Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

इलेक्‍ट्रानिक डिवाइस छिपाकर पेपर हल कराने वाले साॅल्वर गिरोह का पर्दाफाश, 13 गिरफ्तार...

इलेक्‍ट्रानिक डिवाइस छिपाकर पेपर हल कराने वाले साॅल्वर गिरोह का पर्दाफाश, 13 गिरफ्तार...
Jul 13, 2026, 06:17 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : स्‍पेशल टास्‍क फोर्स (एसटीएफ) की वाराणसी यूनिट ने सहायक बोरिंग टेक्नीशियन मुख्य परीक्षा में नकल कराने वाले सॉल्वर गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस संबंध में सरगना समेत 13 आरोपियों को वाराणसी के दो परीक्षा केंद्रों और प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन, चार माइक्रो डिवाइस, दो प्रिंटर, दो प्रवेश पत्र, दो प्रश्नपत्र और दो ओएमआर शीट बरामद की गईं. गिरोह के सदस्य अभ्यर्थियों के शर्ट के काॅलर और कान में माइक्रो डिवाइस छिपाकर उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर भेजते थे.


एसटीएफ ने किया गिरफ्तार


एसटीएफ वाराणसी इकाई के फील्ड निरीक्षक अनिल कुमार सिंह और राघवेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का सरगना प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र के कोठारी रामगढ़ निवासी कप्तान सिंह पटेल, ओमप्रकाश सिंह पटेल, सराय ममरेज थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी राकेश कुमार पटेल, प्रतापगढ़ के पट्टी थाना क्षेत्र के श्रीनाथपुर निवासी रविकांत वर्मा, प्रयागराज के उतरांव थाना क्षेत्र के यासीनपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह, फूलपुर निवासी लालता प्रसाद उर्फ गुड्डू, सोरांव थाना क्षेत्र के डिहा मौरव निवासी अनुज कुमार पाल, उतरांव थाना क्षेत्र के मैथईपुर निवासी शिवप्रकाश पटेल, प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना क्षेत्र के नंदा का पुरवा निवासी मनोज कुमार, प्रतापगढ़ के पट्टी थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी अभ्यर्थी विपिन कुमार वर्मा, पट्टी थाना क्षेत्र के रमईपुर नेवादा निवासी अभ्यर्थी धर्मेंद्र कुमार, प्रतापगढ़ के लालगंज थाना क्षेत्र के मुडियन का पूरा निवासी चंदर तथा प्रतापगढ़ के पट्टी थाना क्षेत्र के बेसार सलाहपुर निवासी दीपक पटेल शामिल हैं. मैदागिन स्थित हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज से अभ्यर्थी विपिन कुमार वर्मा और सिगरा के लल्लापुरा स्थित एंग्लो इंडियन मुस्लिम इंटर कॉलेज से अभ्यर्थी धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के खिलाफ सिगरा और कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. गिरोह के मुख्य सरगना शिवजीत पटेल और राजेंद्र यादव उर्फ धीरेंद्र यादव की तलाश में एसटीएफ दबिश दे रही है.


नकल कराने के लिए अभ्यर्थियों से लिए थे 5-5 लाख रुपये


पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह प्रतियोगी परीक्षाओं में पास कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से लाखों रुपये वसूलता था. गिरोह ने अभ्यर्थी धर्मेंद्र कुमार से कप्तान सिंह के खाते में 3.75 लाख रुपये ट्रांसफर कराए थे और 1.25 लाख रुपये नकद लिए थे. दूसरे अभ्यर्थी विपिन कुमार वर्मा से परीक्षा पास कराने के लिए पांच लाख रुपये नकद और 25 हजार रुपये इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के नाम पर लिए गए थे.


एसटीएफ के अनुसार, कप्तान सिंह पटेल का भाई शिवजीत पटेल, दीपक पटेल और राजेंद्र यादव उर्फ धीरेंद्र यादव प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने वाले एक संगठित गिरोह का संचालन करते हैं, जिसका मुख्य सरगना शिवजीत पटेल है. गिरोह के सदस्य रिश्तेदारों और परिचितों के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से संपर्क करते थे. उन्हें सॉल्वर के माध्यम से परीक्षा पास कराने और सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा देकर अपने जाल में फंसाते थे.


ALSO READ:नमामि गंगे का स्वच्छता अभियान, लोगों से अपील- गंगा में न डालें पूजन सामग्री और धार्मिक पुस्तकें...



सगे भाई चला रहे थे गिरोह


परीक्षा शुरू होने के बाद आरोपी राजेंद्र यादव प्रश्नपत्र की व्यवस्था कर उसे कप्तान सिंह और शिवजीत पटेल तक पहुंचाता था. प्रयागराज में एक गुप्त स्थान पर बैठे सॉल्वरों को प्रत्येक पेपर हल करने के लिए 20 से 25 हजार रुपये दिए जाते थे. सॉल्वर प्रश्नपत्र हल कर मोबाइल के माध्यम से परीक्षा केंद्र में बैठे अभ्यर्थियों के कान में लगे माइक्रो डिवाइस पर सही उत्तर बताते थे. परीक्षा के दौरान माइक्रो डिवाइस की व्यवस्था दीपक पटेल और राजेंद्र यादव उर्फ धीरेंद्र यादव करते थे.


