Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

यूपी कॉलेज में BSC छात्र की गोली मारकर हत्‍या, विरोध में छात्रों का प्रदर्शन

यूपी कॉलेज में BSC छात्र की गोली मारकर हत्‍या, विरोध में छात्रों का प्रदर्शन
Mar 20, 2026, 09:06 AM
|
Posted By Preeti Kumari

B.Sc. student shot dead in UP college, students protest


वाराणसी: उदय प्रताप कॉलेज में शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे बीएससी के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई. इस वारदात के बाद परिसर में हड़कंप मच गया. आरोप है कि बीएसी गण‍ित चतुर्थ सेमेस्‍टर वर्ष के गाजीपुर न‍ि‍वासी छात्र सूर्यप्रताप सिंह पर पूर्व के व‍िवाद की वजह से चांदमारी न‍िवासी छात्र मंजीत ने ताबडतोड गोलियों की बौछार कर दी. उसके शरीर में आधा दर्जन से अधिक गोलियां लगी. इस मामले में दूसरे आरोप‍ित छात्र का नाम मौके पर मौजूद छात्रों ने अनुज स‍िंंह का बताया है. छात्रों ने बताया क‍ि दोनों ही आरोप‍ित छात्र वारदात के बाद मौके से फरार हो गए.


त


इलाज के दौरान छात्र ने तोड़ा दम


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल छात्र को इलाज के ल‍िए न‍िकली लेक‍िन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ द‍िया. घटना के बाद, कॉलेज में छात्र के मौत की सूचना म‍िलने के बाद पढ़ाई कर रहे बाकी छात्रों को पुलिसकर्मियों द्वारा पर‍िसर से सुरक्षा कारणों से बाहर निकाला गया. जबक‍ि वारदात के साथ ही पर‍िसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया. छात्र भी विरोध प्रदर्शन और तोडफोड करने लगे. प्रारंभ‍िक सूचना के अनुसार आरोप‍ित छात्र दो से अध‍िक थे. वहां पर कई गोल‍ियां चलाई गई और मृतक के साथ के लोगों पर भी गोली मारने के ल‍िए प‍िस्‍टल तानने की बात कई छात्रों ने बताई है.


र


गोलीकांड मामले की जांच में जुटी पुलिस


वहीं यूपी कॉलेज पर‍िसर में छात्र के इलाज के दौरान मौत होने की जानकारी म‍िलने के बाद आक्रोश‍ित छात्र सड़क पर उतर आए. छात्रों ने आसपास की दुकानों पर जाकर व‍िरोध करते हुए उनको बंद कराया तो कुछ जगहों पर तोड़फोड़ करने की भी घटना सामने आई. हालांक‍ि बाद में गेट बंद कर छात्र प्रदर्शन करने लगे और प्राचार्य के इस्‍तीफे की भी मांग की. हालांक‍ि, पुल‍िस अध‍िकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने बुझाने की कोश‍िश की. मगर छात्र आक्रोश‍ित नजर आए और नारेबाजी करते रहे। पुल‍िस इस मामले में तहरीर म‍िलने का इंतजार रही है. बताया गया क‍ि जांच के ल‍िए फॉरेंस‍िक टीम ने साक्ष्‍य संकल‍ित कर ल‍िए हैं. आरोप‍ित की पहचान कर ली गई है, पुल‍िस टीम जल्‍द ही आरोप‍ित को ह‍िरासत में ले लेगी. इस घटना ने कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों के बीच चिंता और भय का माहौल बना दिया है.


क


पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल पर मौजूद छात्रों से पूछताछ की जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. कॉलेज प्रशासन ने भी इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है और छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया है. वहीं नारेबाजी शुरू होने के बाद पुल‍िस टीम भी मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्‍यवस्‍था दुरुस्‍त करने में जुट गए.


i


यह भी पढ़ें: Maa Brahmacharini: मां ब्रह्माचारिणी को लगाएं इसका भोग, जाने पूजा विधि


मृतक छात्र सूर्या के करीबी साथी ने बताया कि सुबह करीब 11:09 बजे सामाजिक विज्ञान भवन में बने विभाग के समक्ष असाइनमेंट जमा करने के लिए लाइन में वह लगा हुआ था. इसी दौरान आरोपित एम ए सेकंड ईयर का छात्र मंजीत और उसके साथ एम ए सेकंड ईयर के ही छात्र अनुज सिंह से कुछ कहा सुनी हुई तभी उसने सूर्य को लक्ष्य करके दो गोली चलाई. उसके साथ खड़े दो मित्रों पर भी तीन फायर किए. इस प्रकार कुल लगभग पांच राउंड से अधिक गोली चलाई गई है. छात्र ने आरोप लगाया क‍ि घटना के समय कॉलेज के सारे अध्यापक सामने खड़े थे. प्राचार्य भी सामने खड़े थे, परंतु किसी ने भी घटना को रोकने का प्रयास नहीं किया.


र


पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वे इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ेंगे. इस घटना के बाद, कॉलेज में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस की गश्त भी तेज की गई है. बताया गया क‍ि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपि‍त छात्र पिस्टल को निकट कचरे में फेककर भाग गया.


