वाराणसी में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर ABVP का सामूहिक गायन ...

वाराणसी: वाराणसी में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा विशेष सामूहिक गायन अभियान चलाया जा रहा है. पिछले एक सप्ताह से कार्यकर्ताओं की अगुवाई में शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में सुबह की प्रार्थना सभाओं के दौरान छात्र-छात्राएं एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन कर रहे हैं.

महानगर मंत्री शिवम तिवारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवा पीढ़ी को राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक महत्ता और राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ना है. उन्होंने कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत आज भी उतना ही प्रासंगिक है और युवाओं में राष्ट्र प्रथम की भावना जागृत करता है.
Also Read : UP Board Exam 2026: वाराणसी के सूर्यदीप दीप अव्वल, तो दूसरे स्थान पर मानसी-अंशिका ने मारी बाजी

अब तक शहर के 30 से अधिक शिक्षण संस्थानों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है, जिनमें निवेदिता शिक्षा सदन, संत अतुलानंद, भारतीय शिक्षा मंदिर और डीएवी इंटर कॉलेज जैसे प्रमुख संस्थान शामिल हैं. ABVP ने इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए महानगर के सभी स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है. कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर भारत माता की जय के नारों से गूंज उठते है.



