आधी रात को महिला से लूटपाट, भनक लगते ही पुलिस ने आरोपियों को धर-दबोचा

A woman was robbed at midnight, and the police arrested the accused.
वाराणसी: अपराधों का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है, चोरी-लूटपाट जैसी घटनाओ पर रोकथाम लगाने के लिए वाराणसी की पुलिस आयुक्त द्वारा अभियान चलाया जा रहा है. जहां पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में और सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर, प्रभारी निरीक्षक लंका के कुशल नेतृत्व में थाना लंका पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें पहले आरोपी डब्बू पुत्र पप्पू जो पता बजरडीहा सुरजन सराय शौचालय के पास थाना भेलूपुर जिला वाराणसी का निवासी है जिसकी उम्र 25 वर्ष है, दूसरा 20 वर्षीय आरोपी शाहिद उर्फ साहिल पुत्र मुन्ना पता बौलिया लहरतारा सनबीम स्कूल के सामने रेलवे क्रासिंग के पास मलीन बस्ती (किराये के मकान में) थाना मण्डुवाडीह वाराणसी का रहने वाला है. जिसकी गिरफ्तारी घाट जजेज गेस्ट हाऊस के समाने खाली जमीन के पास से हुई है. इन दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने में लगी हुई है.

जाने क्या है पूरा मामला
इस घटना की जानकारी लंका थाने पर आवेदिका द्वारा ये शिकायत पत्र दिया गया कि, बाइक सवार दो युवक नाम पता अज्ञात द्वारा वादिनी की बैग जिसमे (एक मांग टीका, एक नथिया एक छोटा इयर रिंग, एक नाक का कील, बीस हजार रुपये) झपट लिया है. प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना लंका पर ०अ०सं०-0185/2026 धारा 304 (2) बी0एन0एस0, में अभियोग पंजीकृत किया गया, उक्त घटना से जुड़े आरोपी गिरफ्तार किए गये है, जिनके नाम नफर अभियुक्तगण, डब्बू पुत्र पप्पू पता बजरडीहा सुरजन सराय शौचालय के पास थाना भेलूपुर जिला वाराणसी उम्र 25 वर्ष 2. साहिद उर्फ साहिल पुत्र मुन्ना पता बौलिया लहरतारा सनबीम स्कूल के सामने रेलवे क्रासिंग के पास मलीन बस्ती (किराये के मकान में) थाना मण्डुवाडीह वाराणसी का रहने वाला है.
![]()
पुलिस की पूछताछ में खुला राज
मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस की पूछताछ में पता चला कि, गिरफ्तार 25 वर्षीय आरोपी ने अपनी जुर्म कबूलते हुए बताया कि, कुछ दिन पहले वो और उसका साथी शाहिद रात में लंका चौराहे की तरफ जा रहे थे कि अचानक एक टोटो पर महिला जाती हुयी दिखायी दी, जिसके पास एक बैग था तो, जिसे छीनकर बाइक सवार दोनों आरोपी घटना को अंजाम मौके से फरार हो गये, आरोपी का कहना है कि, नशे की लत के नाते हमें लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देना पड़ता है, क्योंकि हमारे पास कमाने का कोई जरियां नहीं होता, इससे जो पैसे मिलते हम नशे में उड़ा देते है.
Also Read: PM मोदी के वाराणसी दौरे को लेकर भाजपाइयों में उत्साह, भव्य स्वागत के लिए तैयारियां
आपको बता दें, लूटपाट के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एक माँग टीका पीली धातु, 01 नथिया पीली धातु, तथा 01 नाक की कील पीली धातु, कुल 200/- रुपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल समेत कई सामान बरामद किया है. गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में राजकुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना लंका कमि०-वाराणसी, उ0नि0 अभिषेक कुमार सिह चौकी प्रभारी नगवाथाना लंका कमि) वाराणसी, उ०नि० स्वप्निल सिंह थाना लंका कमि० वाराणसी, हे0 का० बृजेश ठाकुर थाना लंका कमि० वाराणसी, का0 अमित शुक्ला थाना लंका कमि० वाराणसी, का0 पवन कुमार थाना लंका कमि० वाराणसी, का0 कृष्णकान्त पाण्डेय थाना लंका कमि० वाराणसी, का० सूरज कुमार थाना लंका कमि० वाराणसी, का0 राकेश थाना लंका कमि० वाराणसी.




