Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

निर्जला एकादशी पर काशी में बही भक्ति की धारा, कलश यात्रा निकालकर बाबा का जलाभिषेक...

निर्जला एकादशी पर काशी में बही भक्ति की धारा, कलश यात्रा निकालकर बाबा का जलाभिषेक...
Jun 25, 2026, 08:26 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : निर्जला एकादशी के अवसर पर गुरुवार की सुबह काशी में कलश यात्रा निकाली गई. बाबा विश्वनाथ का 1008 कलशों से जलाभिषेक किया गया. बाबा विश्वनाथ के भक्त उनके धाम के लिए राजेंद्र प्रसाद घाट से गंगाजल लेकर "हर-हर महादेव" का उद्घोष करते हुए निकले. धाम पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया. पूरे आयोजन के दौरान शिवभक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला. यात्रा में झेलम, चिनाव, रावी, गोदावरी, व्यास के अलावा काशी, हरिद्वार और ऋषिकेश के गंगाजल से पूरित 11 रजत कलश लेकर भक्तगण सबसे आगे चलते दिखे.


FFF


इनके साथ श्रद्धालु भक्ति भाव से आगे बढ़ते रहे. श्री काशी मोक्षदायिनी सेवा समिति द्वारा यह परंपरा वर्ष 1998 में शुरू की गई थी. यह कलश यात्रा कुल 2 किलोमीटर लंबी रही, जिसमें भगवान शिव और माता पार्वती के स्वरूप में कलाकार भी शामिल हुए. उन्होंने पूरे रास्ते भक्ति गीतों के बीच जमकर नृत्य किया. काशी के विभिन्न इलाकों से महिलाएं पीली साड़ी पहनकर इस यात्रा में शामिल होने पहुंचीं. मिट्टी के कलशों में गंगाजल भरा गया और फिर बाबा विश्वनाथ को अर्पित करने के लिए निर्जला व्रत रखकर महिलाएं इस यात्रा में शामिल हुईं.


FF


भक्ति का भाव


सनातन धर्म में निर्जला एकादशी का विशेष महत्व है. इस दिन सनातनी पूरे दिन बिना जल ग्रहण किए कठिन व्रत रखते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, यदि इस दिन बाबा को पवित्र नदियों का जल अर्पित किया जाए, तो वे अत्यंत शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करते हैं. इस व्रत में सूर्योदय से पहले उठना जरूरी होता है. फिर तीर्थ स्नान करने का विधान है. ऐसा न कर पाएं तो पानी में गंगाजल की कुछ बूंदे और एक चुटकी तिल मिलाकर नहाते हैं.


ALSO READ : अग्निकांड के बाद सख्‍ती : वाराणसी में 35 कोचिंग संस्थान और लाइब्रेरी सील, 20 को नोटिस...


फिर व्रत करने का संकल्प लिया जाता है. इसके बाद उगते हुए सूरज को जल चढ़ाकर दिन की शुरुआत होती है. एकादशी तिथि के सूर्योदय से अगले दिन द्वादशी तिथि के सूर्योदय तक जल नहीं पिया जाता और भोजन भी नहीं किया जाता है.

