Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बकरीद पर नगर निगम ने किया 79 स्थानों पर विशेष इंतजाम

बकरीद पर नगर निगम ने किया 79 स्थानों पर विशेष इंतजाम
May 27, 2026, 12:19 PM
|
Posted By Preeti Kumari

Municipal Corporation makes special arrangements at 79 places for Bakrid, 24x7 monitoring


​वाराणसी: बकरीद को लेकर नगर निगम ने शहर की स्वच्छता और जनस्वास्थ्य के प्रति विशेष कार्ययोजना बनाई है. इस क्रम में कुर्बानी के उपरांत निकलने वाले भारी मात्रा में लीदा-पचौनी व अन्य अपशिष्टों के त्वरित निस्तारण के लिए निगम ने व्यापक इंतजाम किए हैं. निगम ने शहर के 79 ऐसे स्थानों को चिह्नित किया है जहाँ कुर्बानी के बाद अपशिष्ट अधिक निकलता है. इन स्थलों से कूड़ा उठाने के लिए 94 वाहनों (डीपी कन्टेनर, काम्पैक्टर, हापर, टाटा एस, ट्रैक्टर-ट्राली, लोडर व डम्पर) की विशेष ड्यूटी लगाई गई है. परिवहन विभाग को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि कचरा ढोने वाले सभी वाहन तिरपाल से ढके हों ताकि रास्ते में गंदगी न फैले.


जैतपुरा, अलईपुरा और बजरडीहा जैसे क्षेत्रों में, जहां कुर्बानी बड़े पैमाने पर होती है, उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निगम ने अलग से 95 सफाई कर्मचारियों और आठ सफाई सुपरवाइजरों को तैनात किया है. साथ ही, नाला गैंग के कर्मियों की भी विशेष तैनाती की गई है. लीदा-पचौनी के सुरक्षित निस्तारण के लिए करसड़ा प्लांट पर विशेष गड्ढे खोदे गए हैं. यहां 24x7 सफाई और खाद्य निरीक्षकों की तैनाती की गई है, जो रोटेशन में कार्य देखेंगे.


​27 मई: विवेक वोहरा (सफाई निरीक्षक)

​28 मई: विनयानंद द्विवेदी (सफाई निरीक्षक)

​29 मई:पंकज श्रीवास्तव (सफाई निरीक्षक)

​इसके अतिरिक्त भानू प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ व्यवस्था संभालेंगे.


सफाई के उपरांत दुर्गंध और संक्रमण रोकने के लिए कीटनाशकों का भरपूर भंडारण कर लिया गया है, जिसमें 1200 बोरी मैलाथियान पाउडर, 700 बोरी ब्लीचिंग पाउडर, 50 टन चूना पाउडर, 500 लीटर फिनायल और 15 टन खड़ा नमक प्रमुख है. कूड़े को गड्ढों में डालकर इन रसायनों के साथ एक्सकेवेटर मशीन से मिट्टी की कैपिंग की जाएगी.


Also Read: वाराणसी एयरपोर्ट पर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, सामने आई यह वजह


जनमानस की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोल रूम में हेल्प डेस्क बनाई गई है. नागरिक किसी भी समस्या के लिए निम्न आईटी विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं.

