सिगरा में बार संचालक का पीछा कर जान से मारने की कोशिश, पांच पर मुकदमा...

वाराणसी : सिगरा क्षेत्र में बार का संचालक करने वाले यथार्थ चौरसिया को कार सवार पांच युवकों ने पीछा कर जान से मारने की कोशिश की, इस दौरान यथार्थ ने सिगरा पेट्रोल पंप पर रुक कर पुलिस को सूचित किया.
आरोप है कि कार सवार युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए. इस मामले में इंस्पेक्टर सिगरा शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार नंबर और सीसीटीवी फुटेज के जरिए युवकों का पता लगाया जा रहा है .
मैदागिन सप्तसागर निवासी यथार्थ चौरसिया ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह सिगरा स्थित आईपी ग्रैंड बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर बार का संचालन करते हैं .
बीते 26 जुलाई की रात रोजाना की तरह बार बंद कर साफ-सफाई और हिसाब-किताब करने के बाद करीब 2:30 बजे वह घर जाने के लिए निकल तभी बिल्डिंग के बाहर पहले से पांच युवक खड़े थें .
ALSO READ: आईआईटी (बीएचयू) के नवप्रवेशी छात्रों को कमांडर वीरेन्द्र जेटली ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश
इनमें दो कार में सवार थे, जबकि तीन युवक गेट के पीछे खड़े थे ,आरोप है कि सभी गाली-गलौज करते हुए पीछा करने लगे. इस दौरान खुद को खतरे में देख बार संचालक ने सिगरा पेट्रोल पंप पर पहुंच कर पुलिस को सूचित किया. इस मामले में यथार्थ ने पीछा करने वाले युवकों के कार का नंबर और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराया है .