कप्तान सिंह पटेल और शिवजीत पटेल सगे भाई हैं. सॉल्वरों को पहले से बताया जाता था कि किस अभ्यर्थी के डिवाइस पर उत्तर भेजना है. प्रश्नपत्र मिलते ही उसे तुरंत सॉल्वरों तक पहुंचा दिया जाता था. इसके बाद सॉल्वर प्रश्न संख्या के अनुसार सही उत्तर फोन के माध्यम से बताते थे. गिरोह का एक सदस्य परीक्षा केंद्र के बाहर रहकर गतिविधियों पर भी नजर रखता था.

पूर्वोत्तर रेलवे का ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान, यात्रियों और रेलकर्मियों को किया जागरूक
पूर्वोत्तर रेलवे का ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान, यात्रियों और रेलकर्मियों को किया जागरूक
वाराणसी : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में बुधवार को "स्वच्छता से स्वागत" अभियान के तहत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य स्टेशन परिसर और रेल पटरियों को प्लास्टिक मुक्त बनाना तथा यात्रियों और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ENHM) श्री अनुभव पाठक के नेतृत्व में स्वास्थ्य निरीक्षकों और संविदा कर्मचारियों ने स्टेशनों एवं रेल पटरियों के आसपास गहन सफाई अभियान चलाया। इस दौरान प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाकर स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।ALSO READ: महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोरअभियान के दौरान रेल कर्मचारियों और यात्रियों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही अपील की गई कि वे प्लास्टिक एवं अन्य कचरा रेल पटरियों या स्टेशन परिसर में न फेंकें तथा निर्धारित कूड़ेदानों का ही उपयोग करें।रेलवे अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी और आमजन के सहयोग से स्वच्छता का संदेश प्रभावी ढंग से प्रसारित किया गया। वाराणसी मंडल स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और यात्री हितैषी रेल परिवेश उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर
महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर
वाराणसी : बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने बुधवार को बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक, खेल एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने विज्ञान प्रयोगशालाओं, कक्षाओं, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, शौचालय तथा बास्केटबॉल कोर्ट सहित विद्यालय परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न सुविधाओं की गुणवत्ता, रखरखाव और स्वच्छता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र पूरा करने तथा सभी संसाधनों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।ALSO READ: 30 जुलाई से शुरू होगा बीएचयू विश्वनाथ मंदिर का श्रावण महोत्सव, दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाइस अवसर पर प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लालजी चौधरी, उप महाप्रबंधक श्री सागर, उप मुख्य इंजीनियर श्री साकेत, बरेका इंटर कॉलेज के प्राचार्य श्री ए.के. माहेश्वरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
30 जुलाई से शुरू होगा बीएचयू विश्वनाथ मंदिर का श्रावण महोत्सव, दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था
30 जुलाई से शुरू होगा बीएचयू विश्वनाथ मंदिर का श्रावण महोत्सव, दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था
वाराणसी : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर में श्रावण महोत्सव-2026 का आयोजन 30 जुलाई से 28 अगस्त तक किया जाएगा। महोत्सव को लेकर मंदिर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम दर्शन के लिए महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई है। वहीं, विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए भी अलग लाइन बनाई गई है।मंदिर प्रशासन के अनुसार श्रावण मास में रविवार, सोमवार तथा प्रदोष जैसी विशेष तिथियों पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ रहने की संभावना को देखते हुए 30 जुलाई से 28 अगस्त के बीच इन दिनों गर्भगृह में यजमानों का रुद्राभिषेक पूजन प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, सोमवार को छोड़कर अन्य विशेष तिथियों पर भीड़ की स्थिति का आकलन करने के बाद रुद्राभिषेक की अनुमति दी जा सकती है। इसके लिए श्रद्धालुओं को उसी दिन मंदिर कार्यालय से अनुमति प्राप्त करनी होगी।ALSO READ: वाराणसी में कूड़े में मिले सोने के सिक्के, कूड़ा बीनने वाले ने 60 हजार में बेचा एक सिक्काश्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिव्यांगजनों हेतु व्हीलचेयर, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) और शीतल पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर प्रतिदिन प्रातः 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 1 बजे से रात्रि 9 बजे तक दर्शन के लिए खुला रहेगा।मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करते हुए दर्शन करें, ताकि श्रावण महोत्सव के दौरान सभी को सुगमता और सुरक्षित वातावरण में भगवान विश्वनाथ के दर्शन का लाभ मिल सके।