Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बिटिया, कूड़ा सड़क पर नहीं गाड़ी में डालो, कचरा फेंकते देख महापौर ने दी नसीहत

बिटिया, कूड़ा सड़क पर नहीं गाड़ी में डालो,  कचरा फेंकते देख महापौर ने दी नसीहत
Apr 23, 2026, 09:31 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Daughter, throw garbage in the vehicle, not on the road, the mayor gave advice after seeing garbage being thrown.


वाराणसी: शहर की सिंधु नगर कॉलोनी की सड़क पर कूड़ा फेंकती युवती की नजर जैसे ही सामने मौजूद एक सज्जन पर पड़ी, वह ठिठक गई. उसने देखा कि यह कोई और नहीं, बल्कि शहर के महापौर अशोक कुमार तिवारी थे. शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकले महापौर ने उसे डांटने के बजाय बड़ी विनम्रता से रोका और हाथ जोड़कर अपील की, "बिटिया, शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है. कूड़ा सड़क पर नहीं, बल्कि डोर-टू-डोर कलेक्शन के लिए आने वाली गाड़ी में ही डालना."


g


​यह वाकया उस समय हुआ जब गुरुवार को महापौर औरंगाबाद, श्रीनगर कॉलोनी और सिंधु नगर का निरीक्षण कर रहे थे. महापौर के इस सहज व्यवहार और स्वच्छता के प्रति उनके आग्रह ने न केवल उस युवती को प्रभावित किया, बल्कि वहां मौजूद अन्य निवासियों के लिए भी यह एक बड़ा संदेश बन गया. ​निरीक्षण के दौरान महापौर ने शहर की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए सुधारों की एक विस्तृत कार्ययोजना भी तय की.


j


पार्क के कायाकल्प के लिए दिए सख्त निर्देश


उन्होंने गैवीघाट स्थित महादेव मंदिर परिसर में कुएं की मरम्मत और सफाई के साथ-साथ वहां लाइटिंग, पेवर ब्लॉक बिछाने और बाउंड्री वॉल को दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए. साथ ही, मुख्य द्वार पर छोटी गैबी और मंदिर का नामकरण करने, स्ट्रीट लाइट को ठीक करने और स्कूल के पीछे की दीवार को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया. इसके अतिरिक्त, जन-सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कुएं पर रेलिंग लगवाने, पार्क के बाहर की गलियों में विशेष सफाई अभियान चलाने, श्रीनगर पार्क के खराब फव्वारों की मरम्मत कराने और पार्क में झुके हुए बिजली के पोल को तत्काल बदलने की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई. ​


f


महापौर ने गैवीघाट से लेकर श्रीनगर कॉलोनी तक की समस्याओं को चिह्नित कर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए हैं. कुओं की मरम्मत, बेहतर लाइटिंग व्यवस्था और पार्कों के कायाकल्प के लिए विभागीय अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा हो. निरीक्षण के दौरान पार्षद सिंधु सोनकर, प्रवीण राय, मुन्ना सरोज, पंकज पटेल, राजेंद्र गुप्ता, आकाश मिश्रा, कमलेश सोनकर, छोटे लाल और अपर नगर आयुक्त सविता यादव मौजूद रहे.


सड़कों पर उतरे विधायकों ने भी लगाया झाड़ू


​महा-सफाई अभियान में जनप्रतिनिधियों ने भी सड़कों पर उतर कर झाड़ू लगाया. एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कंदवा के रेवा गिरी क्षेत्र में, एमएलसी धर्मेंद्र राय ने राजकीय उद्यान-सिकरौल में, पूर्व मंत्री व शहर दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बेनियाबाग हॉस्पिटल में और रोहनिया विधानसभा के विधायक डॉ. सुनील पटेल ने सुसुवाही वार्ड में साफ-सफाई कर शहर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया. ​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 28 अप्रैल को होने वाले प्रस्तावित वाराणसी आगमन को लेकर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है.


