ट्रेन में बीमार मिली नाबालिग को RPF ने पहुंचाया अस्पताल, मंडलीय चिकित्सालय में हुआ इलाज

वाराणसी : इंटरसिटी एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर ठहराव के दौरान जनरल कोच में एक 17 वर्षीय नाबालिग बालिका अस्वस्थ अवस्था में मिली. ड्यूटी पर तैनात RPF कांस्टेबल विनय कुमार राय की नजर बालिका पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना अधिकारियों को दी.
सूचना मिलते ही उप निरीक्षक भोला प्रसाद राम मौके पर पहुंचे और RPF पोस्ट वाराणसी सिटी के प्रभारी निरीक्षक को मामले की जानकारी दी. इसके बाद RPF और GRP के जवानों ने बालिका को सुरक्षित रूप से स्टेशन के मुख्य द्वार तक पहुंचाया और 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी.
महिला कांस्टेबल शशिकला भारती की निगरानी में बालिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल कबीर चौरा में भर्ती कराया गया. चिकित्सकीय उपचार के बाद बालिका को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया, जिसके बाद उसे RPF पोस्ट वाराणसी सिटी लाया गया.
मामले की जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को दी गई. चाइल्ड हेल्पलाइन की केस वर्कर के पोस्ट पर पहुंचने के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई और बालिका को सुरक्षित रूप से उनके सुपुर्द कर दिया गया.
ALSO READ : यूजीसी बिल पर केसरिया भारत का विरोध, वापस लेने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल की ओर से बताया गया कि यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के साथ-साथ संकट में मिले बच्चों को तत्काल मदद उपलब्ध कराने के लिए RPF लगातार सक्रिय है. रेलवे संपत्ति की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए भी मंडल में सघन निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई जारी है.