इकलौते बेटा था सूर्य प्रताप सिंह


मृतक के पिता ऋषिदेव सिंह वाराणसी स्थित संत अतुलनानंद स्कूल में प्रबंधक राहुल सिंह की गाड़ी चलाते हैं. फिलहाल वह शहर से बाहर हैं. माता किरन सिंह भी अतुलनानंद में काम करती हैं. मृतक को घर पर पवन कहकर बुलाते थे. वह माता-पिता का इकलौता बेटा था. दो बेटिंयां है.


इस तरह हुई वारदात


गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र के दूबैथा गांव निवासी सूर्य प्रताप सिंह यूपी कॉलेज में बीएससी चौथे सेमेस्टर का छात्र था. शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे सूर्य और आरोपी छात्र मंजीत चौहान की कहासुनी हो गई. आरोप है कि प्रिंसिपल ने दोनों छात्रों को बुलाया और बातचीत की. इस बीच आरोपी छात्र मंजीत चौहान ने पिस्टल निकाली और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. सूर्य को लक्ष्य कर फायरिंग की गई, जिसमें उसके सिर, सीने और पेट में गोली लगते ही वह अचेत हो गया.

बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
वाराणसी। रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत लगातार स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बरेका परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के तहत बरेका परिसर में स्थापित सौर ऊर्जा आधारित उपकरणों और सोलर पैनलों की विशेष साफ-सफाई की गई। उपकरणों पर जमा धूल-मिट्टी और गंदगी को हटाने के साथ उनकी कार्यशीलता की भी जांच की गई। आवश्यकता के अनुसार रखरखाव संबंधी कार्य किए गए। अधिकारियों ने सौर ऊर्जा उपकरणों को नियमित रूप से स्वच्छ और क्रियाशील रखने पर जोर दिया।इसके अलावा बरेका के ऑफिसर्स गेस्ट हाउस (OGH) और ऑफिसर्स रेस्ट हाउस (ORH) के किचन क्षेत्रों और डस्टबिन की विशेष सफाई की गई। किचन परिसर में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।बरेका के आवासीय और वाणिज्यिक परिसरों में भी व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। जलालीपट्टी मार्केट में सार्वजनिक शौचालयों और नालियों की सफाई की गई। नालियों में जमा कचरे और गंदगी को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया।अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।बरेका प्रशासन के अनुसार, ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के माध्यम से स्वच्छ परिसर, स्वच्छ कॉलोनी और स्वच्छ वातावरण के निर्माण के साथ लोगों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया जा रहा है।ALSO READ:IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बनारस के वर्ष 2026 के कार्यकाल को लेकर अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने कहा कि इस सत्र में टीम ने कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि IMA परिसर में वर्ष 2026 की बैलेंस शीट पर हस्ताक्षर करते हुए उन्हें इस बात का गर्व है कि पूरी टीम ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम किया।डॉ. अनुराग टंडन ने अपने संदेश में कहा कि उनके अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान डॉ. अरुण त्रिपाठी, डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. एस.पी. सिंह और डॉ. रितु गर्ग समेत पूरी टीम ने उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि टीम के सामूहिक प्रयासों के कारण IMA बनारस का यह सत्र लंबे समय तक याद रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि संगठन की उपलब्धियों के पीछे पूरी टीम की मेहनत और सहयोग रहा है। अध्यक्ष ने आगामी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम भी IMA बनारस को इसी तरह आगे बढ़ाएगी।डॉ. अनुराग टंडन ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि आने वाली टीम को भी संगठन के हित में बेहतर कार्य करने की शक्ति और सफलता मिले। उन्होंने अपने संदेश का समापन “जय हिंद, Long Live IMA” के साथ किया।ALSO READ:बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
वाराणसी।बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को वित्तीय प्रबंधन तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बैंक ऑफ बड़ौदा, बरेका शाखा द्वारा आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र (TTC) के ऑडिटोरियम में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में बैंक ऑफ बड़ौदा के विशेषज्ञ एजीएम एंड डीआरएम श्री आनंद लखमानी और शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा, बरेका श्री दिनेश कुमार द्वारा रेलवे सैलरी पैकेज (RSP), कार्यरत कर्मचारियों सहित सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के वित्तीय प्रबंधन तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं उपयोगी सुझाव प्रदान किए गए।विशेषज्ञों ने सुरक्षित एवं सुनियोजित वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, साइबर अपराध से बचाव तथा व्यक्तिगत एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी को सुरक्षित रखने के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।कार्यशाला में बरेका के कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विशेषज्ञों से वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को वित्तीय रूप से जागरूक एवं डिजिटल रूप से सुरक्षित बनाना रहा।इस अवसर पर प्राचार्य, प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र श्री सुभाष चंद्र यादव, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी-मुख्यालय श्री राजकुमार गुप्ता, सहायक कार्मिक अधिकारी - कर्मशाला श्री पीयूष मिंज,सहायक कार्मिक अधिकारी-मुख्यालय श्री राम प्रवेश यादव, संयुक्त सचिव, कर्मचारी परिषद श्री प्रदीप कुमार यादव, अन्य सदस्य श्री नवीन कुमार सिन्हा, श्री श्रीकांत यादव, श्री संतोष कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे।ALSO READ:एचपीवी टीकाकरण को लेकर बीएचयू में जागरूकता कार्यक्रम, 11 एमबीबीएस छात्रों को लगी वैक्सीन की पहली डोज.