रील बनाने को लेकर युवकों में भिड़ंत, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

वाराणसी : सिगरा थाना क्षेत्र के मलदहिया मार्ग पर रील बनाने को लेकर चार-पांच युवकों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के साथ “मनबढ़ों का खौफ, आम नागरिक परेशान, पुलिस मौन” जैसी पोस्ट किए जाने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।
सिगरा पुलिस ने वीडियो में उपलब्ध फोटो और फुटेज के आधार पर मौके पर मौजूद चार युवकों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया है।
ALSO READ: बनारस कोचिंग डिपो में सुरक्षा उपकरणों की जांच, डीआरएम ने दिए नियमित निगरानी के निर्देश...
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शनि पुत्र सूर्यभान निवासी मीरापुर बसही, थाना कैंट, हर्ष गुप्ता पुत्र नवनीत गुप्ता निवासी गोला, थाना कोतवाली, फैज खान पुत्र आसिफ खान निवासी लोहटिया, थाना कोतवाली और मो. नफीस पुत्र मो. नसीम निवासी कचहरी, थाना कैंट के रूप में हुई है।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवकों के बीच रील बनाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद कहासुनी और हाथापाई हुई। मामले में कार्रवाई के बाद मौके पर कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है और शांति व्यवस्था कायम है।



