Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

नवरात्रि पर्व पर दिखा विश्‍वनाथ दरबार का नजारा, मुखन‍िर्माल‍िका गौरी के ल‍िए भेजी गई भेंट

नवरात्रि पर्व पर दिखा विश्‍वनाथ दरबार का नजारा, मुखन‍िर्माल‍िका गौरी के ल‍िए भेजी गई भेंट
Mar 19, 2026, 10:48 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: वासंतिक नवरात्रि आज से शुरू हो गया है. ऐसे में काशी के कई देवी मंदिरों और घरों में कलश स्थापना के साथ ही मां की आराधना शुरू हुई. इस पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम में विश्वेश्वर को अवलोकित करवा कर उपहार स्वरूप मां के धारण किए जाने के लिए वस्त्र एवं श्रृंगार सामग्री मंदिर के शास्त्रियों द्वारा विधिपूर्वक मां मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को अर्पित की गई. नवरात्र के आगामी दिनों में भी मां गौरी के विभिन्न स्वरूपों, जिनके लिए जो दिन समर्पित है, उनके लिए वस्त्र और श्रृंगार सामग्री विश्वेश्वर से अवलोकित करवा कर उपहार स्वरूप नवरात्र में हर दिन भेजी जाएगी.


;


मां गौरी की पूजा का महत्व


मां गौरी की पूजा का महत्व भारतीय संस्कृति में अत्यधिक है. चैत्र नवरात्र के दौरान मां के विभिन्न स्वरूपों की आराधना की जाती है, जो भक्तों के लिए एक विशेष आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करती है. इस अवसर पर भक्तजन विशेष रूप से मां की कृपा प्राप्त करने के लिए उपवास रखते हैं और दिनभर भक्ति में लीन रहते हैं.


kl


यह भी पढ़ें: रिटायर्ड SI के घर से लाखों की चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना


काशी विश्वनाथ धाम में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. भक्तों ने मां गौरी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए भजन-कीर्तन किए और मां से आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान मंदिर परिसर में विशेष सजावट की गई थी, जिससे वातावरण भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत हो गया था.

