Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

कफ सिरप मामलाः बिहार के एक मंत्री को दिया जाता था 15 लाख रूपया महीना, जांच की मांग

कफ सिरप मामलाः बिहार के एक मंत्री को दिया जाता था 15 लाख रूपया महीना,  जांच की मांग
Dec 02, 2025, 10:58 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसीः आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आरोप लगाया है कि कफ सिरप मामले में बिहार के एक मंत्री की सक्रिय भूमिका रही है और उसे इस गोरखधंधे में प्रश्रय देने के बदले 15 लाख रूपये प्रतिमाह दिए जाते थे. यह वही मंत्री हैं जो कुछ दिन पहले बॉर्डर पर कफ सिरप का एक कंटेनर पकड़े जाने पर उसे मौके पर जाकर छुड़ाया था. उन्होंने इस मामले में मिले तमाम नए तथ्यों को यूपी के डीजीपी सहित समस्त संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर तत्काल जांच की मांग की है.


IMAGE


पूर्व सांसद धनंजय सिंह के मकान के ठीक सामने बर्खास्त सिपाही ने बनवाया है घर

इसी के साथ ही अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उन्हें एसटीएण की गिरफ्त में आए बर्खास्त सिपाही आलोक प्रताप सिंह के स्वास्तिका सिटी, अधियामऊ, सुल्तानपुर रोड, सूर्या होटल के पीछे, लखनऊ में लगभग 10 हजार वर्ग फीट में मकान बनवाए जाने के संबंध में जानकारी दी गई है. यह घर कफ सिरप के अवैध धंधों की कमाई से बनाया बताया गया है. साथ में यह भी जोड़ा कि यह मकान जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के मकान के ठीक सामने है और एलडीए के नक्शे के बिना बनाया गया है.


IMAGES



ALSO READ: वाराणसी जेल में गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की मांग, सीएम को शिकायती पत्र

