Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

PRASUTICON 2.0 की प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप में दिखी आधुनिक सर्जरी और आयुर्वेद के समन्वय की झलक.

PRASUTICON 2.0 की प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप में दिखी आधुनिक सर्जरी और आयुर्वेद के समन्वय की झलक.
Oct 07, 2026, 02:23 PM
|
Posted By gagan arora

वाराणसी : PRASUTICON 2.0 का आगाज बुधवार को आयोजित पूर्व-सम्मेलन कार्यशाला के साथ हुआ। कार्यशाला में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए चिकित्सकों, शल्य विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में आधुनिक शल्य चिकित्सा तकनीकों के साथ आयुर्वेद की पारंपरिक चिकित्सीय विधियों के समन्वय पर विशेष जोर दिया गया।


कार्यशाला का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमाओं पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण के साथ हुआ। इस दौरान PRASUTICON 2.0 के सफल आयोजन की कामना की गई। कार्यक्रम में चार प्रमुख व्यावहारिक सत्र आयोजित किए गए, जिनमें दो लाइव सर्जिकल डेमोंस्ट्रेशन शामिल रहे।


230 प्रतिभागियों ने लाइव सर्जरी देखी


सर सुंदरलाल अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में हो रही शल्य प्रक्रियाओं का सीधा प्रसारण के. एन. उडुपा सभागार में किया गया। करीब 230 प्रतिभागियों ने सभागार से लाइव सर्जरी देखी और ऑपरेशन कर रही टीम के साथ सीधे अकादमिक संवाद किया। इससे प्रतिभागियों को वास्तविक समय में जटिल शल्य प्रक्रियाओं को समझने का अवसर मिला।


पहले लाइव सर्जिकल प्रदर्शन में बड़े गर्भाशयीय फाइब्रॉइड के एक मामले में लैप्रोस्कोपिक टोटल एब्डॉमिनल हिस्टेरेक्टॉमी की गई। यह प्रक्रिया डॉ. मंदार रानाडे और डॉ. आशीष कुमार सिंह ने की, जबकि डॉ. शिल्पी सिंह ने सहयोग किया।


दूसरे लाइव प्रदर्शन में गर्भाशय के प्रोलैप्स के एक मामले में वैजाइनल हिस्टेरेक्टॉमी की गई। यह प्रक्रिया डॉ. प्रेमराज खैरनार ने की। इसमें डॉ. भगवान कराले और डॉ. शिखा सिंह ने सहयोग किया।


आयुर्वेद की तकनीकों पर भी हुए हैंड्स-ऑन सत्र


कार्यशाला में आयुर्वेद की विशिष्ट चिकित्सीय प्रक्रियाओं पर दो व्यावहारिक हैंड्स-ऑन सत्र भी आयोजित किए गए। पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. पुलक कांति कर ने अग्निकर्म और विद्धकर्म चिकित्सा की तकनीकों का प्रदर्शन किया। इस दौरान डॉ. संजीब कलसा ने सहयोग किया।


वहीं, मर्म चिकित्सा पर विशेष व्यावहारिक सत्र उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ प्रो. सुनील जोशी ने संचालित किया। इन सत्रों में प्रतिभागियों को विभिन्न तकनीकों के व्यावहारिक पहलुओं और उनके चिकित्सीय उपयोग को समझने का अवसर मिला।


कार्यशाला में डॉ. रमन सिंह, प्रो. लक्ष्मण सिंह, प्रो. शिव जी गुप्ता, डॉ. प्रदीप मुसले, प्रो. डी.एन. पांडेय, डॉ. नीरू नथानी, प्रो. पी.के. गोस्वानी, प्रो. के.के. पांडेय और प्रो. सुजाता कदम समेत कई वरिष्ठ चिकित्सक एवं शिक्षाविद मौजूद रहे।


ALSO READ :दालमंडी में तोड़ जा रहे मकान की ईंट दुकानदार के सिर पर गिरी



आयोजन समिति में प्रो. दीपा मिश्रा, प्रो. सुनीता सुमन, प्रो. विश्वेश बी.एन., प्रो. अनुराधा रॉय, डॉ. प्रीति चौहान और डॉ. शिखा सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने उन्नत शल्य चिकित्सा तकनीकों को करीब से देखा और विशेषज्ञों से उनके नैदानिक अनुप्रयोगों को समझा। लाइव सर्जरी के प्रसारण और विशेषज्ञों के साथ संवाद ने कार्यशाला को व्यावहारिक एवं अकादमिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाया।

