Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

जब कान्हा नहीं रहे तो मैं जी कर क्या करूंगी, मूर्ति चोरी से आहत छात्रा ने लिखा पत्र और घर छोड़ दिया

जब कान्हा नहीं रहे तो मैं जी कर क्या करूंगी, मूर्ति चोरी से आहत छात्रा ने लिखा पत्र और घर छोड़ दिया
Aug 23, 2026, 08:49 AM
|
Posted By gagan arora

वाराणसी: भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अगाध प्रेम रखने वाली छात्रा ने मूर्ति चोरी होने से आहत होकर घर छोड़ दिया. स्वजन को उसका एक पत्र मिला जिसमें लिखा है कि मैं मर जाऊंगी, जब मेरे कान्हा नहीं रहे तब मैं रहकर क्या करूंगी. इस पत्र से परिजन परेशान हैं और उन्होंने पुलिस से संपर्क किया है.


बुलानाला स्थित डिग्री कालेज में पढ़ने वाली छात्रा धरसौना स्थित अपने बुआ के घर रहती है. बीते शुक्रवार को कालेज जाने के लिए घर से निकली थी. इसके बाद घर नहीं लौटी. छात्रा के अचानक लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया. उसकी तलाश करने के लिए परिचितों, रिश्तेदारों, दोस्तों से संपर्क किया लेकिन कहीं पता नहीं चला.


परिजनों ने छात्रा के कमरे की तलाश की तो उसमें एक पत्र मिला. पत्र में लिखा था कि वह मर जाएगी, उसके कान्हा नहीं रहे तो वह जी कर क्या करेगी. इस पत्र ने परिजनों की चिंता और बढ़ा दी. उन्होंने छात्रा की तलाश के लिए पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने सीसीटीवी फुजेट व सर्विलांस के जरिए छात्रा की तलाश शुरू की. पता चला कि बीते शुक्रवार को छात्रा पांडेयपुर जाने के लिए धरसौना नहर के पास से आटो में सवार हुई थी.


इसके बाद वह अपने घर कैथी या बुआ के घर नहीं पहुंची. परिजनों ने कालेज प्रबंधन से भी संपर्क किया लेकिन वहां से भी कोई जानकरी नहीं मिली. परिजनों के अनुसार छात्रा का भगवान श्रीकृष्ण के प्रति गहरी प्रेम है. वह घर में रखी कान्हा की मूर्ति की खूब सेवा करती थी. कुछ दिनों पहले घर में चोरी हुई तो चोर कान्हा की मूर्ति भी उठा ले गए. इससे छात्रा काफी ज्याजा आहत हुई.


ALSO READ:संस्कृत दिवस सप्ताह के पहले दिन स्लोगन और निबंध प्रतियोगिता


मूर्ति चोरी होने का असर उस पर इतना गहरा पड़ा कि वह काफी परेशान रहने लगी. परिजनों के अनुसार, घटना के बाद छात्रा को लेकर परिवार के लोग भी चिंतित थे. इसी बीच छात्रा लापता हो गई.

