आरती के दौरान मकान में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

A massive fire broke out in a house during Aarti; the fire brigade brought it under control after a lot of effort.
वाराणसी: दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के अहिल्याबाई घाट के ऊपर गुरुवार की दोपहर अचानक पूजा के दौरान तीन मंजिला मकान में आग लग गई. यह घटना पृथ्वी साहनी और गोपाल साहनी के घर में उस समय हुई, जब कपूर से आरती के दौरान उसकी लपट से कमरे में आग लग गई. आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गई.

हालांकि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन हजारों रुपये के सामान नष्ट हो गए. क्षेत्रीय नागरिकों के सहयोग से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया. हालांकि, कमरे में आग और धुएं के कारण परिवार के लोगों को कुछ समय तक दुश्वारी का सामना करना पड़ा.

चिंगारी से भड़की आग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूजा सामग्री से निकली चिंगारी के कारण आग भड़क गई. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण स्थिति नियंत्रण से बाहर होती चली गई. घर में मौजूद अग्निशमन के साधन भी पर्याप्त नहीं थे, जिससे आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जा सका. घटना की सूचना तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई. सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम बाइक से मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. आग लगने से मकान में रखे सामान जलकर राख हो गए. हालांकि, समय रहते लोगों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी जनहानि की सूचना नहीं है.

Also Read: 11 NDRF बटालियन में योग शिविर का आयोजन, 92 अधिकारी और कर्मचारी शामिल
आसपास के लोगों के सहयोगा से पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग बड़ी घटना टलने को राहत मान रहे हैं. आग लगने की इस घटना ने सभी को एक बार फिर से आग से संबंधित सुरक्षा उपायों की याद दिलाई है. स्थानीय प्रशासन ने भी इस घटना के बाद आग सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का निर्णय लिया है.




