फरार वारंटी रियाज अहमद गिरफ्तार, लोहता पुलिस की कार्रवाई

वाराणसी: अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लोहता थाना पुलिस ने लंबे समय से वांछित एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार सुबह रहीमपुर गांव से वारंटी रियाज अहमद (49) को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार रियाज अहमद के खिलाफ वर्ष 2017 में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज था। इस मामले में न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वारंटी की तलाश की जा रही थी, जिसे सुबह करीब 8:10 बजे थाना लोहता क्षेत्र के रहीमपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।
ALSO READ: दालमंडी में तीन मकानों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, वीडीए की कार्रवाई जारी
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीसीपी वरुणा जोन के निर्देशन, एडीसीपी वरुणा के पर्यवेक्षण और एसीपी रोहनिया के नेतृत्व में लोहता पुलिस टीम ने की।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय, उपनिरीक्षक नत्थू प्रसाद, कांस्टेबल अलीमुल्लाह अंसारी और आरक्षी दिलीप कुमार गौतम शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।



