पिटाई का CCTV फुटेज वायरल, FIR के बाद जांच में जुटी पुलिस

वाराणसी: भेलूपुर थाना क्षेत्र के बिरदोपुर स्थित गिरिनगर कालोनी में पिटाई करने से जुडा वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कालोनी की लकी चंदानी ने अपनी सोसाइटी में रहने वाले तीन लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है. इसका सीसीटवी फुटेज सामने आया है. लकी चंदानी ने तहरीर में बताया- पीड़ित बलराम दास अपने घर की सीढ़ियां चढ़ रहे थे कि उसे दूसरे फ्लोर पर रहने वाले लोगों ने खींचकर अपने कमरे में कर लिया और जमकर पिटाई की. जबकि पीड़ित हार्ट पेशेंट हैं और उनकी मौत हो सकती है.
फिलहाल घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि बलराम दास हिन्दू धर्म गुरु माता गीताम्बा के शिष्य भी हैं. कुछ प्रॉपर्टी का विवाद भी बलराम का चल रहा है.

पीड़ित हार्ट पेशेंट की पड़ोसी ने की पिटाई
पुलिस को तहरीर दते हुए लकी चंदानी ने बताया - 9 मार्च की रात 8 बजे रोज की तरह पीड़ित बलराम दास सीढ़ियों से होकर अपने घर में जा रहे थे. इसी दौरान सीढ़ियों के पास स्थित फ्लोर पर रहने वाले लवीश चंदानी, काजल चंदानी और संजय चंदानी ने उन्हें सीढ़ियों से मारते हुए खींच लिया और अपने फ्लोर में ले जाकर दरवाजा बंद कर लिया. आरोप है कि इसके बाद सभी उन्हें अपने कमरे में ले गए और जमकर उनकी पिटाई की.

यह भी पढ़ें: टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने काशी के मंदिरों में लगाई हाजिरी, कही ये बात
इस दौरान लविश और काजल ने उनका मुंह तकिये से दबाकर उनके सीने पर कई वार किए जबकि सबको पता है कि वो हार्ट पेशेंट हैं. उन्हें जमीन में लेटाकर लात घूसों से मारा गया. इस संबंध में थाना प्रभारी भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महिला की तहरीर पर लवीश चंदानी, काजल चंदानी और संजय चंदानी पर बीएनएस की धरा 191 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.


