Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

BHU में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर जागरूकता शिविर, बालिकाओं को लगाया गया HPV टीका

BHU में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर जागरूकता शिविर, बालिकाओं को लगाया गया HPV टीका
Oct 07, 2026, 02:26 PM
|
Posted By gagan arora

वाराणसी : सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और एचपीवी टीकाकरण को लेकर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय कर्मचारी स्वास्थ्य संकुल में बुधवार को जागरूकता एवं टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पंजीकृत बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया गया और वैक्सीन किट भी वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य एचपीवी संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर और टीकाकरण को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना रहा।


टीकाकरण अभियान का शुभारंभ श्रीमती चारू चतुर्वेदी ने किया। उन्होंने कहा कि एचपीवी के बारे में सवाल पूछना, टीका लगवाना और नियमित स्वास्थ्य जांच कराना किसी संकोच का विषय नहीं है। यह स्वस्थ भविष्य की दिशा में जिम्मेदारी भरा कदम है। उन्होंने कम उम्र में एचपीवी टीकाकरण के महत्व पर जोर देते हुए इसे बालिकाओं के भविष्य के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण निवेश बताया।


कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक सोच और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने के साथ लोगों में स्वास्थ्य के प्रति विश्वास और जागरूकता विकसित करना भी आवश्यक है। टीकाकरण जैसी पहल बीमारी की रोकथाम के साथ लोगों में विश्वास पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।


9 से 14 वर्ष की उम्र में टीकाकरण पर जोर


कर्मचारी स्वास्थ्य संकुल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रभारी) डॉ. नीति सिंह ने एचपीवी यानी ह्यूमन पैपीलोमा वायरस के बारे में जानकारी दी और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया। उन्होंने बताया कि एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर समेत कई प्रकार के कैंसर का कारण बन सकता है। संक्रमण से बचाव में समय पर टीकाकरण महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


उन्होंने बताया कि एचपीवी टीकाकरण 9 वर्ष की आयु से कराया जा सकता है और 9 से 14 वर्ष की उम्र टीकाकरण के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस आयु वर्ग में सामान्यतः दो खुराक और 15 वर्ष या उससे अधिक उम्र में चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार तीन खुराक की आवश्यकता हो सकती है। उन्होंने कहा कि एचपीवी के संपर्क में आने से पहले टीकाकरण कराने पर बेहतर सुरक्षा मिलती है।


डॉ. नीति सिंह ने नियमित स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग, एचपीवी को लेकर सही जानकारी, परिवार में खुले संवाद और भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण संक्रमण से पहले बचाव का महत्वपूर्ण माध्यम है, जबकि नियमित स्क्रीनिंग बीमारी के शुरुआती संकेतों की पहचान में मदद करती है।


विशेषज्ञों ने भी किया जागरूक


आईएमएस-बीएचयू के निदेशक प्रो. एस.एन. संखवार ने स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने लोगों से वैज्ञानिक एवं चिकित्सकीय जानकारी के आधार पर स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने की अपील की। सर सुंदरलाल चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. पुनीत ने भी समय रहते जागरूक होने और बीमारी की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।


ALSO READ :PRASUTICON 2.0 की प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप में दिखी आधुनिक सर्जरी और आयुर्वेद के समन्वय की झलक.


इस दौरान सुश्री आन्या ने बच्चों और विद्यार्थियों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं एचपीवी का टीका लगवाया है और पात्र बच्चों एवं विद्यार्थियों से भी टीकाकरण के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने बच्चों एवं विद्यार्थियों को एचपीवी टीका भी प्रदान किया।


कार्यक्रम में महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रीता सिंह सहित स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ, शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

