दालमंडी चौड़ीकरण : मुहर्रम के बाद मस्जिदों पर चला हथौड़ा , पुलिस बल तैनात...

वाराणसी : मुहर्रम के बाद दालमंडी चौड़ीकरण के लिए अब बुधवार की सुबह से मस्जिदों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई. सबसे पहले चौक थाने के पास स्थित करीमुल्ला बेग मस्जिद को ध्वस्त किया गया. प्रशासन के अनुसार बुधवार को कुल पांच मस्जिदों को हटाया जाना है, जिनमें करीमुल्ला बेग मस्जिद, निसारन मस्जिद, अली रजा खान मस्जिद, संगेमरमर मस्जिद और रंगीले शाह मस्जिद शामिल हैं. इस कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए बड़ी संख्या में पीएसी, पैरामिलिट्री और सिविल फोर्स तैनात की गई है. वहीं ध्वस्तीकरण को लेकर स्थानीय लोगों ने मिश्रित प्रतिक्रिया दी.
ध्वस्तीकरण के दौरान दालमंडी के सभी रास्तों को टिन शेड लगाकर बंद कर दिया गया. 13 जगहों पर बैरीकेडिंग की गई. सुरक्षा कारणों से पूरे क्षेत्र में मीडिया का प्रवेश भी प्रतिबंधित कर दिया गया. प्रशासन का कहना है कि दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत यह कार्रवाई आवश्यक है. भारी पुलिस और अद्ध सैन्य बल की तैनाती की गई. सबसे पहले मुनादी कर लोगों को आगाह किया गया. इस दौरान ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है.

इलाके में तनाव न फैले, इसके लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई कानून के अनुसार की जा रही है और इसका उद्देश्य सुगत यातायात और क्षेत्र का विकास करना है. स्थानीय निवासियों में इस कार्रवाई को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएँ देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग इसे विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानते हैं, जबकि अन्य इसे धार्मिक स्थलों के प्रति असंवेदनशीलता के रूप में देख रहे हैं.
ALSO READ : वाराणसी में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को किया गया याद...
इस प्रकार की कार्रवाई से पहले प्रशासन ने स्थानीय समुदाय के साथ संवाद स्थापित करने का प्रयास किया था, लेकिन इसके बावजूद कई लोग इस प्रक्रिया से असंतुष्ट हैं. प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि ध्वस्तीकरण के बाद पुनर्वास की प्रक्रिया का पालन किया जाएगा और प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा दिया जाएगा. कार्रवाई के दौरान किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए मीडिया और आम लोगों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई गई. मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर, एडीएम राजेश कुमार, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त मृत्युंजय नारायण मिश्रा सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. प्रशासन ने बताया कि चौड़ीकरण का कार्य सुरक्षा व्यवस्था के बीच चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा.



