जोनल अधिकारी एक सप्ताह में न्यूनतम 5 और अवर अभियंता 10 फाइलों का करें निस्तारण

वाराणसी: विकास प्राधिकरण के सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई. सचिव ने सभी जोनल अधिकारियों और अवर अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक सप्ताह निर्धारित संख्या में फाइलों का निस्तारण सुनिश्चित करें और लंबित मामलों में देरी होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी. अधिकारियों को आख्या तैयार करने से पहले स्थलीय और अभिलेखीय जांच करने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में सभी जोनों के अधिकारियों और फील्ड सुपरवाइजर्स ने भाग लिया.

मुख्य निर्देश:
- प्रत्येक जोनल अधिकारी को सप्ताह में न्यूनतम 5 फाइलों का निस्तारण करना अनिवार्य.
- प्रत्येक अवर अभियंता को सप्ताह में न्यूनतम 10 फाइलों का निस्तारण करना अनिवार्य.
- आख्या प्रेषित करने से पूर्व स्थलीय और अभिलेखीय जांच सुनिश्चित करना.
- नियत अवधि से 7 दिन पूर्व लंबित प्रकरण निस्तारित न होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी.
वाराणसी विकास प्राधिकरण – जोन-1 समीक्षा

वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी में आज अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा की अध्यक्षता में जोन-1 की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में लंबित शमन मानचित्रों के शीघ्र निस्तारण, बकाया शमन शुल्क वसूलने के लिए प्रभावी प्रवर्तन, और अवैध निर्माण/प्लाटिंग के विरुद्ध कार्रवाई पर जोर दिया गया.

जोन-1 के वार्ड शिवपुर, सिकरौल और विन्यास में 26.01.2026 से 31.01.2026 तक शमन शुल्क के रूप में 2.48 करोड़ रुपये जमा हुए, जबकि इस वित्तीय वर्ष में अब तक कुल शमन राशि 8.72 करोड़ रुपये रही.अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जन शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर प्राथमिकता से करें, पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करें और सौंपे गए कार्यों में कोई लापरवाही न हो.
ALSO READ: वाराणसी में मंत्री ने 'वोट जिहाद' का लगाया आरोप, कहा - हजारों लोगों के फर्जी नाम जोड़े गए
उक्त समीक्षा बैठक में जोन-1 के जोनल अधिकारी, श्री सौरभ जोशी, अवर अभियन्ता, श्री जे0पी0 गुप्ता, अवर अभियन्ता, भवन लिपिक, श्रीमती किरन सिंह एवं समस्त फील्ड कार्मिक उपस्थित रहे.