ईद की नमाज के लिए समय निर्धारित, जल्द नोट करें ये सूची
ईद की नमाज के लिए समय निर्धारित, जल्द नोट करें ये सूची
वाराणसी: ईद इस बार शुक्रवार को पड़ रही है. इसको लेकर एक तरफ तैयारियां जोरों पर है वहीं, नमाज के लिए वाराणसी में सूचना जारी कर दी गई है. हाजी ओकास अंसारी "पार्षद" की ओर से नमाज के बाबत सूची जारी की गई है. बताया क‍ि सभी मस्‍ज‍िद और ईदगाह की इस सूची के अनुसार ही वाराणसी में ईद की नमाज़ अदा होगी. बताया क‍ि सूची के साथ ही नमाज पढ़ाने वाले इमाम साहब का नाम भी इसमें शाम‍िल क‍िया गया है जो तय समय पर नमाज पढ़ाएंगे.ईद की नमाज़ का समय1 लाठ मस्ज़िद सरैयां. मतवल्ली हाजी मकबूल हसन सरदार चौदहो साहब, समय सुबह 9:30.2 ईदगाह पुरानापुल पुल्कोहना. इमाम मौलाना सकील साहब. समय 8:30 AM.3 ईदगाह गोगा की बाग जलालीपुरा. हाजी मंजूर साहब समय। 8:00 AM.4 ईदगाह शक्करतालाब अहलेहदिस जमात. मौलाना हशन जमील मदनी साहब, समय 7:30 AM.5 ईदगाह मस्ज़िद लंगर नवापुरा जीटी रोड, मौलाना इरशाद रब्बानी साहब, समय 8:30 AM.6 जामा मस्ज़िद खोज़ापुरा मैदान, इमाम मौलाना जाहिर अहमद साहब समय 7:45 AM.7 मस्ज़िद शहीद बाबा सरैयां बाजार. इमाम हाफिज गुलाम समय 8:15 AM.8 मस्ज़िद सुन्नी इमामबाडा सरैया, इमाम। मौलाना, इक़बाल अहमद शिराज़ी समय 8:00 AM.9 खानखाह हमीदिया रसिदीया शक्करतालाब. इमाम मौलाना शाकिब मिया समय 8:30 AM.10 बड़ी मस्ज़िद सरैयां पक्का महाल. इमाम हाफिज खैरुद्दीन साहब, समय 8:00 AMयह भी पढ़ें: 31 मार्च तक नहीं जमा किया टैक्स तो भरना होगा जुर्माना, 12 दिनों का मिला मौका11 मस्ज़िद इमिलिया तल्ले छित्तनपुरा समय 8:00 AM.12 बड़ी मस्ज़िद काज़िसदुल्लापुरा समय 8:00 AM.13 बड़ी मस्ज़िद सलापुर कबड्डीदुआर समय 8:00 AM.14 जामा मस्ज़िद कमल गडहा. इमाम मौलाना आज़ाद साहब, समय 8:15 AM.15 मीनार वाली मस्ज़िद कमालपुरा. इमाम मौलाना निजाम साहब, समय 8:00 AM.16 मस्जिद मज़हरुल उलूम बाजार तल्ले इमाम मुफ्ती निजाम अहमद साहब. समय 8:00 बजे.17 मस्जिद हैस तल्ले इमाम मौलाना अमानुररहमान समय 8:00 बजे.
31 मार्च तक नहीं जमा किया टैक्स तो भरना होगा जुर्माना,   12 दिनों का मिला मौका
31 मार्च तक नहीं जमा किया टैक्स तो भरना होगा जुर्माना, 12 दिनों का मिला मौका
वाराणसी: टैक्‍स चोरी ही नहीं, टैक्‍स में देरी करना भी अब महंगा पड़ेगा. यदि 31 मार्च तक गृहकर, जलकर और सीवरकर नहीं जमा किए तो अगले वित्तीय वर्ष में आपको मूल राशि के साथ भारी ब्याज और विलंब शुल्क का सामना करना पड़ेगा. ऐसे में अतिरिक्त आर्थिक चपत व विधिक कार्रवाई से बचने के लिए तत्काल टैक्स जमा करना ही बेहतर होगा. नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति से पहले कर वसूली अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है.यह जानकारी गुरुवार को नगर निगम सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने दी.भवन स्वामियों से वसूले गए करोड़ों का टैक्सउन्होंने बताया कि वर्तमान वर्ष संपत्ति कर वसूली के लिए 225 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष 18 मार्च तक 1.80 लाख भवन स्वामियों से 192.23 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है. कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष समाप्त होने में अब महज 12 दिन शेष हैं. ऐसे में जिन भवन स्वामियों ने अब तक टैक्स जमा नहीं किया है, वे 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से भुगतान कर दें.यदि इस अवधि तक कर जमा नहीं होता है, तो अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 के बिल में पिछला बकाया ब्याज सहित जोड़कर वसूला जाएगा तथा साथ ही नियमानुसार विधिक रूप से कड़ी कार्यवाही भी की जाएगी. इसके अतिरिक्त, करेत्तर मदों जैसे दुकानों के किराए और लाइसेंस शुल्क में देरी होने पर मूल धनराशि पर 50 प्रतिशत विलंब शुल्क लगाया जाएगा.​सरचार्ज छूट का हजारों ने उठाया लाभनगर आयुक्‍त ने बताया कि सदन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार 63,414 भवन स्वामियों को सरचार्ज के रूप में 72.07 करोड़ रुपये की छूट दी गई थी. इसी क्रम में फरवरी 2026 से 18 मार्च तक चले विशेष अभियान में 27,352 लोगों ने 36.19 करोड़ रुपये जमा किए, जिससे उन्हें 15.88 करोड़ रुपये की छूट का सीधा लाभ मिला.