दालमंडी में तीन मकानों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, वीडीए की कार्रवाई जारी

वाराणसी: दालमंडी चौड़ीकरण अभियान के तहत सोमवार को वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने तीन मकानों के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। संबंधित भवन स्वामियों को पहले ही अवैध निर्माण के संबंध में नोटिस जारी किया गया था, लेकिन जवाब न मिलने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
अवैध निर्माण हटाने के लिए पोकलेन मशीन का इस्तेमाल किया गया। कार्रवाई से पहले रविवार को संबंधित भवनों की पुनः नापी भी कराई गई थी। अधिकारियों के अनुसार अब तक 165 मकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा चुकी है।
इसके अलावा पांच मस्जिदों को क्षतिपूर्ति देने के बाद उनकी सहमति के आधार पर उनके कुछ हिस्सों को हटाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान एडीएम सिटी राजेश कुमार और एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजन त्रिपाठी समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
ध्वस्तीकरण के साथ-साथ दालमंडी क्षेत्र से मलबा हटाने का कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है, ताकि चौड़ीकरण कार्य निर्धारित समय में पूरा किया जा सके।



