अभिनेता अनुपम खेर पहुंचे वाराणसी, बाबा विश्वनाथ और संकट मोचन मंदिर में टेका माथा

वाराणसी : बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर एक बार फिर आध्यात्मिक नगरी काशी पहुंचे. गुरुवार की शाम वाराणसी आगमन के बाद रात्रि विश्राम कर उन्होंने शुक्रवार सुबह संकट मोचन मंदिर में बजरंग बली और काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए.दर्शन के बाद अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए काशी के आध्यात्मिक वातावरण की जमकर सराहना की.उन्होंने लिखा,"हर हर महादेव! जय बजरंग बली! जय सिया राम!

आज वाराणसी में सुबह-सुबह संकट मोचन मंदिर में बजरंग बली जी और काशी विश्वनाथ मंदिर में महादेव जी के दर्शन किए. आत्मा से प्रार्थना की अपने लिए भी और आप सब के लिए भी. पूरी काशी का वातावरण अति भव्य है. जय हो!"
ALSO READ : अविमुक्तेश्वरानंद का 40 दिन का अल्टीमेटम: गोमाता को ‘राज्यमाता’ दर्जा दो, नहीं तो संत समाज करेगा आंदोलन
अनुपम खेर ने अपने वीडियो संदेश में काशी की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्ता को रेखांकित करते हुए अपने प्रशंसकों को सकारात्मक संदेश दिया. उन्होंने कहा कि काशी आकर आत्मिक शांति का अनुभव होता है.
गौरतलब है कि अनुपम खेर इससे पहले भी कई बार वाराणसी आ चुके हैं. वे बाबा दरबार सहित प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन करते रहे हैं और हर बार अपने आध्यात्मिक अनुभवों को सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करते रहे हैं. इससे पूर्व वह बनारस स्टेशन पर मास्क लगाकर काशी के बदलते स्वरूप को भी आम लोगों के सामने प्रस्तुत कर चुके हैं.



