काशी में देव गुरु बृहस्पति भगवान का वार्षिक हरियाली और हिम श्रृंगार, सावन में सजीव हुई महिमा

वाराणसी : दशाश्वमेध स्थित श्री श्री 1008 देव गुरु बृहस्पति भगवान मंदिर में श्रावण मास में वार्षिक हरियाली एवं हिम श्रृंगार का आयोजन गुरुवार को भक्तिभाव से किया गया. इस अवसर पर बाबा की दिव्य झांकी को अर्धनारीश्वर स्वरूप में पालना पर सपरिवार विराजमान किया गया. 11 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ बाबा को पंचामृत स्नान कराया गया.
भक्तों ने बाबा के दर्शन कर अर्जित किया पुण्य
मंदिर के मुख्य द्वार को अशोक, कामिनी पत्ती और रंग-बिरंगे कपड़ों तथा झालरों से सजाया गया. इस भव्य आयोजन में सायं 7 बजे से मध्यरात्रि तक 'मां आदिशक्ति भजन मंडल' द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया. प्रातः 4 बजे मंगला आरती और रात्रि 1 बजे शयन आरती महंत अजय गिरी, संतोष गिरी, अभिषेक गिरी, अभय गिरी सहित गिरी परिवार द्वारा संपन्न कराई गई. भोर में रुद्राभिषेक के साथ भोग प्रसाद का वितरण किया गया. इस धार्मिक आयोजन में भक्तों की भारी भीड़ ने भाग लिया और बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की. हरियाली और हिम श्रृंगार के इस विशेष अवसर पर भक्तों ने बाबा के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया.
इस प्रसिद्ध मंदिर में हरियाली और हिम श्रृंगार का यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि भक्तों के लिए एक अद्वितीय अनुभव भी है. इस अवसर पर भक्तों ने एकजुट होकर भक्ति भाव से बाबा की आराधना की और इस पर्व को सफल बनाया. भजन संध्या में लालचंद्र चौरसिया, विक्की द्रविण, अनिल राज, विजय चतुर्वेदी और प्रियंका पाण्डेय भजनों की प्रस्तुति दी.
ALSO READ : यूजीसी बिल पर केसरिया भारत का विरोध, वापस लेने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन



