Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बीएचयू में “चीफ प्रॉक्टर हटाओ” आंदोलन तेज, BHU परिसर में 10 स्थानों पर कुलपति का पुतला दहन.

बीएचयू में “चीफ प्रॉक्टर हटाओ” आंदोलन तेज, BHU परिसर में 10 स्थानों पर कुलपति का पुतला दहन.
Oct 07, 2026, 05:19 AM
|
Posted By gagan arora

वाराणसी: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में छात्रों की सुरक्षा, सम्मान, पारदर्शिता एवं न्याय से जुड़ी 10-सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय इकाई का अनिश्चितकालीन आंदोलन लगातार जारी है। आंदोलन के अगले चरण में मंगलवार को बीएचयू के विभिन्न स्थानों पर कुलपति अजीत कुमार चतुर्वेदी का 10 स्थानों पर प्रतीकात्मक प्रतीकात्मक पुतला दहन कर छात्रों ने अपना विरोध दर्ज कराया।


अभाविप बीएचयू ने स्पष्ट किया कि यदि छात्रों की मांगों पर तत्काल ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो 08 अक्टूबर से छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे।


पिछले कई दिनों से छात्र अलग-अलग लोकतांत्रिक एवं रचनात्मक माध्यमों के जरिए विश्वविद्यालय प्रशासन तक अपनी मांगें पहुंचा रहे हैं। ज्ञापन, धरना, मौन प्रदर्शन, ओपन माइक, सुंदरकांड पाठ, भूख हड़ताल, शुद्धि-बुद्धि यज्ञ, शव शैया, प्रतीकात्मक शव यात्रा और पुतला दहन जैसे विभिन्न चरणों के बाद भी मांगों पर निर्णायक पहल नहीं होने के कारण आंदोलन को अब और व्यापक किया जा रहा है।


मंगलवार को बीएचयू की विभिन्न इकाइयों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कुलपति का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बीएचयू इकाई के अंतर्गत एसवीडीवी इकाई ने रुइया चौराहा, सामाजिक विज्ञान इकाई ने ब्रोचा चौराहा, कला संकाय इकाई ने भाई लाल चाय, कृषि विज्ञान इकाई ने बॉटनी चौराहा तथा विधि संकाय इकाई ने छित्तूपुर गेट पर कुलपति का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। वहीं मुख्य इकाई द्वारा विश्वनाथ मंदिर परिसर में पुतला दहन किया गया।


ALSO READ : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, छात्रसंघ बहाली का आग्रह


अभाविप बीएचयू अध्यक्ष पल्लव सुमन ने कहा, “छात्र पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। हमने हर स्तर पर विश्वविद्यालय प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया है। आज विभिन्न स्थानों पर हुआ पुतला दहन छात्रों के बढ़ते आक्रोश और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की अपेक्षा का प्रतीक है। अब यदि मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है, तो 08 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू किया जाएगा।”


अभाविप बीएचयू मंत्री अनुराग तिवारी ने कहा, “हमारा आंदोलन छात्रों की सुरक्षा, सम्मान और विश्वविद्यालय में बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण से जुड़े मुद्दों को लेकर है। प्रशासन के पास संवाद और समाधान का पर्याप्त अवसर रहा है। अब समय है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए ठोस निर्णय करे। आमरण अनशन जैसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रशासन को तत्काल पहल करनी चाहिए।”


अभाविप बीएचयू ने कहा कि 08 अक्टूबर से शुरू होने वाला अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आंदोलन का अगला चरण होगा। संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से अपील की है कि इससे पहले छात्रों के साथ तत्काल संवाद स्थापित कर 10-सूत्रीय मांगों पर समयबद्ध एवं ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


अभाविप बीएचयू ने स्पष्ट किया कि छात्रों की मांगों पर निर्णायक कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