[


Also Read: आरती के दौरान मकान में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू


शहर को वीआईपी मूवमेंट के अनुकूल स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से निगम ने हाई-अलर्ट जारी करते हुए महा-सफाई अभियान शुरू कर दिया है. अभियान के तहत प्रतिदिन सुबह 7.30 बजे से नौ बजे तक चलने वाले सफाई कार्यों की निगरानी सीधे 'सेंट्रल कमांड' के जरिए की जा रही है. अगले एक सप्ताह तक शहर के हर वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलेगा, जिसमें संबंधित क्षेत्रीय पार्षद और विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे . महापौर भी प्रतिदिन एक वार्ड का दौरा कर मॉनिटरिंग कर रहे हैं.


वाराणसी में प्राचीन हनुमान मंदिर पर कब्ज़े का आरोप, महिलाओं ने विरोध जता रोका निर्माणकार्य
वाराणसी में प्राचीन हनुमान मंदिर पर कब्ज़े का आरोप, महिलाओं ने विरोध जता रोका निर्माणकार्य
वाराणसी: शिवपुर थाना अंतर्गत परमानंदपुर के आल्हा काल्हा पोखरा के समीप स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर पर सोमवार की दोपहर आक्रोशित महिलाओं ने अवैध कब्‍जे का आरोप लगाते हुए चहारदीवारी के निर्माण का विरोध किया. इस दौरान मौके पर हंगामे की स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई. विरोध कर रही महिलाओं का आरोप है कि मंदिर की करीब कई बिस्‍वा कीमती जमीन भीटे की है, लेकिन गांव के ही कुछ भूमाफिया इस पर कब्जा करने के नियत से बाउंड्री वॉल कर रहे हैं. मीरा देवी नामक महिला ने बताया कि रविवार को हम लोगों ने थाने का घेराव करते हुए आरोपितों के खिलाफ तहरीर भी थी लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई.पुलिस पर लगा मिलीभगत का आरोप पुलिस द्वारा आश्वासन दिया गया था कि बगैर जमीन की जांच पड़ताल किए वहां निर्माण कार्य नहीं होगा लेकिन सोमवार को दोबारा बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया. बगैर गांव के लोगों को विश्वास में लिए ग्राम सभा और भीटे की जमीन पर निर्माण कार्य कराया जाना बेहद निंदनीय है. बुजुर्ग महिला उर्मिला देवी ने बताया कि यह जमीन काशी नरेश द्वारा दान में दी गई थी तथा भीटे की जमीन है. पुलिस आरोपियों से मिली हुई है इसलिए ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है.Also Read: सिरफिरे ने पीएसी के दीवान की वर्दी फाड़ी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जदेश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री से हम लोगों की गुहार है की मां प्राचीन मंदिर को संरक्षित किया जाए. बाउंड्री वॉल का निर्माण करा रहे विनय पटेल ने बताया कि मंदिर के नाम से हम लोगों ने एक माह पूर्व कमेटी बनाई है. कमेटी द्वारा मंदिर के चारों ओर सुंदरीकरण के लिए बाउंड्री वॉल कराया जा रहा है. इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में चल रहे बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य का महिलाओं ने हंगामा करते हुए विरोध किया, जिस पर पुलिस ने महिलाओं को बूझाकर शांत कराया और निर्माण कार्य रुकवा दिया.
सिरफिरे ने पीएसी के दीवान की वर्दी फाड़ी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सिरफिरे ने पीएसी के दीवान की वर्दी फाड़ी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
वाराणसी: काशी विश्वनाथ धाम के दर्शनार्थियों की कतार में बीते रविवार को विवाद कर रहे युवक को समझाने पहुंचे पीएसी के दीवान पर उसने हमला कर दिया. जहां आरोपी ने जवान की वर्दी पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया. इससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा. घटना बांसफाटक की गली नंबर एक में हुई. दशाश्वमेध पुलिस आरोपी विमलेश कुमार तिवारी (पता अज्ञात) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी में जुटी है.घटना के बाद मची अफरातफरी34वीं वाहिनी पीएसी, भुल्लनपुर में तैनात मुख्य आरक्षी राम किशुन यादव ने थाना चौक में दी गई तहरीर में बताया कि वह जवानों के साथ गश्त पर थे. इसी दौरान दर्शनार्थियों की कतार में विमलेश कुमार तिवारी एक अज्ञात महिला से विवाद कर रहा था. राम किशुन उसे समझाने पहुंचे तो युवक अचानक हिंसक हो उठा और उनकी वर्दी पकड़कर उन्हें गिरा दिया. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. इसका फायदा उठाकर आरोपी भाग गया. घायल राम किशुन का उपचार काशी विश्वनाथ मंदिर के पास एक अस्पताल में कराया गया. एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर की घटना है. आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.चाय की दुकान पर फायरिंगलखनऊ के गोमती नगर में चाय की दुकान पर फायरिंग करने की घटना में आरोपित शेखर कौशल को गिरफ्तार करने लखनऊ पुलिस शनिवार को बड़ालालपुर पहुंची. पुलिस के पहुंचने पर आरोपित ने होटल का लोहे का गेट खोलने से इन्कार कर दिया तो पुलिस ने कटिंग मशीन से गेट काटकर अंदर प्रवेश किया और उसे गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान आरोपी ने पूरे घटनाक्रम का लाइव वीडियो भी बनाया जो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है. पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि शेखर कौशल बड़ालालपुर स्थित होटल प्रवेश में छिपा है. पुलिस पहुंची तो उसने गेट खोलने से मना कर दिया.बाद में मशीन मंगवाकर लोहे का गेट काटा.. पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है.Also Read: इमरजेंसी में कैसे बचेंगी जानें? इंडियन ऑयल प्लांट में DM की मौजूदगी में हुआ मेगा मॉक ड्रिल
पुलिस झंडा दिवस पर डीआईजी ने फहराया ध्वज, पुलिसकर्मियों को लगाया बैज
पुलिस झंडा दिवस पर डीआईजी ने फहराया ध्वज, पुलिसकर्मियों को लगाया बैज
वाराणसी:- परिक्षेत्रीय कार्यालय में सोमवार को पुलिस झंडा दिवस मनाया गया. इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) वैभव कृष्ण ने पुलिस ध्वज फहराया और उपस्थित पुलिसकर्मियों को पुलिस कलर का बैज लगाया. उन्होंने पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण की ओर से भेजा गया शुभकामना संदेश भी पढ़कर सुनाया.1952 में मिला था पुलिस कलरशुभकामना संदेश में बताया गया कि 23 नवंबर 1952 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को उत्कृष्ट कार्यकुशलता, साहस और समर्पित सेवा के लिए पुलिस कलर प्रदान किया था. यह सम्मान प्राप्त करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य पुलिस बल बना था. पुलिस ध्वज बल के अनुशासन, कर्तव्यबोध, त्याग और शौर्य का प्रतीक है.महिला और साइबर सुरक्षा पर जोरसंदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई. महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सहायता, जागरूकता और पुनर्वास की सुविधाएं देने की बात कही गई. वहीं, साइबर अपराध से बचाव और त्वरित सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से नागरिकों को मदद पहुंचाने का उल्लेख किया गया.Also Read:- इमरजेंसी में कैसे बचेंगी जानें? इंडियन ऑयल प्लांट में DM की मौजूदगी में हुआ मेगा मॉक ड्रिलऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 1.64 लाख को सजायातायात व्यवस्था सुधारने के लिए तकनीक आधारित आरटीसी (Reducing Traffic Congestion) और सड़क हादसों में मृत्यु दर कम करने के लिए जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट्स (ZFD) योजना का भी जिक्र किया गया. संदेश के अनुसार, एक जुलाई 2023 से 18 नवंबर 2026 तक ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 1,64,917 आरोपियों को सजा दिलाई गई है.आधुनिक तकनीक से मजबूत होगी पुलिसिंगसंदेश में अपराध नियंत्रण, कार्यक्षमता और जनसुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सहित आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल पर जोर दिया गया. पुलिसकर्मियों से पूरी ऊर्जा, विश्वास और समर्पण के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस को देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस बल बनाने में योगदान देने का आह्वान किया गया. कार्यक्रम के अंत में डीआईजी वैभव कृष्ण ने पुलिसकर्मियों को उत्तर प्रदेश पुलिस की परंपराओं और प्रतिष्ठा को बनाए रखने के साथ जनसेवा, सुरक्षा और कर्तव्यपालन के प्रति सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया.