Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

SIR ड्यूटी में तैनात BLO की मौत, सामने आई बीमारी की वजह

SIR ड्यूटी में तैनात BLO की मौत, सामने आई बीमारी की वजह
Mar 11, 2026, 10:49 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: एसआईआर ड्यूटी में तैनात एक बीएलओ की आज बुधवार की सुबह मौत हो गई. मौत की वजह बीमारी बताई जा रही है. हालांकि परिजनों का आरोप है कि गंभीर रूप से बीमार होने के बावजूद उन्हें ड्यूटी से राहत नहीं मिली और इलाज के अभाव में उन्होंने तड़पते हुए दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है. मृतक की पहचान चौबेपुर थाना क्षेत्र के कौवापुर गांव निवासी बीएलओ शेख मुहम्मद अजगर अली के रूप में हुई है.


gh


बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे. परिवार के लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से छुट्टी लेकर इलाज कराने की अनुमति मांगी थी लेकिन उनकी गुहार पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया. परिजनों के अनुसार बीमारी की स्थिति में भी उन्हें लगातार विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े कार्यों में लगाया जाता रहा जिससे उनकी सेहत पर लगातार असर पड़ता गया.


i


यह भी पढ़ें: बुजुर्ग समेत दो लोगों ने लगाई फांसी, वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान


परिवार के मुताबिक जब उनकी तबीयत अधिक बिगड़ने लगी तो उन्हें स्थानीय डॉक्टर के पास दिखाया गया. जांच के बाद डॉक्टर ने ज्वाइंडिस यानी पीलिया के गंभीर संक्रमण की आशंका जताई थी और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराने की सलाह दी थी. इसके बावजूद परिस्थितियों और ड्यूटी के दबाव के कारण उन्हें समय पर समुचित इलाज नहीं मिल सका.


प


पीड़ित परिजनों का आरोप


परिवार का कहना है कि इसी कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और अंततः बुधवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया. परिजनों का आरोप है कि अजगर अली ने कई बार अधिकारियों और अपने सुपरवाइजर से छुट्टी की मांग की थी. उनका कहना है कि बीमारी को गंभीरता से लेने के बजाय इसे टाल दिया गया और उन्हें भरोसा दिया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने और मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद उन्हें अवकाश दे दिया जाएगा.


प


हालांकि इससे पहले ही उनकी हालत इतनी बिगड़ गई कि बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई. इस घटना ने चुनावी कार्यों में लगे कर्मचारियों की कार्य परिस्थितियों और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

मनीष हत्‍याकांड के विरोध में वकीलों ने किया चक्‍काजाम, धरना देकर की आवाज बुलंद
मनीष हत्‍याकांड के विरोध में वकीलों ने किया चक्‍काजाम, धरना देकर की आवाज बुलंद
Lawyers staged a sit-in protest against the Manish murder case and raised their voices.वाराणसी: फूलपुर थाना क्षेत्र के युवा उद्यमी मनीष सिंह की पीट-पीटकर निर्मम हत्या के विरोध में अब अधिवक्ता सडक पर उतर गए. वकीलों ने घमहापुर गांव पहुंचकर पुलिस की लचर कार्रवाई पर विरोध जताया, आक्रोश जताते हुए अधिकवक्ताओं ने चक्काजाम किया. पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना भी दिया. धरना-प्रदर्शन के चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हुआ. अधिवक्ताओं और परिजनों द्वारा दो 2:10 बजे धरना प्रारंभ किया गया. उनके द्वारा मांग की गई की मौके पर वरिष्ठ अधिकारी जब तक नहीं आएंगे धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं होगा.परिजनों ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप शुक्रवार दोपहर सेंट्रल बार एसोसिएशन, वाराणसी के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम के साथ दर्जनों अधिवक्ता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. इस दौरान परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरी घटना की जानकारी अधिवक्ताओं को दी. इसके बाद अधिवक्ताओं और परिजनों ने बसनी-कुआर मार्ग पर जाम लगाकर धरना शुरू कर दिया. हालांकि एसीपी पिंडरा द्वारा 48 घंटे का समय मांगा गया. एसीपी ने कहा कि 48 घंटे के अंदर परिणाम आप लोगों के सामने होगा. उसके बाद नाराज अधिवक्ता और परिजन धरना प्रदर्शन समाप्त किए. करीब 20 मिनट तक बसनी-कुआर मार्ग जाम रहा. एसीपी पिंडरा ने सीपी से वार्ता करके बताया कि 2 दिन के अंदर सभी की गिरफ्तारी हो जाएगी और सीपी आज सायं 5 बजे पीड़ित परिवार को मिलने के लिए बुलाया है. इसके बाद वकलों ने धरना समाप्त किया और आवागमन चालू हुआ.उद्योग व्यापार मंडल ने जताया आक्रोशइस बीच उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा. सभी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि इस दुखद घटना की व्यापार मंडल कड़ी निंदा करता है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा.Also Read: काशी विश्‍वनाथ मंदिर में एप आधारित दर्शन व्‍यवस्‍था का विरोध, कांग्रेस और सपा ने लगाया यह आरोप
काशी विश्‍वनाथ मंदिर में एप आधारित दर्शन व्‍यवस्‍था का विरोध, कांग्रेस और सपा ने लगाया यह आरोप
काशी विश्‍वनाथ मंदिर में एप आधारित दर्शन व्‍यवस्‍था का विरोध, कांग्रेस और सपा ने लगाया यह आरोप
Opposition to app-based darshan system at Kashi Vishwanath Temple, Congress and SP allege thisवाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रस्तावित एप आधारित दर्शन व्यवस्था को लागू किया जा रहा है. इसको लेकर राजनीतिक विरोध तेज हो गया है. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के हालिया दौरे के बाद लागू की जा रही नई डिजिटल प्रणाली के खिलाफ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने प्रशासन पर आस्था से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है. इस बीच सियासी घमासान की आशंकाओर विरोध को देखते हुए शुक्रवार को मंदिर परिसर के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया. हालांकि पुलिस बल की तैनाती को शुक्रवार की नमाज से जोडा जा रहा है.बाबा दरबार को “व्यापारिक और कॉरपोरेट मॉडल” में बदलने की कोशिशकांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने मंदिर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बाबा विश्वनाथ के दरबार को “व्यापारिक और कॉरपोरेट मॉडल” में बदलने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण और एसडीएम शंभूशरण को तत्काल हटाने की मांग की. राघवेंद्र चौबे ने कहा कि काशी की पहचान उसकी आध्यात्मिक परंपरा, सरल दर्शन व्यवस्था और लोक आस्था से रही है, लेकिन वर्तमान प्रशासन श्रद्धालुओं को मोबाइल ऐप और डिजिटल प्रक्रियाओं के दायरे में बांधने का प्रयास कर रहा है. उनका आरोप था कि मंदिर को “प्रयोगशाला” बनाकर सनातन परंपराओं के साथ प्रयोग किए जा रहे हैं.उन्होंने कहा कि सदियों से बाबा विश्वनाथ के दर्शन श्रद्धा और विश्वास के आधार पर होते आए हैं, लेकिन अब व्यवस्था को तकनीकी नियंत्रण और बाजारीकरण की ओर ले जाया जा रहा है. कांग्रेस के अनुसार, एप आधारित व्यवस्था से ग्रामीण श्रद्धालु, बुजुर्ग, महिलाएं, मजदूर और तकनीकी संसाधनों से दूर लोग सबसे अधिक प्रभावित होंगे. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मंदिर प्रशासन स्थानीय नागरिकों और आम श्रद्धालुओं की सुविधा की बजाय वीआईपी संस्कृति और नियंत्रण आधारित व्यवस्था को बढ़ावा दे रहा है. पार्टी ने काशीवासियों के लिए निर्धारित दर्शन द्वारों की समय सीमा बढ़ाने और सरल दर्शन व्यवस्था बहाल करने की मांग की.Also Read: शादी समारोह में जा रहे युवक की सड़क हादसे मे दर्दनाक मौत, दो घायलपार्टी ने चेतावनी दी कि यदि एप आधारित व्यवस्था वापस नहीं ली गई तो कांग्रेस, संत समाज और स्थानीय लोग व्यापक जनआंदोलन शुरू करेंगे. राघवेंद्र चौबे ने कहा कि “काशी की आत्मा को प्रशासनिक अहंकार और मोबाइल एप के जरिए नियंत्रित नहीं किया जा सकता.” वहीं समाजवादी पार्टी ने भी इस व्यवस्था का विरोध करते हुए इसे श्रद्धालुओं की आस्था पर अनावश्यक बंधन बताया है. पार्टी नेताओं का कहना है कि धर्म और परंपरा को तकनीकी ढांचे में सीमित करने का प्रयास उचित नहीं है. फिलहाल मंदिर प्रशासन की ओर से इस विवाद पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.https://www.youtube.com/watch?v=yk_vEG6WMTk
शादी समारोह में जा रहे युवक की सड़क हादसे मे दर्दनाक मौत, दो घायल
शादी समारोह में जा रहे युवक की सड़क हादसे मे दर्दनाक मौत, दो घायल
A young man going to a wedding ceremony died tragically in a road accident, two others were seriously injured.वाराणसी: चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर चौकी अंतर्गत नेहिया गांव के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की खबर लगते ही युवक के परिवार में मातम पसर गया. जानकारी के अनुसार बड़ागांव थाना क्षेत्र के धरमलपुर गांव निवासी प्रिस राजभर पुत्र संतोष राजभर बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने चोलापुर क्षेत्र जा रहा था. उसके साथ बाइक पर मंजू देवी और मनदीप राजभर भी सवार थे.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी बाइक चौबेपुर-बाबतपुर मार्ग स्थित नेहिया गांव के समीप पहुंची, सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की सूचना पर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रिस राजभर को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल मंजू देवी और मनदीप राजभर का इलाज जारी है. घटना की जानकारी मिलते ही गोसाईपुर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.मामले की जांच में जुटी पुलिस मृतक प्रिस राजभर परिवार का इकलौता पुत्र था. उसकी दो बहनें हैं और करीब एक वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी. जवान बेटे की अचानक मौत से माता-पिता, पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी हादसे के बाद शोक की लहर दौड़ गई है.रोहनिया में कार के धक्‍के से बाइक सवार की मौतरोहनियां थाना क्षेत्र के जगतपुर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सामने गुरुवार की रात वैगनार कार के धक्‍के से मोटरसाइकिल सवार सत्येंद्र कुमार पटेल पुत्र स्वर्गीय पुत्र राज नारायण पटेल निवासी मनियारीपुर थाना रोहनिया गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर मौके पर पहुंची रोहनियां पुलिस ने इलाज हेतु एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया जहां उपचार के दौरान सत्येंद्र पटेल की मृत्यु हो गई. इस मामले में रोहनियां थाने में कार चालक के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई है.https://www.youtube.com/watch?v=yk_vEG6WMTk