होली ऑफर ने कईयों को बनाया कंगाल, बैंक खाते से गायब हुए रकम
होली ऑफर ने कईयों को बनाया कंगाल, बैंक खाते से गायब हुए रकम
वाराणसी: साइबर ठगों ने कमिश्‍नरेट पुलिस के तीन जोन में आफर का झांसा देकर 25 लोगों को शिकार बनाया. होली पर ऑनलाइन खरीदारी के दौरान स्पेशल ऑफर के चक्कर में किसी ने 10 हजार तो किसी ने 25 हजार रुपये गंवा दिए. लिंक पर क्लिक कर और सस्ते ऑफर जैसे टास्क पूरा करने में बैंक खाते खाली हो गए. एक हफ्ते में काशी, वरुणा और गोमती जोन के थानों के साइबर हेल्पडेस्क पर ऐसी शिकायतें पहुंची हैं. सबसे अधिक काशी और वरुणा जोन के थानों में शिकायतें आईं। शिवपुर के राहुल द्विवेदी ने रविवार को ऑनलाइन जूता लेना चाहा.इस बीच, ब्रांडेड कंपनी के जूते की खरीदारी से संबंधित एक ओटीपी आया और वह शेयर करते ही खाते से 24954 रुपये कट गए. किसी बंगलूरू के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर हुए हैं. पीड़ित ने तुरंत ऑनलाइन पोर्टल और शिवपुर थाने के साइबर हेल्प डेस्क पर तहरीर दी है. लंका के रहने वाले और एलआईसी के एजेंट गणेश पांडेय के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई. धमकी दी कि बेटे ने गलत वीडियो देखा है. इस बीच धमकाकर तीन बार में खाते से 11 हजार रुपये कट गए. पीडित ने तुरंत 1930 पर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई.साइबर हेल्प डेस्क में शिकायत दर्जलंका थाने के साइबर हेल्प डेस्क में भी मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई. साइबर सेल मामले की जांच कर रही है. फूलपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले अश्विन सिंह ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई कि बेटे ने ऑनलाइन शॉपिंग की. इस बीच लिंक पर गलत क्लिक किया कि तभी खाते से 16786 रुपये कट गए. एसीपी साइबर विदुष सक्सेना ने बताया कि जांच की जा रही है.
गंगा नदी में स्नान कर रहा युवक गहरे पानी में डूबा,  NDRF के जवानों ने बचाई जान
गंगा नदी में स्नान कर रहा युवक गहरे पानी में डूबा, NDRF के जवानों ने बचाई जान
वाराणसी: दशाश्‍वमेध थाना क्षेत्र के मीर घाट पर बीते मंगलवार को एनडीआरएफ के जांबाजों ने महज कुछ ही पलों में रोमांचक बचाव में बदल दिया. गंगा के पवित्र जल में स्नान कर रहा भदोही जिले का 18 वर्षीय एक युवक अचानक असंतुलित होकर गहरे पानी में बहने लगा और डूबने की कगार पर पहुंच गया. घटना के समय मीर घाट पर 24 घंटे की पिकेट ड्यूटी पर तैनात एनडीआरएफ के जवानों ने देरी न करते हुए गंगा में छलांग लगा दी और डूब रहे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत खतरे से बाहर बताई गई.एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के कुशल निर्देशन में बल की टीमें इन दिनों गंगा घाटों पर लगातार गश्त कर रही हैं. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और स्नान-पूजन के दौरान होने वाली छोटी-मोटी असावधानियों को देखते हुए एनडीआरएफ के जवान किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहते हैं.श्रद्धालुओं ने की NDRF टीम की तारीफइस साहसिक बचाव कार्य को देखकर आसपास मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एनडीआरएफ टीम की जमकर वाहवाही की. कई लोगों ने कहा, “एनडीआरएफ के जवान वाकई हमारे जीवन रक्षक हैं. उनका साहस और तत्परता देखकर गर्व होता है.” वाराणसी में इन दिनों मां गंगा के तट पर पुण्य स्नान करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. ऐसे में एनडीआरएफ की यह त्वरित और पेशेवर प्रतिक्रिया एक बार फिर साबित करती है कि आस्था के इस पावन शहर में सुरक्षा के हर पहलू पर पूरी नजर रखी जा रही है. एनडीआरएफ ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि गंगा स्नान के दौरान सावधानी बरतें, गहरे पानी से दूर रहें और किसी भी असामान्य स्थिति में तुरंत आसपास मौजूद बचाव दल को सूचित करें.
होली मिलन के जरिए जनाधार जोड़ने की कवायद, घर घर पहुंचेंगे भाजपाई
होली मिलन के जरिए जनाधार जोड़ने की कवायद, घर घर पहुंचेंगे भाजपाई
वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी में जनाधार जोड़ने की कवायद चल रही है. होली को राजनीतिक संदेश के साथ गांठते हुए भाजपा ने बड़ा संगठनात्मक अभियान छेड़ने की तैयारी कर ली है. पार्टी के 14 प्रमुख विषयों को लेकर कार्यकर्ता होली पर घर-घर पहुंचेंगे. हाल ही में तीन राज्यों के वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच इन मुद्दों पर मंथन हुआ था, जिसके बाद अब इन्हें जमीनी स्तर पर लागू करने की रणनीति बनाई गई है. होली मिलन कार्यक्रमों के जरिये भारतीय जनता पार्टी अपने संगठनात्मक एजेंडे को आमजन तक पहुंचाने की तैयारी में है.प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बैठक की थी. इसके बाद पार्टी नेताओं ने रणनीति तैयार कर ली है. स्पष्ट निर्देश दिए कि 14 प्रमुख विषयों को हर बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए. पिछले दिनों बनारस में तीन राज्यों के बड़े पदाधिकारियों के बीच हुई रणनीतिक चर्चा में 14 विषयों पर सहमति बनी थी. अब इन्हें संगठित अभियान के रूप में लागू किया जा रहा है. बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं को सीधे मतदाताओं से जोड़ने की योजना है.ये होंगे मुद्दे भाजपा का इतिहास और विकास, चुनाव प्रबंधन, वैचारिक अधिष्ठान, समन्वय की भूमिका, कार्यपद्वति, विचार परिवार, संगठन विस्तार, कार्यकर्ता विकास, बूथ प्रबंधन, कार्यालय संचालन, सरकार की उपलब्धियां, मोदी सरकार की योजनाएं, सोशल मीडिया और नमो एप, एआई आधारित सरल एप.आरएसएस ने भी कसी कमरराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कमर कसते हुए अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं. जमीनी स्तर पर कैडर को सक्रिय करने और सामाजिक संपर्क बढ़ाने की रणनीति पर काम शुरू हो चुका है. सूत्रों के अनुसार, संघ की ओर से शाखाओं और आनुषांगिक संगठनों के जरिये बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की योजना बनाई गई है. हर बूथ पर संपर्क प्रमुख तय करने और मतदाता सूची के सूक्ष्म अध्ययन पर जोर दिया जा रहा है.