Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

20 साल की लियोनोर बनेगी स्पेन की नई रानी, जानिए कौन हैं

20 साल की लियोनोर बनेगी स्पेन की नई रानी, जानिए कौन हैं
Jan 14, 2026, 12:53 PM
|
Posted By Preeti Kumari

Princess Leonor: स्पेन एक बार फिर इतिहास के एक अहम मोड़ पर खड़ा है. करीब 150 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद देश को दोबारा एक रानी मिलने जा रही है. स्पेन के मौजूदा राजा किंग फेलिप छठे और रानी लेटीजिया की बड़ी बेटी 20 वर्षीय राजकुमारी लियोनोर भविष्य में देश की पहली महिला शासक बनने वाली हैं. इससे पहले 19वीं सदी में इसाबेला द्वितीय स्पेन की रानी बनी थीं. अब एक बार फिर सत्ता की बागडोर महिला के हाथों में जाने की तैयारी है, जो स्पेन और यूरोप भर में चर्चाओं में ये मुद्दा बना हुआ है.


t


कौन हैं प्रिंसेस लियोनोर


प्रिंसेस लियोनोर का पूरा नाम लियोनोर दे तोदोस लोस् सांतोस दे बॉर्बोन ई ओर्तीज़ है. उनका जन्म 31 अक्टूबर 2005 को हुआ था, वे किंग फेलिप छठे और रानी लेटीजिया की पहली संतान हैं और जन्म से ही स्पेनिश सिंहासन की उत्तराधिकारी हैं. वर्ष 2014 में जब किंग फेलिप छठे ने अपने पिता किंग जुआन कार्लोस प्रथम से सत्ता संभाली, उसी समय लियोनोर को औपचारिक रूप से “प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस” की उपाधि दी गई.


h


बॉर्बन राजवंश और स्पेन की राजशाही


स्पेन की राजशाही पर 18वीं सदी की शुरुआत से बॉर्बन राजवंश का शासन रहा है. उत्तराधिकार के युद्ध में बॉर्बन वंश ने हैब्सबर्ग्स को पराजित कर सत्ता हासिल की थी. हालांकि 20वीं सदी में जनरल फ्रेंको की तानाशाही के दौरान राजशाही समाप्त कर दी गई थी. साल 1975 में फ्रेंको की मृत्यु के बाद किंग जुआन कार्लोस प्रथम के साथ स्पेन में राजशाही की बहाली हुई, किंग जुआन कार्लोस ने देश को तानाशाही से लोकतंत्र की ओर ले जाने में निर्णायक भूमिका निभाई.


i


वर्ष 2014 में उन्होंने सिंहासन छोड़कर सत्ता अपने बेटे किंग फेलिप छठे को सौंप दी. प्रिंसेस लियोनोर का भावी राज्याभिषेक इसलिए ऐतिहासिक माना जा रहा है क्योंकि वे करीब डेढ़ सदी बाद स्पेन की पहली रानी होंगी, आखिरी बार 1833 से 1868 के बीच इसाबेला द्वितीय ने स्पेन पर शासन किया था. उसके बाद लंबे समय तक पुरुष शासकों का दौर रहा, लियोनोर का सत्ता में आना न सिर्फ राजशाही के लिहाज से बल्कि लैंगिक समानता के प्रतीक के रूप में भी देखा जा रहा है.