​विद्या प्रकाश दुबे: 9415817234

आशीष कुमार श्रीवास्तव: 7503920948

प्रोफेसर विजयनाथ मिश्र ने ने किया ओपन-स्पेस ग्रुप प्रदर्शनी का उद्घाटन
प्रोफेसर विजयनाथ मिश्र ने ने किया ओपन-स्पेस ग्रुप प्रदर्शनी का उद्घाटन
वाराणसी : ललित कला काशी 'वर्थ एंड वरशिप' (Worth and Worship) प्रदर्शनी पेश कर रहा है।ललित कला काशी 15 से 17 जुलाई, 2026 तक वाराणसी के ऐतिहासिक घाटों पर "वर्थ एंड वरशिप" नाम की एक ओपन-स्पेस ग्रुप प्रदर्शनी आयोजित की गई है। डॉ. प्रियंका चंद्रा द्वारा क्यूरेट की गई इस अनोखी आउटडोर प्रदर्शनी में दस अवॉर्ड-प्राप्त कलाकार शामिल हैं: सिद्धार्थ, रामकुमार माहेश्वरी, आशिमा मेहरोत्रा, अनिल कुमार पटेल, स्वाति रंजन, दीपशिखा वर्मा, स्वाति झा, शालिनी सिंह, रितेक राज और सूरज वर्मा।इसका भव्य उद्घाटन आज 15 जुलाई को शाम 6 बजे सुबह-ए-बनारस घाट पर मुख्य अतिथि प्रो. विजय नाथ मिश्रा ने की। इसके बाद यह प्रदर्शनी लोगों तक पहुँचने के लिए तुलसी, आदिनाथ, चेत सिंह और अस्सी घाटों पर जाएगी।ALSO READ: चाय की दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब और बीयर, सिगरा पुलिस के छापे में भंडाफोड़पवित्र गंगा के किनारे, यह एग्ज़िबिशन दस आर्टिस्ट को दुनियावी लालच ("वर्थ") और भगवान की भक्ति ("वर्शिप") के बीच की पतली लाइन को समझने के लिए एक साथ लाती है, जो कुछ समय के लिए और हमेशा रहने वाले के बीच इंसानी संघर्ष को दिखाती है।
चाय की दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब और बीयर, सिगरा पुलिस के छापे में भंडाफोड़
चाय की दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब और बीयर, सिगरा पुलिस के छापे में भंडाफोड़
वाराणसी: सिगरा थाना क्षेत्र के विजयनगरम मार्केट में संचालित एक चाय की दुकान पर अवैध रूप से शराब और बीयर की बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर सिगरा पुलिस ने छापेमारी कर दुकान से बड़ी मात्रा में शराब और बीयर बरामद की तथा अवैध कारोबार का भंडाफोड़ कर दिया।पुलिस के अनुसार, लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि चाय की दुकान की आड़ में चोरी-छिपे शराब और बीयर बेची जा रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान दुकान से विभिन्न ब्रांड की शराब और बीयर की बोतलें बरामद हुईं।ALSO READ: बरेका में नराकास की छमाही बैठक, हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचार पर मंथनपुलिस ने मौके से दुकान संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बरामद शराब और बीयर को जब्त कर लिया गया है। मामले में आबकारी अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।सिगरा पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बरेका में नराकास की छमाही बैठक, हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचार पर मंथन
बरेका में नराकास की छमाही बैठक, हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचार पर मंथन
वाराणसी: बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में बुधवार को भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के तत्वावधान में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), वाराणसी की छमाही बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नराकास के अध्यक्ष एवं बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने की, जिसमें नगर के 60 से अधिक केंद्रीय कार्यालयों के प्रमुखों और प्रतिनिधियों ने भाग लेकर राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन, नवाचार और डिजिटल माध्यमों में इसके बढ़ते उपयोग पर व्यापक चर्चा की।बैठक में महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने कहा कि राजभाषा हिंदी केवल कार्यालयी भाषा नहीं, बल्कि प्रशासन और आमजन के बीच संवाद का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने सदस्य कार्यालयों से हिंदी को सरल, प्रभावी और तकनीक-सम्मत बनाकर अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने भारतेंदु हरिश्चंद्र के प्रसिद्ध कथन "निज भाषा उन्नति अहै" का उल्लेख करते हुए प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के व्यापक उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया।इस दौरान नराकास, वाराणसी की पत्रिका 'बनारस दर्पण' तथा आईआईटी-बीएचयू की राजभाषा पत्रिका 'अभ्युदय' का लोकार्पण भी किया गया। बैठक में पिछली कार्यवृत्त की पुष्टि, निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा तथा विभिन्न सदस्य कार्यालयों की राजभाषा संबंधी प्रगति और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने अपने संस्थानों में हिंदी के प्रचार-प्रसार और नवाचारों से जुड़े अनुभव भी साझा किए।ALSO READ: पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह एक और मामले में बरी, 36 साल पुराने प्रकरण का पटाक्षेपपूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता जनता से उसके जुड़ाव पर निर्भर करती है और हिंदी इस जुड़ाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। वहीं गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के सहायक निदेशक (कार्यान्वयन) अजय कुमार चौधरी ने राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हिंदी के बढ़ते उपयोग तथा सदस्य कार्यालयों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया।बैठक में बरेका के उप महाप्रबंधक सागर, प्राचार्य प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र सुभाष चंद्र यादव सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नराकास के सदस्य सचिव एवं वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी यथार्थ पाण्डेय ने किया तथा अंत में उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।