पाँच दिवसीय भरतनाट्यम नृत्य कार्यशाला का समापन समारोह

वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संगीत एवं मंचकला संकाय के नृत्य विभाग ने कलाक्षेत्र शैली पर आधारित पांच दिवसीय भरतनाट्यम कार्यशाला का आयोजन किया, जिसका समापन नृत्य विभाग, संगीत एवं मंचकला संकाय के पंडित ओंकारनाथ ठाकुर सभागार में हुआ।
इस अवसर पर महिला महाविद्यालय (एमएमवी), बीएचयू की प्रधानाचार्या प्रो० रीता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। एमएमवी, बीएचयू की सेवानिवृत्त प्रो० लयलीना भट ने छात्रों को भरतनाट्यम के विभिन्न पहलुओं में प्रशिक्षित किया, इस नृत्यशैली की तकनीकी जानकारी, अभिनय और कलात्मक अभिव्यक्तियों पर ध्यान केंद्रित किया। राग सावेरी पर जतिस्वरम, ताल मिश्र चापु पर शब्दम, ताल मिश्र चापु पर एक और जतिस्वरम और राग दुर्गा और आदि ताल पर भगवान शिव के कीर्तनम की कुछ दुर्लभ और समृद्ध रचनाएं सिखाई गई ।
ALSO READ: BHU के बिरला छात्रावास में 1100 दीपों से जगमगाया परिसर, धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव
समापन सत्र में यूजी , पीजी और पीएचडी पाठ्यक्रमों के छात्रों द्वारा प्रस्तुति दी गईं, जो इन्होंने इस कार्यशाला के दौरान सीखा। कार्यक्रम में संकाय प्रमुख, संगीत एवं मंचकला संकाय प्रो. संगीता पंडित, वाद्य विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश शाह, नृत्य विभागाध्यक्ष डॉ० दीपान्विता सिंह रॉय, प्रो. विधि नागर, डॉ. रंजना उपाध्याय, डॉ. खिलेश्वरी पटेल उपस्थित रहे ।