चाय स्टॉल में घुसकर मारपीट, लूट का आरोप दो दिन पहले दी थी दुकान चलाने के लिए रुपये देने की धमकी
चाय स्टॉल में घुसकर मारपीट, लूट का आरोप दो दिन पहले दी थी दुकान चलाने के लिए रुपये देने की धमकी
वाराणसी : बड़ागांव थाना क्षेत्र के काजीसराय स्थित एक चाय स्टॉल पर रविवार को कुछ मनबढ़ युवकों ने जमकर मारपीट और लूटपाट की.पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि दो दिन पहले ही आरोपितों ने उसे धमकी दी थी कि क्षेत्र में दुकान चलानी है तो उन्हें रुपये देने होंगे. रुपये देने से इनकार करने पर आरोपितों ने दुकान पर पहुंचकर घटना को अंजाम दिया. मामले का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है.पीड़ित शशांक द्विवेदी के मुताबिक, रविवार को आरोपित अचानक चाय स्टॉल पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी.इस दौरान दुकान में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. हमलावरों ने दुकान में रखे रुपये और अन्य सामान भी लूट लिया.घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए.ALSO READ: वाराणसी में 11 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ का आरोप, सेना के कर्मचारी पर केस,मासूम से छेड़खानी के आरोप में सेना के हलवदार के खिलाफ मुकदमा ...घटना से आसपास के दुकानदारों में भी दहशत फैल गई। पीड़ित ने बड़ागांव थाने में शिकायत देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
वाराणसी में 11 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ का आरोप, सेना के कर्मचारी पर केस,मासूम से छेड़खानी के आरोप में सेना के हलवदार के खिलाफ मुकदमा ...
वाराणसी में 11 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ का आरोप, सेना के कर्मचारी पर केस,मासूम से छेड़खानी के आरोप में सेना के हलवदार के खिलाफ मुकदमा ...
वाराणसीःमासूम से छेड़खानी के आरोप में सेना के हलवदार के खिलाफ कैंट थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले में कैंट थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी.परिजनों ने पुलिस को बताया कि 11 साल की बच्ची दूध लेने के लिए घर से बाहर गई थी. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सेना के हवालदार ने उसे अपने कमरे में बुलाया. कमरे के अंदर उसने बच्ची के साथ गलत हरकत शुरू कर दिया. घटना के बाद बच्ची वहां से अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई. बच्ची की बात सुनकर परिवार के लोग परेशान हो गए.उन्होंने मामले की जानकारी कैंट थाना पुलिस को दी और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज किया. पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. बच्ची और उसके परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है.ALSO READ:ओवरलोड बालू वाहनों पर कार्रवाई की मांग, ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन ने अधिकारियों को सौंपा पत्रसाथ ही पुलिस आरोपों की पुष्टि के लिए जरूरी साक्ष्य जुटा रही है. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस और परिवार की ओर से बच्ची की पहचान को सार्वजनिक नहीं किया गया है.आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बनारस में नदी में होगी जलयानों की मरम्मत....
बनारस में नदी में होगी जलयानों की मरम्मत....
वाराणसीः इनलैंड वाटरवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने रामनगर में बंदरगाह के उत्तरी छोर पर चार बीघा क्षेत्र में बनने वाले शिप रिपेयरिंग सेन्टर की शुरुआत की है. इसके साथ ही वाराणसी देश का पहला शहर होगा जहां नदी में जलयानों की मरम्मयत की जाएगी.कार्यदायी संस्था लार्सन एन्ड टुब्रो जिओ स्ट्रक्चर के कर्मचारियों ने प्राथमिक कार्य शुरू कर दिया है. यहां जहाजों को रिपेयर करने के लिए उत्त्तरी छोर पर एक वाटर चैनल बनाया जाएगा जहा जहाज नदी की मुख्य धारा से अंदर चैनल में रिपेयर होने के लिए आएंगे.कार्यदायी संस्था फिलहाल रिपेयर फैसिलिटी के प्लेटफार्म को बनाने का काम कर रही है उनके मुख्य अभियंता रमेश जोशी ने बताया कि प्रोजेक्ट को दो साल में पूरा करना है. बताया कि बारिश खत्म होने का इंतजार कर रहे थे लेकिन प्रोजेक्ट को जल्दी खत्म करने के लिए जल्दी ही काम शुरू करना पड़ा.ALSO READ: ओवरलोड बालू वाहनों पर कार्रवाई की मांग, ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन ने अधिकारियों को सौंपा पत्रइस बाबत उन्होंने बताया कि देश मे किसी भी नदी पर बनने वाला यह पहला शिप रिपेयरिंग सेंटर है. यहां कुछ जहाजों को क्रेन के माध्यम से ड्राई डाक सूखी सतह पर लाकर रिपेयर करने की सुविधा होगी। इसके साथ ही जहाज में पानी की सतह से ऊपर की खराबी को नदी में ही ठीक कर दिया जाएगा.बताया रि देश मे अभी तक शिप रिपेयरिंग सेन्टर समुद्रों के किनारे ही बनाये जाते है देश मे किसी नदी के ऊपर पहली बार शिप रिपेयरिंग सेन्टर बन रहा है. पहले जहाजों को रिपेयरिंग के लिए कोलकाता जाना होता था जो अब बनारस में भी संभव है.