Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बीएचयू में पत्‍थरबाजी को लेकर छात्रों पर मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

बीएचयू में पत्‍थरबाजी को लेकर छात्रों पर मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Apr 22, 2026, 12:42 PM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : बीएचयू के बिरला-ए छात्रावास में पिछले दिनों हुई पत्थरबाजी की घटना को लेकर पुलिस ने गंभीर रुख अपनाया है. प्राक्टोरियल बोर्ड की शिकायत पर लंका थाना में पांच नामजद छात्रों समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार, बीती रात छात्रावास परिसर में अचानक विवाद बढ़ने के बाद कुछ छात्रों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. इस दौरान ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी परमहंस यादव घायल हो गए. उन्हें तत्काल उपचार के लिए ट्रामा सेंटर बीएचयू में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है.


घटना को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई शुरू की. प्राक्टोरियल बोर्ड की ओर से रिपोर्ट तैयार कर लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सके. लंका थानाध्यक्ष राजकुमार के मुताबिक, सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर ओम शुक्ला, समर्थ शर्मा, प्रियांश, प्रनव और हिमांशु सहित अन्य अज्ञात छात्रों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 126(2), 132, 121(1), 191(2), 193(3) और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है.


बीएचयू मुख्य द्वार के सामने सड़क पर बह रहा सीवर का पानी, राहगीरों और मरीजों को हो रही भारी परेशानी



सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस


पुलिस ने घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. पत्थरबाजी में शामिल अन्य युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. पुलिस प्रशासन ने बीएचयू के छात्रों से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है. साथ ही चेतावनी दी है कि कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

काशी विद्यापीठ : वाणिज्य एवं प्रबंध अध्ययन संकाय में पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित
काशी विद्यापीठ : वाणिज्य एवं प्रबंध अध्ययन संकाय में पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित
वाराणसी: वाणिज्य एवं प्रबंध अध्ययन संकाय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एवं जनसेवा समृद्धि फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर बुधवार को पौधरोपण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ.इस मौके पर वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजीत कुमार शुक्ल ने कहा कि पृथ्वी दिवस प्रत्येक वर्षे 22 अप्रैल को मनाया जाता है. इस वर्ष का मुख्य विषय "हमारी शक्ति, हमारा ग्रह" है. इसका उद्देश्य नवीनीकरण ऊर्जा की ओर संक्रमण को गति देना और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ कार्रवाई को बढ़ावा देना है. यह दिवस सामुदायिक सक्रियता, पर्यावरण साक्षरता और पर्यावरण संबंधी नियमों में ढील को पलटने पर जोर देता है.बीएचयू में पत्‍थरबाजी को लेकर छात्रों पर मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिसविश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर हम सभी प्राणदायिनी धरा को प्रदूषण से मुक्त और वृक्षों से युक्त करने का पावन संकल्प लें. इस अवसर पर संकायाध्यक्ष प्रो. सुधीर कुमार शुक्ल, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, डॉ. अम्बरीश रायडॉ. धनंजय विश्वकर्मा, डॉ. आयुष कुमार आदि उपस्थित रहे.
बीएचयू में पत्‍थरबाजी को लेकर छात्रों पर मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
बीएचयू में पत्‍थरबाजी को लेकर छात्रों पर मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
वाराणसी : बीएचयू के बिरला-ए छात्रावास में पिछले दिनों हुई पत्थरबाजी की घटना को लेकर पुलिस ने गंभीर रुख अपनाया है. प्राक्टोरियल बोर्ड की शिकायत पर लंका थाना में पांच नामजद छात्रों समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार, बीती रात छात्रावास परिसर में अचानक विवाद बढ़ने के बाद कुछ छात्रों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. इस दौरान ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी परमहंस यादव घायल हो गए. उन्हें तत्काल उपचार के लिए ट्रामा सेंटर बीएचयू में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है.घटना को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई शुरू की. प्राक्टोरियल बोर्ड की ओर से रिपोर्ट तैयार कर लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सके. लंका थानाध्यक्ष राजकुमार के मुताबिक, सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर ओम शुक्ला, समर्थ शर्मा, प्रियांश, प्रनव और हिमांशु सहित अन्य अज्ञात छात्रों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 126(2), 132, 121(1), 191(2), 193(3) और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है.बीएचयू मुख्य द्वार के सामने सड़क पर बह रहा सीवर का पानी, राहगीरों और मरीजों को हो रही भारी परेशानीसीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिसपुलिस ने घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. पत्थरबाजी में शामिल अन्य युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. पुलिस प्रशासन ने बीएचयू के छात्रों से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है. साथ ही चेतावनी दी है कि कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
बीएचयू मुख्य द्वार के सामने सड़क पर बह रहा सीवर का पानी, राहगीरों और मरीजों को हो रही भारी परेशानी
बीएचयू मुख्य द्वार के सामने सड़क पर बह रहा सीवर का पानी, राहगीरों और मरीजों को हो रही भारी परेशानी
वाराणसी : बीएचयू के मुख्य द्वार के सामने इन दिनों सीवर का गंदा पानी सड़क मार्ग पर बह रहा है, जिससे आने-जाने वाले हजारों लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर जलभराव के साथ-साथ तेज दुर्गंध भी फैल रही है, जो काफी दूर तक महसूस की जा सकती है. यह मार्ग शहर का अत्यंत व्यस्त और महत्वपूर्ण रास्ता माना जाता है, जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में राहगीर, तीमारदार और मरीज आते-जाते हैं.बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल चिकित्सालय में विभिन्न प्रदेशों से इलाज कराने के लिए लोग पहुंचते हैं. ऐसे में मुख्य द्वार के सामने फैली गंदगी और सीवर का पानी शहर की छवि पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवर लाइन ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी लगातार सड़क पर बह रहा है. लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. दुर्गंध के कारण आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है, वहीं संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है.काशी कला कुंभ - 2026 का भव्य आगाज, कला-संस्कृति का दिखा अद्भुत संगमस्थानीय नागरिकों ने बताया कि इसी मार्ग से संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी प्रतिदिन गुजरते हैं, इसके बावजूद समस्या की अनदेखी की जा रही है. लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही सीवर की सफाई और मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है.नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर सीवर व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और शहर की स्वच्छता व्यवस्था बनी रहे.