यह भी पढ़ें: पिस्‍तौल के दम पर पड़ोसी ने किया किशोरी से दुष्‍कर्म, आरोपी गिरफ्तारनगर निगम की वेबसाइट www.nnvns.org.in पर जाकर घर बैठे आनलाइन टैक्स जमा किया जा सकता है. इसके लिए सभी जोनों पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कंप्यूटरीकृत टैक्स कलेक्शन सेंटर संचालित हैं. वहीं राजस्व निरीक्षक एम-पॉस डिवाइस के साथ घर-घर जाकर भी कर संग्रह कर रहे हैं.​50 प्रतिशत देना होगा विलंब शुल्कनगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम की 1924 दुकानों और अन्य 23 मदों (होटल, लॉज, अस्पताल, विज्ञापन आदि) से भी राजस्व वसूली तेज कर दी गई है. पिछले वित्तीय वर्ष में इन मदों से 71.32 करोड़ की वसूली हुई थी, जबकि इस वर्ष 101.94 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 88.78 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं. दुकानों के किराए के लिए क्यूआर कोड की सुविधा भी दी गई है. कोड की सुविधा प्रदान की गयी है, जिसके माध्यम से दुकानदारों के द्वारा अपना मासिक किराया जमा किया जाता है. उन्होंने बताया कि 31 मार्च तक दुकानों का किराया, अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) शुल्क जमा नही किया जाता है तो अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 में मूल धनराशि पर, विलंब शुल्क 50 प्रतिशत जोड़कर वसूली की जायेगी.
पिस्‍तौल के दम पर पड़ोसी ने किया किशोरी से दुष्‍कर्म, आरोपी गिरफ्तार
पिस्‍तौल के दम पर पड़ोसी ने किया किशोरी से दुष्‍कर्म, आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी: चोलापुर क्षेत्र में एक किशोरी के साथ पड़ोसी गांव के युवक द्वारा अपहरण और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. आरोपी ने न केवल पीडिता को बंधक बनाकर उसके साथ दरिंदगी की, बल्कि अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया. पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए परिजनों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने शुरू में टालमटोल की. हालांकि, दबाव बनने पर बुधवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.विरोध करने पर दी गई जान से मारने की धमकी जानकारी के अनुसार, चोलापुर थाना क्षेत्र की किशोरी को बीते 15 मार्च को पड़ोसी गांव मुर्दी (थाना सिंधौरा) निवासी रविन यादव बहाने से मुगलसराय, चंदौली ले गया. आरोप है कि वहां एक कमरे में उसे बंद कर दिया गया और पिस्‍तौल के दम पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई. इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. वारदात के दौरान ही आरोपी ने मोबाइल से किशोरी का अश्लील वीडियो भी बना लिया. दुष्कर्म के बाद आरोपी ने किशोरी को धमकाया कि यदि उसने घर जाकर किसी को बताया, तो वह उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा. इसके बाद भी आरोपी ने कई बार पीडिता के साथ दरिंदगी की. लोक-लाज और वीडियो के डर से किशोरी सहमी रही.आरोपी का इरादा किशोरी को अपने दोस्तों को था परोसना आरोप यह भी है कि आरोपी का इरादा किशोरी को अपने दोस्तों को भी परोसने का था, लेकिन छात्रा के कड़े विरोध के बाद वह उसे गांव के पास छोड़कर फरार हो गया. वारदात के अगले दिन आरोपी ने फिर से किशोरी पर साथ चलने का दबाव बनाया. छात्रा के इनकार करने पर उसने गांव के लड़कों को वह वीडियो दिखा दिया.यह भी पढ़ें: नवरात्रि पर्व पर दिखा विश्‍वनाथ दरबार का नजारा, मुखन‍िर्माल‍िका गौरी के ल‍िए भेजी गई भेंटइसकी भनक जब पीडिता को लगी, तो उसने हिम्मत जुटाकर अपने भाई और परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई. आरोप है कि परिजन जब शिकायत लेकर चोलापुर थाने पहुंचे, तो आरोप है कि पुलिस ने संवेदनहीनता दिखाते हुए उन्हें वहां से भगा दिया. सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर मामला गरमाता देख चोलापुर पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राबिन यादव को गिरफ्तार कर लिया है.