काशी विश्वनाथ मंदिर प्रवेश द्वार पर महिला श्रद्धालु ने पुलिसकर्मी को दांत काटा, अस्पताल में भर्ती...

वाराणसी : श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर दो पर शुक्रवार को सुरक्षा कारणों से रोके जाने को लेकर विवाद हो गया. इस दौरान एक महिला श्रद्धालु ने सुरक्षा में तैनात महिला पुलिसकर्मी पर आगबबूला हो गई और महिला श्रद्धालु ने महिला पुलिसकर्मी को दांत काट लिया. घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. महिला पुलिसकर्मी का मंडलीय अस्पताल में उपचार कराया गया.
जानकारी के अनुसार, गेट नंबर दो पर ड्यूटी कर रही महिला पुलिसकर्मी ने सुरक्षा कारणों से एक दक्षिण भारतीय महिला श्रद्धालु को रोका था. इसी दौरान विवाद बढ़ गया और महिला श्रद्धालु ने अचानक महिला पुलिसकर्मी को दांत से काट लिया. इस घटना के बाद महिला पुलिसकर्मी को तुरंत मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा भेजा गया, जहां उनका उपचार किया गया. चिकित्सालय के अधिकारियों ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी की स्थिति स्थिर है और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है.
ALSO READ:शराब की दुकान पर मारपीट में बीच बचाव करने वाले की पिटाई, बीएचयू का छात्र गिरफ्तार...
घटना के बाद, मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त किया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए सभी सुरक्षा उपायों को लागू किया जाएगा. श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे मंदिर परिसर में अनुशासन बनाए रखें और सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करें. इस घटना ने मंदिर परिसर में सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं. श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता है, ताकि ऐसी घटनाएं भविष्य में न हों. अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.



