Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

पीएम पर अजय राय की अभद्र टिप्‍पणी पर मचा घमासान, आरोप - प्रत्‍यारोप का दौर जारी...

पीएम पर अजय राय की अभद्र टिप्‍पणी पर मचा घमासान, आरोप - प्रत्‍यारोप का दौर जारी...
May 23, 2026, 11:29 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय द्वारा महोबा दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और महोबा एसपी के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करने की घटना के बाद काशी में सियासी घमासान मचा हुआ है. बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप - प्रत्‍यारोप का दौर जारी है. एक ओर भाजपाई आक्रोशित हैं वहीं कांग्रेसी भी पीछे नहीं हैं.

इसी क्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में स्थानीय नागरिक, अधिवक्ता और भाजपा कार्यकर्ता जिला मुख्यालय स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे. उन्होंने ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर, वाराणसी आलोक प्रियदर्शी से मिलकर अजय राय के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई.


अजय राय का पोस्‍टर जलाकर जताया आक्रोश


आक्रोशित लोगों ने जेसीपी को बताया कि अजय राय का कृत्य न केवल दुखद है, बल्कि यह समाज में असामाजिकता का प्रतीक भी है. उन्होंने अजय राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और विधिक कार्रवाई की मांग की. जेसीपी ने शिकायत पत्र का अवलोकन करने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. कमिश्नर कार्यालय से बाहर आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और सभ्रांत जनों ने नारेबाजी करते हुए अजय राय का पोस्टर जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया. इस अवसर पर अनूप जायसवाल ने कहा कि अजय राय की स्थिति अब राजनीति में हास्यास्पद हो चुकी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति की गई अभद्रता ने कांग्रेस नेता के चरित्र को उजागर किया है.


अजय राय द्वारा महोबा में प्रधानमंत्री के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी अमर्यादित और असामाजिकता का उदाहरण है. उन्होंने काशी की संस्कृति और जनता की भावनाओं पर कुठाराघात किया है. इस प्रकार के आचरण से अजय राय ने पिछड़े समाज का भी उपहास उड़ाया है, जो अत्यंत निंदनीय है. कार्यक्रम का संचालन विपुल कुमार पाठक ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन धीरेंद्र शर्मा, अधिवक्ता ने किया. इस कार्यक्रम में भाजपा काशी क्षेत्र के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


कांग्रेसियों ने कहा राजनीतिक साजिश


वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से अजय राय पर मुकदमा दर्ज होने के बाद वाराणसी में इसे साज‍िश करार देते हुए सरकार की मंशा पर सवाल उठाया गया है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ महोबा में दर्ज एफआईआर की कड़ी निंदा करते हुए वाराणसी महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध और विपक्ष की आवाज को दबाने की साजिश बताया.

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की उत्तर प्रदेश सरकार अजय राय जैसे निर्भीक नेताओं से भयभीत हैं, जो जनता के मुद्दों को उठाते हैं. इसीलिए, लोकतांत्रिक विरोध की आवाज को मुकदमों और प्रशासनिक दबाव के माध्यम से दबाने का प्रयास किया जा रहा है.


ALSO READ:डीएम ने की विकास कार्यों से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा, कार्यदायी संस्थाओं से कही ये बात...


अजय राय महोबा में एक छात्रा के साथ हुई दरिंदगी और दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे. प्रशासन ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने तमाम बाधाओं के बावजूद परिवार से मुलाकात की और न्याय की मांग की. चौबे ने कहा कि जब सरकार अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हटती है, तब विपक्ष का दायित्व बनता है कि वह पीड़ितों की आवाज बने. अजय राय ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई है. अजय राय ने ऐसे परिवारों के बीच जाकर उनका दुख साझा किया और युवाओं की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का कार्य किया. भाजपा सरकार को यह जनसंवाद पसंद नहीं आ रहा है, इसलिए अजय राय को निशाना बनाया जा रहा है.

