Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

जीवन में पहली बार शहर देखी पंडी गांव की महिलाएं, काशी विश्वनाथ के दर्शन की मनोकामना भी हुई पूरी...

जीवन में पहली बार शहर देखी पंडी गांव की  महिलाएं, काशी विश्वनाथ के दर्शन की मनोकामना भी हुई पूरी...
Jun 29, 2026, 12:44 PM
|
Posted By Isha Yadav

वाराणसी : चंदौली के नौगढ़ विकासखंड का पंडी गांव आज भी ऐसी दुनिया में जी रहा है, जहां के लोगों ने शहर की सूरत तक नहीं देखी. करीब 80 घरों वाले इस गांव की महिलाएं और पुरुष कभी गांव और जंगल की सीमाओं से बाहर नहीं निकले. अब उनकी वर्षों पुरानी इच्छा पूरी हुई है.


सोमवार 29 जून को पंडी गांव की 40 महिलाएं और 10 पुरुष पुलिस की बस से वाराणसी आए और काशी विश्वनाथ सहित प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन किए. यह पहल पुलिस विभाग के मिशन शक्ति अभियान के तहत की जा रही है. कुछ दिन पहले डीआईजी वैभव कृष्ण जब पंडी गांव पहुंचे तो उन्होंने वहां की महिलाओं से बातचीत की। महिलाओं ने बताया कि उन्होंने आज तक शहर नहीं देखा है। यह सुनकर डीआईजी कुछ क्षण के लिए आश्चर्यचकित रह गए. उन्होंने महिलाओं से पूछा, यदि उन्हें कहीं ले जाया जाए तो वे क्या देखना चाहेंगी। इस पर महिलाओं ने बिना झिझक कहा कि वे काशी विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करना चाहती हैं.


महिलाओं की इस इच्छा ने वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों को भी भावुक कर दिया. मौके पर ही डीआईजी ने चंदौली पुलिस को निर्देश दिया कि मिशन शक्ति के तहत इन महिलाओं और गांव के कुछ पुरुषों को वाराणसी ले जाकर दर्शन-पूजन करवाएं.


चंदौली के एसपी आकाश पटेल ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे पुलिस की विशेष बस पंडी गांव पहुंची बस में गांव की दुर्गावती देवी (46), सरस्वती (70), कलावती( 42) पुष्प (35), प्रभावती( 45) सहित 40 महिलाओं और 10 पुरुषों को वाराणसी लाया गया । एक छोटे वाहन में दो इंस्पेक्टर और चार उपनिरीक्षक भी साथ थे .


एसपी ने बताया कि सभी श्रद्धालु पहले बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचें. इसके बाद संकटमोचन मंदिर, दुर्गाकुंड मंदिर भी गए . काशी के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा. वहीं, ग्रामीणों में इस यात्रा को लेकर खासा उत्साह है.


बोले डीआईजी वाराणसी जोन


नौगढ़ क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान पंडी गांव की महिलाओं से बातचीत हुई थी. उन्होंने बताया कि उन्होंने आज तक शहर नहीं देखा है. उनकी इच्छा थी कि उन्हें काशी विश्वनाथ सहित प्रमुख मंदिरों के दर्शन कराए जाएं. मिशन शक्ति के तहत उनकी इस इच्छा को पूरा किया जा रहा है. सोमवार को 40 महिलाओं और 10 पुरुषों को काशी ले जाकर प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन कराया गया . यह समाज के दूरस्थ और वंचित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने का एक प्रयास है.-वैभव कृष्ण, डीआईजी


डीआईजी के निर्देशानुसार मिशन शक्ति के तहत पंडी गांव के 50 ग्रामीणों के लिए काशी दर्शन कार्यक्रम तैयार किया गया है. सोमवार सुबह पुलिस की बस उन्हें लेकर वाराणसी आई . यात्रा के दौरान सुरक्षा और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं. - आकाश पटेल, पुलिस अधीक्षक, चंदौली

बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे पंडी के लोग


पहाड़ों और जंगलों से घिरे पंडी गांव की तस्वीर आज भी विकास से कोसों दूर नजर आती है. लगभग 80 घरों की आबादी वाला यह गांव बुनियादी सुविधाओं के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है. गर्मी के दिनों में गांव के प्राकृतिक जलस्रोत सूख जाते हैं, जिससे पेयजल का गंभीर संकट पैदा हो जाता है. कई परिवारों को पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है.


ALSO READ : बीएचयू के वैज्ञानिकों ने जन्मजात दंत-अभाव के नए जीन का किया खुलासा, रिसर्च में जेनेटिक वैरियंट की हुई पहचान...



