कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लाट भैरव में अदा की गई बकरीद की नमाज...

वाराणसी: बकरीद के मौके पर शहर में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच मुस्लिम समुदाय ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी. लाट भैरव क्षेत्र स्थित मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली.
त्योहार को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल, पीएसी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई थी.
नमाज के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी. वहीं प्रशासन की ओर से लगातार लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की जाती रही.
ALSO READ:जनसमर्थन के बीच विधायक सौरभ श्रीवास्तव का सम्मान समारोह...
लाट भैरव क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमण करते रहे. त्योहार को लेकर पूरे इलाके में सतर्कता और सौहार्द का माहौल देखने को मिला.