नशामुक्त भारत के संदेश के साथ BHU में निकली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली.
नशामुक्त भारत के संदेश के साथ BHU में निकली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली.
वाराणसी: नशामुक्त भारत अभियान के तहत रविवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के जरिए युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।मालवीय भवन प्रांगण से कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव राजन श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक, NSS स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान कुलपति ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा न केवल स्वयं नशे से बचें, बल्कि अपने आसपास के लोगों और समाज को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।also read: विश्व आदिवासी दिवस पर बरेका में निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी संस्कृति की झलकसाइकिल रैली में शामिल प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत का संदेश लोगों तक पहुंचाया और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। रैली के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का समन्वयन काशी हिंदू विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम समन्वयक डॉ. स्वप्ना मीना ने किया। आयोजन में विश्वविद्यालय परिवार के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी रही।
विश्व आदिवासी दिवस पर बरेका में निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी संस्कृति की झलक
विश्व आदिवासी दिवस पर बरेका में निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी संस्कृति की झलक
वाराणसी: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आदिवासी परिवार, बरेका के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा और सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक एकता की आकर्षक झलक देखने को मिली।शाम चार बजे बरेका सेंट जॉन स्कूल, गेट संख्या-2 से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कुंदन तिराहा और सूर्य सरोवर मार्ग होते हुए इंटर कॉलेज चौराहे पहुंची। यहां भगवान गौतम बुद्ध, जननायक बिरसा मुंडा और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद शोभायात्रा पश्चिमी संस्थान, जलालीपट्टी पहुंचकर संपन्न हुई।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में शामिल हुए। रंग-बिरंगे परिधानों के साथ पारंपरिक गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साह और उल्लास से भर दिया। रास्ते में स्थानीय लोगों ने भी शोभायात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।पश्चिमी संस्थान, जलालीपट्टी में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में आदिवासी समाज की विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। वक्ताओं ने आदिवासी समुदाय की समृद्ध परंपराओं और प्रकृति के साथ उनके गहरे जुड़ाव को रेखांकित किया। उन्होंने सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत पर भी जोर दिया।also read: श्रावण में भास्करा पोखरा पर पुलिस अलर्ट, गहरे पानी में जाने से बचने की अपीलकार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संदेश दिया गया। आयोजन में बरेका के अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिजन, आदिवासी महिला समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी (कर्मशाला) पीयूष मिंज, जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रमोद लकड़ा, पूर्व संयुक्त सचिव बरेका अमर सिंह, कालू मांझी सहित आदिवासी परिवार बरेका के सुदर्शन उरांव, दिलीप तिर्की, सुचित कुजूर, अजय कुमार तिर्की, संजीवन तिर्की और अजय तिग्गा मौजूद रहे। वहीं आदिवासी महिला समिति की सपना टोप्पो, तारा मैरी मिंज, प्रेमा लिली टोप्पो, अनुपमा और बंदना बारला सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
श्रावण में भास्करा पोखरा पर पुलिस अलर्ट, गहरे पानी में जाने से बचने की अपील
श्रावण में भास्करा पोखरा पर पुलिस अलर्ट, गहरे पानी में जाने से बचने की अपील
वाराणसी: श्रावण माह में रोहनिया क्षेत्र स्थित भास्करा पोखरा में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की अनहोनी से बचाने के लिए पुलिस की ओर से लगातार जागरूक किया जा रहा है।एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा ने भास्करा पोखरा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे निर्धारित और सुरक्षित स्थान पर ही स्नान करें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु किसी भी स्थिति में गहरे पानी में न जाएं और सुरक्षा मानकों की अनदेखी न करें।also read: आँसुओं, आक्रोश के बाद खुले आसमान के नीचे दालमंडीएसीपी ने खासतौर पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों को अकेले पानी के पास न जाने दें और स्नान के दौरान उन पर लगातार नजर बनाए रखें। थोड़ी सी लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।पुलिस प्रशासन की ओर से श्रावण माह के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पुलिस के निर्देशों का पालन करें और धार्मिक आस्था के साथ अपनी सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें। अधिकारियों का कहना है कि सामूहिक सहयोग और सतर्कता से ही श्रावण माह के आयोजनों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सकता है।