वाराणसी में प्राचीन हनुमान मंदिर पर कब्ज़े का आरोप, महिलाओं ने विरोध जता रोका निर्माणकार्य
वाराणसी में प्राचीन हनुमान मंदिर पर कब्ज़े का आरोप, महिलाओं ने विरोध जता रोका निर्माणकार्य
वाराणसी: शिवपुर थाना अंतर्गत परमानंदपुर के आल्हा काल्हा पोखरा के समीप स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर पर सोमवार की दोपहर आक्रोशित महिलाओं ने अवैध कब्‍जे का आरोप लगाते हुए चहारदीवारी के निर्माण का विरोध किया. इस दौरान मौके पर हंगामे की स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई. विरोध कर रही महिलाओं का आरोप है कि मंदिर की करीब कई बिस्‍वा कीमती जमीन भीटे की है, लेकिन गांव के ही कुछ भूमाफिया इस पर कब्जा करने के नियत से बाउंड्री वॉल कर रहे हैं. मीरा देवी नामक महिला ने बताया कि रविवार को हम लोगों ने थाने का घेराव करते हुए आरोपितों के खिलाफ तहरीर भी थी लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई.पुलिस पर लगा मिलीभगत का आरोप पुलिस द्वारा आश्वासन दिया गया था कि बगैर जमीन की जांच पड़ताल किए वहां निर्माण कार्य नहीं होगा लेकिन सोमवार को दोबारा बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया. बगैर गांव के लोगों को विश्वास में लिए ग्राम सभा और भीटे की जमीन पर निर्माण कार्य कराया जाना बेहद निंदनीय है. बुजुर्ग महिला उर्मिला देवी ने बताया कि यह जमीन काशी नरेश द्वारा दान में दी गई थी तथा भीटे की जमीन है. पुलिस आरोपियों से मिली हुई है इसलिए ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है.Also Read: सिरफिरे ने पीएसी के दीवान की वर्दी फाड़ी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जदेश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री से हम लोगों की गुहार है की मां प्राचीन मंदिर को संरक्षित किया जाए. बाउंड्री वॉल का निर्माण करा रहे विनय पटेल ने बताया कि मंदिर के नाम से हम लोगों ने एक माह पूर्व कमेटी बनाई है. कमेटी द्वारा मंदिर के चारों ओर सुंदरीकरण के लिए बाउंड्री वॉल कराया जा रहा है. इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में चल रहे बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य का महिलाओं ने हंगामा करते हुए विरोध किया, जिस पर पुलिस ने महिलाओं को बूझाकर शांत कराया और निर्माण कार्य रुकवा दिया.
सिरफिरे ने पीएसी के दीवान की वर्दी फाड़ी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सिरफिरे ने पीएसी के दीवान की वर्दी फाड़ी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
वाराणसी: काशी विश्वनाथ धाम के दर्शनार्थियों की कतार में बीते रविवार को विवाद कर रहे युवक को समझाने पहुंचे पीएसी के दीवान पर उसने हमला कर दिया. जहां आरोपी ने जवान की वर्दी पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया. इससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा. घटना बांसफाटक की गली नंबर एक में हुई. दशाश्वमेध पुलिस आरोपी विमलेश कुमार तिवारी (पता अज्ञात) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी में जुटी है.घटना के बाद मची अफरातफरी34वीं वाहिनी पीएसी, भुल्लनपुर में तैनात मुख्य आरक्षी राम किशुन यादव ने थाना चौक में दी गई तहरीर में बताया कि वह जवानों के साथ गश्त पर थे. इसी दौरान दर्शनार्थियों की कतार में विमलेश कुमार तिवारी एक अज्ञात महिला से विवाद कर रहा था. राम किशुन उसे समझाने पहुंचे तो युवक अचानक हिंसक हो उठा और उनकी वर्दी पकड़कर उन्हें गिरा दिया. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. इसका फायदा उठाकर आरोपी भाग गया. घायल राम किशुन का उपचार काशी विश्वनाथ मंदिर के पास एक अस्पताल में कराया गया. एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर की घटना है. आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.चाय की दुकान पर फायरिंगलखनऊ के गोमती नगर में चाय की दुकान पर फायरिंग करने की घटना में आरोपित शेखर कौशल को गिरफ्तार करने लखनऊ पुलिस शनिवार को बड़ालालपुर पहुंची. पुलिस के पहुंचने पर आरोपित ने होटल का लोहे का गेट खोलने से इन्कार कर दिया तो पुलिस ने कटिंग मशीन से गेट काटकर अंदर प्रवेश किया और उसे गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान आरोपी ने पूरे घटनाक्रम का लाइव वीडियो भी बनाया जो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है. पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि शेखर कौशल बड़ालालपुर स्थित होटल प्रवेश में छिपा है. पुलिस पहुंची तो उसने गेट खोलने से मना कर दिया.बाद में मशीन मंगवाकर लोहे का गेट काटा.. पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है.Also Read: इमरजेंसी में कैसे बचेंगी जानें? इंडियन ऑयल प्लांट में DM की मौजूदगी में हुआ मेगा मॉक ड्रिल
पुलिस झंडा दिवस पर डीआईजी ने फहराया ध्वज, पुलिसकर्मियों को लगाया बैज
पुलिस झंडा दिवस पर डीआईजी ने फहराया ध्वज, पुलिसकर्मियों को लगाया बैज
वाराणसी:- परिक्षेत्रीय कार्यालय में सोमवार को पुलिस झंडा दिवस मनाया गया. इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) वैभव कृष्ण ने पुलिस ध्वज फहराया और उपस्थित पुलिसकर्मियों को पुलिस कलर का बैज लगाया. उन्होंने पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण की ओर से भेजा गया शुभकामना संदेश भी पढ़कर सुनाया.1952 में मिला था पुलिस कलरशुभकामना संदेश में बताया गया कि 23 नवंबर 1952 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को उत्कृष्ट कार्यकुशलता, साहस और समर्पित सेवा के लिए पुलिस कलर प्रदान किया था. यह सम्मान प्राप्त करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य पुलिस बल बना था. पुलिस ध्वज बल के अनुशासन, कर्तव्यबोध, त्याग और शौर्य का प्रतीक है.महिला और साइबर सुरक्षा पर जोरसंदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई. महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सहायता, जागरूकता और पुनर्वास की सुविधाएं देने की बात कही गई. वहीं, साइबर अपराध से बचाव और त्वरित सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से नागरिकों को मदद पहुंचाने का उल्लेख किया गया.Also Read:- इमरजेंसी में कैसे बचेंगी जानें? इंडियन ऑयल प्लांट में DM की मौजूदगी में हुआ मेगा मॉक ड्रिलऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 1.64 लाख को सजायातायात व्यवस्था सुधारने के लिए तकनीक आधारित आरटीसी (Reducing Traffic Congestion) और सड़क हादसों में मृत्यु दर कम करने के लिए जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट्स (ZFD) योजना का भी जिक्र किया गया. संदेश के अनुसार, एक जुलाई 2023 से 18 नवंबर 2026 तक ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 1,64,917 आरोपियों को सजा दिलाई गई है.आधुनिक तकनीक से मजबूत होगी पुलिसिंगसंदेश में अपराध नियंत्रण, कार्यक्षमता और जनसुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सहित आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल पर जोर दिया गया. पुलिसकर्मियों से पूरी ऊर्जा, विश्वास और समर्पण के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस को देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस बल बनाने में योगदान देने का आह्वान किया गया. कार्यक्रम के अंत में डीआईजी वैभव कृष्ण ने पुलिसकर्मियों को उत्तर प्रदेश पुलिस की परंपराओं और प्रतिष्ठा को बनाए रखने के साथ जनसेवा, सुरक्षा और कर्तव्यपालन के प्रति सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया.