Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

24 साल पुराना शूटआउट केस कानूनी निष्‍कर्ष के करीब, जल्‍द आ सकता फैसला

24 साल पुराना शूटआउट केस कानूनी निष्‍कर्ष के करीब, जल्‍द आ सकता फैसला
Apr 10, 2026, 11:26 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: एमपी-एमएलए कोर्ट में 2002 के चर्चित नदेसर गोलीकांड में सुनवाई ने गति पकड ली है. इस हाई-प्रोफाइल केस में पूर्व सांसद धनंजय सिंह शुक्रवार को खुद अदालत में पेश हुए, जबकि मुख्य आरोपी अभय सिंह का बयान पहले ही दर्ज किया जा चुका है. मामले में जल्द फैसला आने की संभावना जताई जा रही है. सुनवाई के दौरान धनंजय सिंह खुद कोर्ट में मौजूद रहे. बचाव पक्ष ने अपनी अंतिम दलीलें पेश कीं, वहीं वादी और अभियोजन पक्ष ने भी अदालत के सामने अपना पक्ष रखा.


व


ये था पूरा मामला


साल 2002 के अक्‍टूबर में कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर स्थित टकसाल सिनेमा के पास धनंजय सिंह पर जानलेवा हमला हुआ था. आरोप है कि अभय सिंह ने अपने साथियों के साथ बोलेरो से उतरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें धनंजय सिंह, उनके गनर और ड्राइवर समेत चार लोग घायल हुए थे. इस मामले में एमएलसी विनीत सिंह सहित कुल सात आरोपियों के नाम सामने आए थे.


र


यह भी पढ़ें: जमीन बिक्री के नाम पर लाखों रूपये हड़पने का आरोप, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज


मामले में दोनों पक्षों की बहस


इस संबंध में वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की बहस लगभग पूरी हो चुकी है. साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर कोर्ट किसी भी समय फैसला सुरक्षित रख सकता है या अगली सुनवाई में निर्णय सुना सकता है. उन्होंने संकेत दिए कि संभवतः सोमवार तक इस केस में महत्वपूर्ण फैसला सामने आ सकता है.


,कतद


राजनीतिक पृष्ठभूमि भी अहम


यह मामला केवल आपराधिक घटना नहीं, बल्कि पूर्वांचल की राजनीति में वर्षों से चली आ रही प्रतिद्वंद्विता को भी दर्शाता है. धनंजय सिंह और अभय सिंह के बीच पुराना विवाद अब कानूनी निष्कर्ष की ओर बढ़ रहा है. करीब 24 साल पुराने इस केस में अब सभी की नजर कोर्ट के फैसले पर टिकी है, जो पूर्वांचल की राजनीति और कानून व्यवस्था दोनों के लिए अहम माना जा रहा है.


&t=8s

वाराणसी में पुलिस अधिकारियों के आवास की समस्‍या होगी दूर, करोड़ों की लागत से बनेंगे 32 आवास...
वाराणसी में पुलिस अधिकारियों के आवास की समस्‍या होगी दूर, करोड़ों की लागत से बनेंगे 32 आवास...
वाराणसी : पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अधिकारियों की लंबे समय से चली आ रही आवास समस्या अब जल्द ही समाप्त होने वाली है. उत्तर प्रदेश सरकार ने 32 उच्चस्तरीय आवास बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कुल 34 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. पुलिस निर्माण निगम को पहले चरण में 12 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है.पुलिस लाइन क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर भूमि चिह्नित कर ली गई है, जहां निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने वाला है. परियोजना के तहत टाइप-5 श्रेणी के 7 आवास और टाइप-4 श्रेणी के 25 आवास बनाए जाएंगे. टाइप-5 आवासों में तीन बेडरूम, एक ड्राइंग रूम, डाइनिंग रूम तथा अन्य आधुनिक सुविधाएं होंगी, जबकि टाइप-4 में दो बेडरूम, ड्राइंग और डाइनिंग रूम की व्यवस्था रहेगी.बता दें कि वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट का गठन 25 मार्च 2021 को किया गया था. गठन के बाद यहां पुलिस अधिकारियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई. वर्तमान में लगभग 12 आईपीएस अधिकारी विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर तैनात हैं. लेकिन पर्याप्त आवासीय सुविधाओं के अभाव में अधिकारियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. कई अधिकारी किराए के मकानों या अन्य व्यवस्थाओं पर निर्भर है, जिससे उनके कार्य निष्पादन पर भी असर पड़ता है.उपायुक्त पुलिसलाइंस प्रमोद कुमार ने बताया, “कार्यदायी संस्था को इस परियोजना को एक वर्ष के अंदर पूरा करने का समय दिया गया है. भूमि उपलब्ध करा दी गई है और बजट भी मिल गया है. निर्माण कार्य शुरू होते ही आवास की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी.”ALSO READ : वाराणसी में पहलवानी का अभ्‍यास करते समय करेंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मातम...सरकार का यह कदम न केवल पुलिस अधिकारियों के लिए राहत भरा है बल्कि शहर की कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगा. निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पुलिस लाइन वाराणसी एक बेहतर आवासीय परिसर के रूप में विकसित हो जाएगा.
वाराणसी में करेंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल...
वाराणसी में करेंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल...
वाराणसी : शहर के पांडेयघाट गली स्थित एक मकान के पास शुक्रवार की देर रात विद्युत विभाग में कार्यरत एक संविदा लाइनमैन की करेंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना मरम्‍मत कार्य के दौरान हुई. हादसे के बाद विभागीय कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं मृतक के परिजनों ने घटना को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं.प्राप्त जानकारी के अनुसार, संविदा लाइनमैन भारत कुमार (उर्फ भारत लाल), पुत्र कल्लू प्रसाद, तड़के एल.टी. (लो टेंशन) लाइन पर आवश्यक मरम्मत कार्य कर रहे थे. इसी दौरान अचानक वह तेज करेंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े. उनके साथ मौजूद विभागीय कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.बताया जा रहा है कि मृतक मूल रूप से हरपुर, भैरवनाथ गांव के निवासी थे और संविदा पर विद्युत विभाग के भदैनी पावर हाउस में कार्यरत थे. हादसे के बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर की मोर्चरी में भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.मृतक की बहन संगीता ने बताया कि रात करीब 2:30 बजे परिवार को फोन पर सूचना मिली कि उनके भाई को करेंट लग गया है और उन्हें ट्रॉमा सेंटर बुलाया गया है. जब तक परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे, तब तक डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. संगीता ने बताया कि भारत कुमार परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और उन्हीं की आय से पूरे परिवार का भरण-पोषण होता था. उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पत्नी चंदा देवी ने कहा- 11 रात को घर से कम पर निकले थे. जैसे ही वह काम पर पहुंचे तो उन्हें खंभे पर चढ़ा दिया गया. लापरवाही के चलते उधर की लाइट चालू कर दी गई, जिससे वह नीचे गिर गए. उनकी ड्यूटी रात को 12 से सुबह 9 तक थी. उनके दो बच्चे हैं, दोनों स्कूल में पढ़ने जाते हैं.एसडीओ शुभम जैन ने कहा - घटना बहुत दुखद है. परिजनों से मुलाकात किया गया है. उनकी जो मांग है, उसको लेकर आलाधिकारियों से वार्तालाप की जा रही है. घटना के मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाएगा उस पर कारवाई की जाएगी.ALSO READ : वाराणसी में पहलवानी का अभ्‍यास करते समय करेंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मातम...घटना के बाद यह सवाल भी उठने लगे हैं कि जिस समय लाइन पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा था, क्या सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था. क्या संबंधित लाइन का शटडाउन लिया गया था. क्या संविदा कर्मचारी को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे. इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे.
वाराणसी में पहलवानी का अभ्‍यास करते समय करेंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मातम...
वाराणसी में पहलवानी का अभ्‍यास करते समय करेंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मातम...
वाराणसी : चौक थाना क्षेत्र के बेनिया स्थित राम सिंह अखाड़े में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया.अखाड़े में प्रतिदिन की तरह पहलवानी करने पहुंचे बड़ी पियरी निवासी युवक की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना के बाद अखाड़े में अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिजनों में मातम पसर गया. मृत युवक की पहचान बड़ी पियरी निवासी हर्ष उर्फ शनि (23), पुत्र रामाश्रय के रूप में हुई है.स्थानीय लोगों के अनुसार हर्ष रोज की तरह सुबह अखाड़े में अभ्यास करने गया था. इसी दौरान वह वहां मौजूद बिजली के तार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया. करेंट लगने के तुरंत बाद अखाड़े में मौजूद लोगों ने उसे तत्काल उपचार के लिए कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद हर्ष को मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घटना की सूचना पर चौक थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी.क्षेत्र में शोक की लहर प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा बिजली के करेंट की चपेट में आने से हुआ है. पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि करेंट किस कारण से फैला तथा कहीं सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही तो नहीं हुई. यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.ALSO READ : मां ने मासूम संग दी जान, डांट से आहत युवती ने भी लगाई फांसी; एक ही रात में तीन मौत...स्थानीय लोगों ने बताया कि हर्ष एक मेहनती और मिलनसार युवक था तथा नियमित रूप से अखाड़े में पहलवानी का अभ्यास करता था. उसकी असामयिक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है.