दिल्ली में AI समिट, 13 कंट्री पवेलियन का दिखेगा प्रदर्शन

भारत में आज सोमवार से इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट शुरू होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे. जिसे लेकर पीएम मोदी ने कहा कि. हमें गर्व है कि हमारा देश विज्ञान और टेक्नोलॉजी में तेजी से तरक्की कर रहा है. इसी के साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि, "यह हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है कि India AI Impact Summit के लिए दुनियाभर से लोग भारत आ रहे हैं. इससे हमारे देश के युवाओं के सामर्थ्य का भी पता चलता है. यह अवसर इस बात का भी प्रमाण है कि हमारा देश विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और वैश्विक विकास में अहम योगदान दे रहा है, दाने तपसि शौचं च विज्ञानं विनये नये। विस्मयो न हि कर्तव्यो बहुरत्ना वसुन्धरा."

दिल्ली में AI का राष्ट्रीय प्रदर्शन
इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के साथ होगा और जो एक राष्ट्रीय प्रदर्शन होगा. इसमें 600 से ज्यादा हाई-पोटेंशियल स्टार्टअप और 13 कंट्री पवेलियन शामिल होंगे जो AI इकोसिस्टम में इंटरनेशनल कोलेबोरेशन दिखाएंगे. यह एक्सपो ग्लोबल टेक्नोलॉजी फर्म, स्टार्टअप, एकेडेमिया, रिसर्च इंस्टीट्यूशन, सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट और इंटरनेशनल पार्टनर को एक साथ लाएगा. इस समिट का पहला दिन 16 फरवरी से शुरू होगा और इसमें रोड सेफ्टी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर फोकस किया जाएगा, जिसमें भारत में रोड सेफ्टी को बेहतर बनाने के लिए डेटा-ड्रिवन सॉल्यूशन शामिल होंगे, पहले सेशन में यह पता लगाया जाएगा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रोड सेफ्टी को बेहतर बनाने में कैसे असर डाल सकता है.

डेटा-ड्रिवन पर फोकस
इस सेशन में क्रैश पैटर्न को समझने, रिस्क का अनुमान लगाने और प्रोएक्टिव इंटरवेंशन को मुमकिन बनाने के लिए डेटा-ड्रिवन तरीकों पर ज़ोर दिया जाएगा. इसमें सुरक्षित मोबिलिटी, ड्राइवर ट्रेनिंग और डेटा-ड्रिवन हाइपरलोकल मॉडल के डेवलपमेंट में मदद के लिए स्केलेबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एप्लिकेशन पर भी चर्चा की जाएगी.



