आंधी-तूफान और भयंकर बारिश, जानें किन जिलों में तेज हवाओं संग बरसेंगे बदरा

Storm and heavy rain, know which districts will receive heavy rain accompanied by strong winds.
वाराणसी: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू से लोगों को राहत मिल रही है. मौसम विभाग ने 29 अप्रैल से 2 मई तक प्रदेश में आंधी-तूफान और गरज-चमक संग भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. अब अगर पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी के मौसम की बात करें तो यहां का हाल 29 अप्रैल से 2 मई तक इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इन क्षेत्रों में धूलभरी आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है. कई जिलों में मेघगर्जन और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है. ये हाल सिर्फ वाराणसी में ही नहीं रहने वाला बल्कि गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर में भी इसका असर देखने को मिलेगा.

कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि वाराणसी, गोरखपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्रदेश के मौसम में यह बदलाव हो रहा है. इससे तापमान में गिरावट आएगी और लू का असर कम होगा, लेकिन तेज हवाएं, आंधी और बिजली गिरने जैसी घटनाएं जोखिम भी बढ़ा सकती हैं.

Also Read: पीएम मोदी ने काशी को दी अरबों की सौगात, बोले- “नारी शक्ति से डरते हैं परिवारवादी दल”
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5KM की ऊंचाई तक बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अभी भी बना हुआ है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले में न निकलें और विशेष रूप से मेघगर्जन के समय पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें. साथ ही मौसम विभाग ने सलाह दी है कि तेज हवाओं के दौरान कच्चे मकानों और टिनशेड से दूरी बनाए रखें. किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसल और अनाज को सुरक्षित स्थानों पर रखें ताकि नुकसान से बचा जा सके. ऐसे में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है.




