100 से ऊपर और 200 के बीच में बना हुआ है, जबकि कुछ इलाकों में AQI लेवल 100 से नीचे बना हुआ है.



