पुलिस लाइन से जिला मुख्यालय तक जीरो ट्रैफिक, मॉक ड्रिल के जरिए परखी वीआईपी मूवमेंट पर सुरक्षा व्यवस्था...

वाराणसी : पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र, त्योहार और वीवीआईपी मूवमेंट लगातार बने रहने के कारण कमिश्नरेट पुलिस की ओर से शहर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. समय - समय पर सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए अभ्यास किया जाता है. इसी कडी में एडीजी सुरक्षा के निर्देश पर वाराणसी में एनएसजी, सीएम सिक्योरिटी, पुलिस, ट्रैफिक और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए माॅक ड्रिल की . सुबह 9 बजे पुलिस कमिश्नर कार्यालय से ‘सीएम’ का काफिला निकला जो जिला मुख्यालय होते हुए पुलिस लाइन गया. इसके पहले जिला मुख्यालय से पुलिस लाइन तक का मार्ग जीरो किया गया है.
पुलिस अधिकारियों की गाडियां इस पर दौड़ती दिखीं. रस्ते में टहल रहे लोगों को किनारे करवाया गया. इसके बाद एंटी डेमो रवाना की गई. जिसके दो मिनट बाद वार्निंग कार और फिर पायलट के बाद सीएम का काफिला पुलिस लाइन पहुंचा.

वाराणसी में मॉक ड्रिल के बाद अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीना ने बताया कि एडीजी सुरक्षा की तरफ से महत्वपूर्ण शहरों में एक एसओपी बनाकर दी गयी है. जिसमें एनएसजी और अन्य सिक्योरटी एजेंसियों और पुलिस का समन्वय बेहतर और अच्छा हो जाए, ताकि वीआईपी मूवमेंट के साथ ही साथ जो फेस्टिवल में जो भीड होती है. उस दौरान कोई भी आपात स्थिति होती हो मेडिकल, या फिर अन्य कोई परिस्थिति हो. उसे लेकर आज सुरक्षा एजेंसियों के साथ कमिश्नरेट पुलिस का एक मॉक ड्रिल हुआ है.
अपर पुलिस आयुक्त ने बताया - इस दौरान एजेंसियों ने रास्ता, वेन्यू पर अपना पार्ट प्ले किया. इसके दौरान क्या अच्छा और क्या बेहतर हो सकता है. और क्या हो सकता है, उस अभ्यास पुलिस प्रशासन ने किया है. एनएसजी विभिन्न एजेंसियों के साथ आयी हुई है. उनके अधिकारी आये हुए हैं. जिनके द्वारा पहले ब्रीफिंग हुई फिर रिहर्सल हुआ.
ALSO READ:काशी सांसद प्रतियोगिता-2026 की तैयारियां तेज, समन्वय बैठक में तय हुई जिम्मेदारियां...
रियल टाइम एक्शन के साथ हुई मॉक ड्रिल
इसके बाद एक ब्रीफिंग सेशन भी हुआ. इसमें बताया गया कि वीवीआईपी मूवमेंट के साथ जो जुटाव होता है. उससे सबक लेते हुए अच्छी व्यवस्था की जा सके उसके लिए एक मॉक ड्रिल की गई है. मॉक ड्रिल को रियल टाइम एक्सरसाइज की तरह लिया गया है. रोड जीरो करने के साथ सभी टीमों को क्या करना है, उन्होंने सभी भूमिका का निर्वहन किया. यदि आपात स्थित होती है तो कौन क्या करेगा और बेहतर कैसे करेगा. इसकी ब्रीफिंग की गई है.