शहर में दाखिल नहीं हो पाए मोकामा विधायक अनंत सिंह...
शहर में दाखिल नहीं हो पाए मोकामा विधायक अनंत सिंह...
वाराणसी: मोकामा विधायक अनंत सिंह वाराणसी शहर में दाखिल नहीं हो पाए. उनका काफिला चंदौली से चलकर वाराणसी पहुंचा तो पुलिस ने हरसेवानंद स्कूल के पास रोक लिया. अनंत सिंह का मुख्य कार्यक्रम लंका चौराहे पर पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा का माल्यार्पण करना था. पुलिस के रोकने पर अनंत सिंह के समर्थकों और पुलिस में नोकझोंक हुई. पुलिस के समझाने पर अनंत सिंह काफिले के साथ हाइवे से होते प्रयागराज रवाना हो गए.समर्थकों संग पुलिस की नोकझोंकअनंत सिंह को प्रयागराज को पप्पू सलमान के बेटे की शादी के वलीमा में शामिल होने जा रहे थे. उन्हें शाम को प्रयागराज पहुंचा लेकिन रास्ते में समर्थकों द्वारा जगह-जगह स्वागत के लिए रुकने की वजह से वह काफी लेट हुए. अनंत सिंह को पटना से बिहटा, आरा, बक्सर, मोहनिया, चंदौली होते प्रयागराज जाना था. अनेक जगहों पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया है. आरा में जेसीबी से फूल बरसाए तो बक्सर में चांदी का मुकुट पहनाया. अनंत सिंह की प्रयागराज यात्रा एक तूफानी रोड शो की तरह प्लान की गई जिससे शक्ति प्रदर्शन भी हो जाए. बिहटा, आरा और बक्सर होते हुए यह काफिला मोहनिया पहुंचा, जहां से उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश किया.चंदौली में विधायक सुशील सिंह से मिले यूपी में सबसे पहले चंदौली में भाजपा विधायक सुशील सिंह के आवास पर उनका स्वागत हुआ. इसके बाद वाराणसी में लंका पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम था. काफिला वाराणसी पहुंचने के बाद हरसेवानंद स्कूल के पास उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसे रोक लिया और घेर लिया और वहीं से प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया. इससे पहले बिहार के विधायक अनंत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अपनी बेटी की शादी में सभी को न्योता देंगे. तेजस्वी यादव समेत सभी को बुलाएंगे.ALSO READ: भाजपा महानगर कार्यालय में दीपावली स्नेह मिलन, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन...जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी पूर्व एमएलए नीलम देवी को छह साल के लिए निकाल दिया है. जेडीयू की तरफ से विधानसभा सदस्यता खत्म करने की मांग पर स्पीकर ने अनंत सिंह को सात दिन में जवाब देने का नोटिस भेजा है. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद यादव मर्डर केस में उनको हाईकोर्ट से मिली जमानत को सस्पेंड करते हुए 4 दिसंबर तक सरेंडर करने और जेल जाने का आदेश दिया है. बेटी की 25 नवंबर को हो रही शादी के लिए कोर्ट ने एक महीने की मोहलत दी है.
भाजपा महानगर कार्यालय में दीपावली स्नेह मिलन, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन...
भाजपा महानगर कार्यालय में दीपावली स्नेह मिलन, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन...
वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी वाराणसी महानगर के गुलाबबाग स्थित कार्यालय में शुक्रवार को दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर भी चर्चा हुई.स्नेह मिलन समारोह के दौरान महानगर अध्यक्ष ने पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों, क्षेत्रीय स्तर पर बेहतर समन्वय और संगठन की जिम्मेदारियों को लेकर विचार-विमर्श किय. उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया.इस अवसर पर प्रदीप अग्रहरि ने काशीवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान धनवंतरी सभी को आरोग्य प्रदान करें और मां लक्ष्मी हर घर-आंगन को सुख-समृद्धि से भर दें. उन्होंने बाबा विश्वनाथ से सभी के कल्याण की कामना की. साथ ही लोगों से स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए स्वदेशी दीयों का इस्तेमाल कर दीपावली मनाने और उनके रोजगार को प्रोत्साहित करने की अपील की.ALSO READ: खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से उकेरा दीप...कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय, नवीन कपूर, महामंत्री पूजा दीक्षित, अजय गुप्ता, अशोक जाटव, मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय, सत्येंद्र सिंह, अखिलेंद्र सिंह सन्नी, प्रज्ञा पाण्डेय, पंकज चतुर्वेदी, शोभनाथ मौर्या, राजेंद्र शंकर सिंह पटेल, कुशाग्र श्रीवास्तव, हीरा यादव, सुनील यादव, अनुराग शर्मा, प्रीति सिंह और मनोज सोनकर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.
खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से उकेरा दीप...
खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से उकेरा दीप...
वाराणसी:खेल के मैदान पर जब खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और अनुशासन का अनूठा प्रदर्शन किया तो नजारा देखने लायक बन गया। शुक्रवार को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेल गतिविधियों की जगह एक अनोखा आयोजन हुआ। यहां 410 बालक-बालिकाओं ने एक साथ बैठकर अपने शरीर की आकृति से विशाल दीप का स्वरूप तैयार किया। विद्यार्थियों और खिलाड़ियों की इस अनूठी पहल ने भारतीय परंपरा, एकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।आमतौर पर मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों की दौड़, अभ्यास और विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं देखने को मिलती हैं, लेकिन इस बार मैदान में खेल से इतर रचनात्मकता का अनूठा संगम नजर आया। निर्धारित स्थान पर छात्र-छात्राओं ने अनुशासित ढंग से बैठकर दीप की आकर्षक आकृति बनाई। ऊपर से देखने पर खिलाड़ियों और विद्यार्थियों द्वारा तैयार किया गया यह स्वरूप बेहद मनमोहक दिखाई दे रहा था।AlSO READ: काशी के सर्राफा बाजार में छूट दे रही चुनौती, 0% मेकिंग चार्ज का दावा, कारोबारियों में मची होड़...कार्यक्रम के संयोजक डॉ. एके सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य 410 बालक-बालिकाओं के माध्यम से विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को अपनी भारतीय परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का छोटा सा प्रयास करना है। खेल और शिक्षा के साथ सांस्कृतिक मूल्यों का जुड़ाव भी जरूरी है।