वाराणसी में तेज रफ्तार बाइक पेड़  से टकराई, दो की मौत, एक जख्‍मी
वाराणसी में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत, एक जख्‍मी
वाराणसी: गोमती जाेन के सिंधोरा थाना क्षेत्र में मरुई स्थित श्रीराम इंटरप्राइजेज के सामने तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पीपल के पेड़ से टकरा गई. हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों को उपचार के लिए सीएचसी चोलापुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर लगते ही मृतकों के परिवार में मातम पसर गया.जानकारी के अनुसार सिंधोरा थाना क्षेत्र के मेघियां( सिंधोरा) गांव निवासी तीन युवक टीवीएस स्टार स्पोर्ट्स बाइक से कहीं जा रहे थे. इस बीच रात करीब साढे आठ बजे मरुई में श्रीराम इंटरप्राइजेज के सामने तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पीपल के पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक सड़क किनारे अचेत होकर गिर पड़े.सूचना के बाद पहुंची सिंधोरा पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी चोलापुर पहुंचाया. वहां उपचार के दौरान साजन जैसवार (28) पुत्र प्रदीप जैसवार और विवेक जैसवार (30) पुत्र पप्पू की मौत हो गई. वहीं अरविंद उर्फ संतु जैसवार (32) पुत्र सागर जैसवार की हालत गंभीर बनी हुई है.बताया जाता है कि अरविंद अपनी बहन प्रीति जैसवार के घर ग्राम सरायशेख लार्ड से दोस्तों के साथ बाइक से घर लौट रहे थे तभी सड़क हादसे के शिकार हो गए.ALSO READ : वाराणसी के इस सरकारी अस्‍पताल में फांसी लगाकर मजदूर ने दी जान, सामने आई यह वजहघटना की जानकारी मिलते ही से करीब के गांव से बहन मौके पर पहुंच गई और घटना की सूचना मायके में दी. एक साथ दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिवारों में चीख-पुकार मच गई. दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं. सोमवार को सिंधोरा पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
वाराणसी के इस सरकारी अस्‍पताल में फांसी लगाकर मजदूर ने दी जान, सामने आई यह वजह
वाराणसी के इस सरकारी अस्‍पताल में फांसी लगाकर मजदूर ने दी जान, सामने आई यह वजह
वाराणसी: शहर के शिवपुर क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में पिछले करीब ढाई महीने से मजदूरी कर रहे 31 वर्षीय छोटू कुमार लोहार ने फंदे से लटककर जान दे दी. घटना की जानकारी सोमवार सुबह करीब पांच बजे हुई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की खबर लगते ही मजदूर के परिवार में मातम पसर गया.मजदूर की पहचान छोटू कुमार लोहार 31 पुत्र स्वर्गीय शंकर लोहार, निवासी ग्राम रामबाग, थाना सदर, जिला पूर्णिया, बिहार के रूप में हुई है. वह पिछले लगभग ढाई महीने से शिवपुर स्थित सरकारी अस्पताल परिसर में बन रही लैब की बिल्डिंग निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था और वहीं बने पुराने कमरे में रह रहा था. बताया जा रहा है कि उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था. उसकी दो वर्ष की एक पुत्री भी है.ALSO READ : सारनाथ पुलिस ने बरामद किए 13 गुमशुदा मोबाइल, 1.80 लाख रुपये है कीमत...मृतक के भांजे सोनू लोहार के अनुसार, वह और छोटू कुमार अलग-अलग कमरों में रहते थे. सोमवार सुबह करीब पांच बजे जब वह अपने कमरे से निकलकर छोटू कुमार के कमरे में पहुंचा तो दरवाजा खुला हुआ था. अंदर छोटू कुमार का शव फंदे से लटका मिला. उसने इसकी जानकारी अपने मित्र बबलू को दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सारनाथ पुलिस ने बरामद किए 13 गुमशुदा मोबाइल, 1.80 लाख रुपये है कीमत...
सारनाथ पुलिस ने बरामद किए 13 गुमशुदा मोबाइल, 1.80 लाख रुपये है कीमत...
वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी की सारनाथ पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 13 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में गुमशुदा मोबाइल और अन्य वस्तुओं की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस ने यह कार्रवाई की।ALSO READ : खाकी के आंगन में दिखा हुनर का दीपोत्सव, घर सजाने की प्रतियोगिता में जीते इनामपुलिस टीम ने UPCOP और CEIR पोर्टल के साथ ही ऑफलाइन प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर मोबाइल फोन की तलाश शुरू की। तकनीकी माध्यमों और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कुल 13 मोबाइल फोन बरामद किए गए। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए गए।लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने वाराणसी पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया। इस सराहनीय कार्रवाई में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार वर्मा और आरक्षी सुनील गुप्ता शामिल रहे।