शहर में दाखिल नहीं हो पाए मोकामा विधायक अनंत सिंह...
शहर में दाखिल नहीं हो पाए मोकामा विधायक अनंत सिंह...
वाराणसी: मोकामा विधायक अनंत सिंह वाराणसी शहर में दाखिल नहीं हो पाए. उनका काफिला चंदौली से चलकर वाराणसी पहुंचा तो पुलिस ने हरसेवानंद स्कूल के पास रोक लिया. अनंत सिंह का मुख्य कार्यक्रम लंका चौराहे पर पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा का माल्यार्पण करना था. पुलिस के रोकने पर अनंत सिंह के समर्थकों और पुलिस में नोकझोंक हुई. पुलिस के समझाने पर अनंत सिंह काफिले के साथ हाइवे से होते प्रयागराज रवाना हो गए.समर्थकों संग पुलिस की नोकझोंकअनंत सिंह को प्रयागराज को पप्पू सलमान के बेटे की शादी के वलीमा में शामिल होने जा रहे थे. उन्हें शाम को प्रयागराज पहुंचा लेकिन रास्ते में समर्थकों द्वारा जगह-जगह स्वागत के लिए रुकने की वजह से वह काफी लेट हुए. अनंत सिंह को पटना से बिहटा, आरा, बक्सर, मोहनिया, चंदौली होते प्रयागराज जाना था. अनेक जगहों पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया है. आरा में जेसीबी से फूल बरसाए तो बक्सर में चांदी का मुकुट पहनाया. अनंत सिंह की प्रयागराज यात्रा एक तूफानी रोड शो की तरह प्लान की गई जिससे शक्ति प्रदर्शन भी हो जाए. बिहटा, आरा और बक्सर होते हुए यह काफिला मोहनिया पहुंचा, जहां से उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश किया.चंदौली में विधायक सुशील सिंह से मिले यूपी में सबसे पहले चंदौली में भाजपा विधायक सुशील सिंह के आवास पर उनका स्वागत हुआ. इसके बाद वाराणसी में लंका पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम था. काफिला वाराणसी पहुंचने के बाद हरसेवानंद स्कूल के पास उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसे रोक लिया और घेर लिया और वहीं से प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया. इससे पहले बिहार के विधायक अनंत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अपनी बेटी की शादी में सभी को न्योता देंगे. तेजस्वी यादव समेत सभी को बुलाएंगे.ALSO READ: भाजपा महानगर कार्यालय में दीपावली स्नेह मिलन, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन...जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी पूर्व एमएलए नीलम देवी को छह साल के लिए निकाल दिया है. जेडीयू की तरफ से विधानसभा सदस्यता खत्म करने की मांग पर स्पीकर ने अनंत सिंह को सात दिन में जवाब देने का नोटिस भेजा है. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद यादव मर्डर केस में उनको हाईकोर्ट से मिली जमानत को सस्पेंड करते हुए 4 दिसंबर तक सरेंडर करने और जेल जाने का आदेश दिया है. बेटी की 25 नवंबर को हो रही शादी के लिए कोर्ट ने एक महीने की मोहलत दी है.
भाजपा महानगर कार्यालय में दीपावली स्नेह मिलन, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन...
भाजपा महानगर कार्यालय में दीपावली स्नेह मिलन, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन...
वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी वाराणसी महानगर के गुलाबबाग स्थित कार्यालय में शुक्रवार को दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर भी चर्चा हुई.स्नेह मिलन समारोह के दौरान महानगर अध्यक्ष ने पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों, क्षेत्रीय स्तर पर बेहतर समन्वय और संगठन की जिम्मेदारियों को लेकर विचार-विमर्श किय. उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया.इस अवसर पर प्रदीप अग्रहरि ने काशीवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान धनवंतरी सभी को आरोग्य प्रदान करें और मां लक्ष्मी हर घर-आंगन को सुख-समृद्धि से भर दें. उन्होंने बाबा विश्वनाथ से सभी के कल्याण की कामना की. साथ ही लोगों से स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए स्वदेशी दीयों का इस्तेमाल कर दीपावली मनाने और उनके रोजगार को प्रोत्साहित करने की अपील की.ALSO READ: खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से उकेरा दीप...कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय, नवीन कपूर, महामंत्री पूजा दीक्षित, अजय गुप्ता, अशोक जाटव, मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय, सत्येंद्र सिंह, अखिलेंद्र सिंह सन्नी, प्रज्ञा पाण्डेय, पंकज चतुर्वेदी, शोभनाथ मौर्या, राजेंद्र शंकर सिंह पटेल, कुशाग्र श्रीवास्तव, हीरा यादव, सुनील यादव, अनुराग शर्मा, प्रीति सिंह और मनोज सोनकर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.
खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से उकेरा दीप...
खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से उकेरा दीप...
वाराणसी:खेल के मैदान पर जब खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और अनुशासन का अनूठा प्रदर्शन किया तो नजारा देखने लायक बन गया। शुक्रवार को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेल गतिविधियों की जगह एक अनोखा आयोजन हुआ। यहां 410 बालक-बालिकाओं ने एक साथ बैठकर अपने शरीर की आकृति से विशाल दीप का स्वरूप तैयार किया। विद्यार्थियों और खिलाड़ियों की इस अनूठी पहल ने भारतीय परंपरा, एकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।आमतौर पर मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों की दौड़, अभ्यास और विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं देखने को मिलती हैं, लेकिन इस बार मैदान में खेल से इतर रचनात्मकता का अनूठा संगम नजर आया। निर्धारित स्थान पर छात्र-छात्राओं ने अनुशासित ढंग से बैठकर दीप की आकर्षक आकृति बनाई। ऊपर से देखने पर खिलाड़ियों और विद्यार्थियों द्वारा तैयार किया गया यह स्वरूप बेहद मनमोहक दिखाई दे रहा था।AlSO READ: काशी के सर्राफा बाजार में छूट दे रही चुनौती, 0% मेकिंग चार्ज का दावा, कारोबारियों में मची होड़...कार्यक्रम के संयोजक डॉ. एके सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य 410 बालक-बालिकाओं के माध्यम से विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को अपनी भारतीय परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का छोटा सा प्रयास करना है। खेल और शिक्षा के साथ सांस्कृतिक मूल्यों का जुड़ाव भी जरूरी है।