भाजपा महानगर कार्यालय में दीपावली स्नेह मिलन, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन...
भाजपा महानगर कार्यालय में दीपावली स्नेह मिलन, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन...
वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी वाराणसी महानगर के गुलाबबाग स्थित कार्यालय में शुक्रवार को दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर भी चर्चा हुई.स्नेह मिलन समारोह के दौरान महानगर अध्यक्ष ने पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों, क्षेत्रीय स्तर पर बेहतर समन्वय और संगठन की जिम्मेदारियों को लेकर विचार-विमर्श किय. उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया.इस अवसर पर प्रदीप अग्रहरि ने काशीवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान धनवंतरी सभी को आरोग्य प्रदान करें और मां लक्ष्मी हर घर-आंगन को सुख-समृद्धि से भर दें. उन्होंने बाबा विश्वनाथ से सभी के कल्याण की कामना की. साथ ही लोगों से स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए स्वदेशी दीयों का इस्तेमाल कर दीपावली मनाने और उनके रोजगार को प्रोत्साहित करने की अपील की.ALSO READ: खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से उकेरा दीप...कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय, नवीन कपूर, महामंत्री पूजा दीक्षित, अजय गुप्ता, अशोक जाटव, मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय, सत्येंद्र सिंह, अखिलेंद्र सिंह सन्नी, प्रज्ञा पाण्डेय, पंकज चतुर्वेदी, शोभनाथ मौर्या, राजेंद्र शंकर सिंह पटेल, कुशाग्र श्रीवास्तव, हीरा यादव, सुनील यादव, अनुराग शर्मा, प्रीति सिंह और मनोज सोनकर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.
खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से उकेरा दीप...
खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से उकेरा दीप...
वाराणसी:खेल के मैदान पर जब खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और अनुशासन का अनूठा प्रदर्शन किया तो नजारा देखने लायक बन गया। शुक्रवार को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेल गतिविधियों की जगह एक अनोखा आयोजन हुआ। यहां 410 बालक-बालिकाओं ने एक साथ बैठकर अपने शरीर की आकृति से विशाल दीप का स्वरूप तैयार किया। विद्यार्थियों और खिलाड़ियों की इस अनूठी पहल ने भारतीय परंपरा, एकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।आमतौर पर मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों की दौड़, अभ्यास और विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं देखने को मिलती हैं, लेकिन इस बार मैदान में खेल से इतर रचनात्मकता का अनूठा संगम नजर आया। निर्धारित स्थान पर छात्र-छात्राओं ने अनुशासित ढंग से बैठकर दीप की आकर्षक आकृति बनाई। ऊपर से देखने पर खिलाड़ियों और विद्यार्थियों द्वारा तैयार किया गया यह स्वरूप बेहद मनमोहक दिखाई दे रहा था।AlSO READ: काशी के सर्राफा बाजार में छूट दे रही चुनौती, 0% मेकिंग चार्ज का दावा, कारोबारियों में मची होड़...कार्यक्रम के संयोजक डॉ. एके सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य 410 बालक-बालिकाओं के माध्यम से विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को अपनी भारतीय परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का छोटा सा प्रयास करना है। खेल और शिक्षा के साथ सांस्कृतिक मूल्यों का जुड़ाव भी जरूरी है।
काशी के सर्राफा बाजार में छूट दे रही चुनौती, 0% मेकिंग चार्ज का दावा, कारोबारियों में मची होड़...
काशी के सर्राफा बाजार में छूट दे रही चुनौती, 0% मेकिंग चार्ज का दावा, कारोबारियों में मची होड़...
वाराणसी : काशी के सर्राफा बाजार में इन दिनों ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए व्‍यवसायियों के बीच जबरदस्त होड़ देखने को मिल रही है. सोने की कीमतों के बीच ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए मेकिंग चार्ज में भारी छूट के ऑफर दिए जा रहे हैं. कुछ प्रमोशनल ऑफर्स में तो सीधे 0 प्रतिशत मेकिंग चार्ज तक का दावा किया जा रहा है.बाजार में बढ़ती इस प्रतिस्पर्धा ने सर्राफा कारोबार के पारंपरिक गणित बहस छेड दी है. एक ओर ग्राहक अलग-अलग शोरूम की पेशकश की तुलना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कारोबारियों के सामने ग्राहकों को बनाए रखने और प्रतिस्पर्धियों से आगे निकलने की चुनौती बढ़ रही है. जेवरों की खरीदारी में मेकिंग चार्ज, डिजाइन, कारीगरी और निर्माण लागत से जुड़ा होता है. ऐसे में जब कोई शोरूम शून्य मेकिंग चार्ज का दावा करता है, तो ग्राहकों के लिए यह जानना जरूरी है कि छूट किन डिजाइनों पर लागू है और अंतिम बिल में कितनी वास्तविक बचत हो रही है.ALSO READ: महिला संग लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, डालर समेत 46 हजार नकद बरामद...बड़े ब्रांड भी दे रहे हैं आकर्षक छूटदेशभर में धनतेरस और दीपावली के अवसर पर बड़े ज्वैलरी ब्रांडों ने भी मेकिंग चार्ज में भारी छूट का प्रस्‍ताव दिया है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कुछ ब्रांड 25 से 50 प्रतिशत तक की छूट दे रहे हैं. ज्वैलरी ब्रांडों के विस्तार और आकर्षक ऑफर्स के बीच प्रतिस्पर्धा तेज हुई है. ज्वैलरी उद्योग से जुड़े कुछ अनाम कारोबारी सूत्रों के हवाले से यह चर्चा भी सामने आ रही है कि प्रतिस्पर्धा के दबाव में कुछ दुकानदार बेहद कम मार्जिन पर कारोबार करने को मजबूर हैं.