गांव में मोबाइल नेटवर्क लगभग नहीं के बराबर है. संचार व्यवस्था बाधित रहने से लोग बाहरी दुनिया से कटे रहते हैं. अधिकांश ग्रामीण मजदूरी और जंगल से मिलने वाले संसाधनों पर निर्भर हैं. उनकी आय इतनी सीमित है कि परिवार का दो वक्त का भोजन और कपड़ों का खर्च मुश्किल से निकल पाता है.

33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में ‘GenZ For BHU’ छात्र आंदोलन के तहत सोमवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (Executive Council) को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने 33 पेड़ों की कटाई, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की ओर से लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने और छात्रों के साथ कथित मारपीट को लेकर कार्रवाई की मांग की।छात्र प्रतिनिधिमंडल में सत्यम सिंह, रवि सिंह, अमन मौर्य, विवर्त सिंह समेत अन्य छात्र शामिल रहे। छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से पेड़ों की कटाई के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।छात्रों की प्रमुख मांगों में U.P. Trees Protection Act और BNS की संबंधित धाराओं के तहत निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराना शामिल है। छात्रों ने यह भी मांग की कि NGT द्वारा लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि छात्र फंड से नहीं वसूली जाए। उनका कहना है कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों से व्यक्तिगत स्तर पर वसूली की जानी चाहिए।इसके अलावा छात्रों ने कुलपति से मिलने गए छात्र-छात्राओं के साथ कथित मारपीट के मामले में सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्र प्रतिनिधियों ने अपने खिलाफ गठित कमेटियों और जारी नोटिस को भी वापस लेने की मांग की है।ALSO READ : बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयनपरिसर में पेड़ों की जियो-टैगिंग की मांगछात्रों ने बीएचयू परिसर के सभी पेड़ों का ट्री सेंसस कराने, उनकी जियो-टैगिंग करने और पेड़ों की निगरानी के लिए ‘ट्री मॉनिटरिंग समिति’ गठित करने की मांग भी रखी।छात्रों का कहना है कि परिसर में पर्यावरण से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे।
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग के छात्र दुर्गेश यादव का ज़ी टीवी के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ के लिए चयन हुआ है। शो का प्रसारण 19 सितंबर 2026 से ज़ी टीवी पर शुरू हो चुका है।उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के महलीपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव, श्री इंद्रजीत यादव और श्रीमती कौशिल्या देवी के पुत्र हैं। उन्होंने बीएचयू से वर्ष 2020-23 में बीपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) और 2023-25 में एमपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह संगीत एवं मंच कला संकाय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप कर रहे हैं।दुर्गेश यादव ने पं. गिरजा शंकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। शास्त्रीय संगीत की इसी पृष्ठभूमि के साथ उन्होंने गायन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।उनके ‘सा रे गा मा पा 2026’ में चयन पर संगीत एवं मंच कला संकाय की संकाय प्रमुख एवं गायन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता पंडित, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप के समन्वयक प्रो. राम शंकर, प्रो. ज्ञानेश चंद्र पांडेय सहित अन्य संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।ALSO READ : बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंकबीएचयू से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो में चयन होने से विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में भी उत्साह का माहौल है।
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
वाराणसी : बेनियाबाग चौराहे से हड़हा सराय मार्केट तक सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. टीम ने सड़क पर दुकान लगाकर और अन्य तरीकों से किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को कब्जामुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों की प्रवर्तन टीम से नोकझोंक भी हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल के चलते स्थिति नियंत्रित रही.अभियान के दौरान सड़क पर दुकान लगाकर रखा गया सामान नगर निगम की टीम ने वाहनों में लादकर हटाया. सड़क किनारे गिट्टी, बालू और ईंट रखकर बिक्री किए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था. इसके अलावा सड़क पर अवैध रूप से ट्रांसपोर्ट गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायत भी सामने आई थी. नगर निगम की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पार्षद इंद्रेश सिंह ने बताया कि बेनियाबाग क्षेत्र में सड़क जाम और अतिक्रमण की शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया.ALSO READ : सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, बोले डीएम- किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाएउन्होंने कहा कि सड़क पर कब्जे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी. अतिक्रमण हटने से यातायात सुगम होगा और स्थानीय लोगों को अपने घरों तकपहुंचने में भी सुविधा मिलेगी. पार्षद ने कहा कि हड़हा सराय मार्केट तक आवागमन सुचारु रहने से व्यापारिक गतिविधियों को भी सुविधा मिलेगी और ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी. नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सड़क पर दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी.