Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, PM मोदी पर टिप्‍पणी को लेकर जताई नाराजगी

भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, PM मोदी पर टिप्‍पणी को लेकर जताई नाराजगी
May 14, 2026, 08:03 AM
|
Posted By Preeti Kumari

BJP Mahila Morcha protests, expresses displeasure over PM Modi's remarks


वाराणसी: समाजवादी पार्टी के एक सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और समाजवादी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शनकारी महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर “प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “अखिलेश यादव शर्म करो” और “सपा सांसद माफी मांगो” जैसे नारे लगाए.


ygh


महिलाओं से एकजुट होने की अपील


इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विनीता सिंह, महानगर अध्यक्ष कुसुम पटेल सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सपा सांसद की टिप्पणी आपत्तिजनक और अस्वीकार्य है, जो सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ है.

जिला अध्यक्ष विनीता सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणियां समाज में नकारात्मकता फैलाती हैं और सभी महिलाओं से इसके खिलाफ एकजुट होने की अपील की.


ो


महिलाओं ने सपा से की माफी की मांग


प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने समाजवादी पार्टी से सार्वजनिक माफी की मांग भी की और पार्टी नेतृत्व की कार्यशैली पर सवाल उठाए. मंडल अध्यक्ष सीमा यादव, सरिका गुप्ता, ममता पटेल, मुमताज बानो, पिंकी श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ती उपस्थित रहीं. प्रदर्शनकारियों ने एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की नीतियों और उनके सांसद की टिप्पणी की कड़ी निंदा की.


र


Also Read: इस नगर निगम में अब हर शनिवार 'नो फ्यूल डे', महापौर और पार्षदों ने लिया सामूहिक निर्णय


महिलाओं ने नारेबाजी के माध्यम से यह संदेश दिया कि वे अपने प्रधानमंत्री का सम्मान करती हैं और किसी भी प्रकार के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगी. प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी को अपने सांसद की टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए. भाजपा महिला मोर्चा ने इस घटना को लेकर सपा की नीतियों पर भी सवाल उठाए.

वाराणसी में तेज रफ्तार बाइक पेड़  से टकराई, दो की मौत, एक जख्‍मी
वाराणसी में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत, एक जख्‍मी
वाराणसी: गोमती जाेन के सिंधोरा थाना क्षेत्र में मरुई स्थित श्रीराम इंटरप्राइजेज के सामने तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पीपल के पेड़ से टकरा गई. हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों को उपचार के लिए सीएचसी चोलापुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर लगते ही मृतकों के परिवार में मातम पसर गया.जानकारी के अनुसार सिंधोरा थाना क्षेत्र के मेघियां( सिंधोरा) गांव निवासी तीन युवक टीवीएस स्टार स्पोर्ट्स बाइक से कहीं जा रहे थे. इस बीच रात करीब साढे आठ बजे मरुई में श्रीराम इंटरप्राइजेज के सामने तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पीपल के पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक सड़क किनारे अचेत होकर गिर पड़े.सूचना के बाद पहुंची सिंधोरा पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी चोलापुर पहुंचाया. वहां उपचार के दौरान साजन जैसवार (28) पुत्र प्रदीप जैसवार और विवेक जैसवार (30) पुत्र पप्पू की मौत हो गई. वहीं अरविंद उर्फ संतु जैसवार (32) पुत्र सागर जैसवार की हालत गंभीर बनी हुई है.बताया जाता है कि अरविंद अपनी बहन प्रीति जैसवार के घर ग्राम सरायशेख लार्ड से दोस्तों के साथ बाइक से घर लौट रहे थे तभी सड़क हादसे के शिकार हो गए.ALSO READ : वाराणसी के इस सरकारी अस्‍पताल में फांसी लगाकर मजदूर ने दी जान, सामने आई यह वजहघटना की जानकारी मिलते ही से करीब के गांव से बहन मौके पर पहुंच गई और घटना की सूचना मायके में दी. एक साथ दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिवारों में चीख-पुकार मच गई. दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं. सोमवार को सिंधोरा पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
वाराणसी के इस सरकारी अस्‍पताल में फांसी लगाकर मजदूर ने दी जान, सामने आई यह वजह
वाराणसी के इस सरकारी अस्‍पताल में फांसी लगाकर मजदूर ने दी जान, सामने आई यह वजह
वाराणसी: शहर के शिवपुर क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में पिछले करीब ढाई महीने से मजदूरी कर रहे 31 वर्षीय छोटू कुमार लोहार ने फंदे से लटककर जान दे दी. घटना की जानकारी सोमवार सुबह करीब पांच बजे हुई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की खबर लगते ही मजदूर के परिवार में मातम पसर गया.मजदूर की पहचान छोटू कुमार लोहार 31 पुत्र स्वर्गीय शंकर लोहार, निवासी ग्राम रामबाग, थाना सदर, जिला पूर्णिया, बिहार के रूप में हुई है. वह पिछले लगभग ढाई महीने से शिवपुर स्थित सरकारी अस्पताल परिसर में बन रही लैब की बिल्डिंग निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था और वहीं बने पुराने कमरे में रह रहा था. बताया जा रहा है कि उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था. उसकी दो वर्ष की एक पुत्री भी है.ALSO READ : सारनाथ पुलिस ने बरामद किए 13 गुमशुदा मोबाइल, 1.80 लाख रुपये है कीमत...मृतक के भांजे सोनू लोहार के अनुसार, वह और छोटू कुमार अलग-अलग कमरों में रहते थे. सोमवार सुबह करीब पांच बजे जब वह अपने कमरे से निकलकर छोटू कुमार के कमरे में पहुंचा तो दरवाजा खुला हुआ था. अंदर छोटू कुमार का शव फंदे से लटका मिला. उसने इसकी जानकारी अपने मित्र बबलू को दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सारनाथ पुलिस ने बरामद किए 13 गुमशुदा मोबाइल, 1.80 लाख रुपये है कीमत...
सारनाथ पुलिस ने बरामद किए 13 गुमशुदा मोबाइल, 1.80 लाख रुपये है कीमत...
वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी की सारनाथ पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 13 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में गुमशुदा मोबाइल और अन्य वस्तुओं की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस ने यह कार्रवाई की।ALSO READ : खाकी के आंगन में दिखा हुनर का दीपोत्सव, घर सजाने की प्रतियोगिता में जीते इनामपुलिस टीम ने UPCOP और CEIR पोर्टल के साथ ही ऑफलाइन प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर मोबाइल फोन की तलाश शुरू की। तकनीकी माध्यमों और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कुल 13 मोबाइल फोन बरामद किए गए। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए गए।लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने वाराणसी पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया। इस सराहनीय कार्रवाई में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार वर्मा और आरक्षी सुनील गुप्ता शामिल रहे।