मुलायम सिंह यादव की जयंती पर निकाली गई परिवर्तन यात्रा, सपा विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

वाराणसी: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती पर बीते शनिवार को वाराणसी में कैंट विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन यात्रा निकाली गई.समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रजत वाल्मीकि के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा भी साइकिल चलाते हुए शामिल हुए. इस यात्रा के जरिए कार्यकर्ताओं ने कैंट विधानसभा में बदलाव का संदेश देने के साथ समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया.

समाजवादी नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता
यात्रा की शुरुआत भेलूपुर स्थित महानगर कैंप कार्यालय से हुई. यहां से साइकिल सवार कार्यकर्ता मालदहिया चौराहे पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तक पहुंचे. यात्रा में करीब 80 से 100 साइकिल सवार कार्यकर्ताओं और युवाओं ने हिस्सा लिया. रास्ते भर समाजवादी नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता और आगामी राजनीतिक संघर्ष के लिए अपनी ताकत दिखाई.

विधानसभा क्षेत्र में बदलाव की आवाज बुलंद करना
आयोजकों के मुताबिक, कैंट परिवर्तन यात्रा का मकसद विधानसभा क्षेत्र में बदलाव की आवाज बुलंद करना और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाना था. यात्रा में युवाओं की भागीदारी भी देखने को मिली, इस दौरान नगर निगम में नेता विरोधी दल हारुन अंसारी, छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव रिजवान खान, महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव आरती यादव, नसीम अंसारी, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विवेक जोसेफ, कैंट विधानसभा के पूर्व प्रभारी अमन यादव, लोहिया वाहिनी के कैंट विधानसभा अध्यक्ष अंकित यादव, यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष साहिल खान, महासचिव राजा बाबू विश्वकर्मा, अब्दुल्ला शाहिद, शाहीन अंसारी, रामनगर के जून प्रभारी विनोद यादव, शान केसरी, सामनेघाट के सेक्टर प्रभारी राधेश्याम यादव, आकाश सोनकर और पंकज मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Also Read: देव दीपावली को लेकर यातायात का महाप्लान जारी, 24 नवंबर को होंगे प्रतिबंध


