Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

दिल्ली से यूपी तक तपिश का कहर! लू का अलर्ट जारी

दिल्ली से यूपी तक तपिश का कहर! लू का अलर्ट जारी
Apr 21, 2026, 05:51 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Heat wave wreaks havoc from Delhi to UP, heatwave alert issued


Weather Today: दिल्ली-यूपी सहित पूरा उत्तर भारत इस समय तपिश में जल रहा है. आसमान से बरसती आग और दिनभर चलती गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही है. पारा 44 के पार जा रहा है. न दिन में चैन है, न रात में. एसी-कूलर भी एक वक्त के बाद जवाब दे रहे हैं. ऐसे में लोगों के लिए गर्मी के ये तेवर झेलना मुश्किल हो रहा है. मौसम विभाग ने दिल्ली में तीन दिन तक हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है. तो एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान भी इससे अछूते नहीं हैं. हैरानी तो इस बात की है कि 23 अप्रैल तक ये चुभती गर्मी लोगों पर जरा भी मेहरबान नहीं होने वाली है.


juyh


24 अप्रैल तक दिन में लू के थपेड़े


राजधानी दिल्ली में आज से 24 अप्रैल तक दिन में लू के थपेड़े आपको परेशान करने वाले हैं. आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के पार जाएगा. आसमान साफ रहेगा और दिन में लू का येलो अलर्ट है. 22 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 42 डिग्री पर ही रहेगा पर न्यूनतम तापमान 26 डिग्री को छुएगा. बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. पंजाब-हरियाणा की बात करें तो यहां भी गर्मी ने कोई राहत नहीं दी है. पंजाब में 2 अप्रैल यानी आज से 24 अप्रैल तक हीटवेव का येलो अलर्ट है. हरियाणा में भी यही हाल रहने वाला है. मतलब साफ है कि दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ तक लू के थपेड़े कड़ा इम्तेहान लेंगे.


jkloiuh


असम में होगी भारी बारिश


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने असम में अगले दो से तीन दिनों तक लगातार बारिश की संभावना जताई है. विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है.गुवाहाटी स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार,पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों में बने ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवातीय परिसंचरण तथा उत्तर-पूर्वी बांग्लादेश के ऊपर सक्रिय एक अन्य सिस्टम के कारण यह मौसम बना हुआ है. ये दोनों सिस्टम आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों को और तेज कर सकते हैं.


उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी और उमस की दोहरी मार झेल रहा है. अप्रैल में ही जेठ जैसी तपिश ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि बुंदेलखंड के झांसी और बांदा में पारा 45 डिग्री तक जा पहुंचा है. ऐसे हालात में लू के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.


jkhg


Also Read: लखनऊ की सड़कों पर सियासी शक्ति प्रदर्शन, CM योगी करेंगे कल पैदल मार्च


मौसम विभाग के अनुसार, पूरे उत्तर प्रदेश में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है. लगभग 16 जिलों में तापमान पहले ही 40 डिग्री पार कर चुका है और अगले 2 दिनों में इसमें 2-3 डिग्री की और बढ़ोतरी संभव है. हालांकि, पश्चिमी यूपी में आंशिक बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है. इसके अलावा एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो सकता है, जिससे कुछ इलाकों में तेज हवाएं, गरज और आंधी देखने को मिल सकती है. लेकिन फिलहाल भारी बारिश के कोई संकेत नहीं हैं.

वाराणसी में रोपवे परियोजना के काम में तेजी, मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण
वाराणसी में रोपवे परियोजना के काम में तेजी, मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण
वाराणसी. में निर्माणाधीन रोपवे परियोजना को जल्द पूरा करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने गोदौलिया, गिरजाघर और रथयात्रा सहित विभिन्न रोपवे स्टेशनों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था, आर्ट वर्क और फिनिशिंग कार्यों का जायजा लिया।मंडलायुक्त ने गोदौलिया स्टेशन पर बोर्डिंग-डिबोर्डिंग के लिए चल रहे निर्माण कार्य को देखा। वहीं गिरजाघर स्टेशन पर बन रहे कंट्रोल रूम की प्रगति की जानकारी ली। रथयात्रा स्टेशन पर भी निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं से परियोजना के अलग-अलग हिस्सों की जानकारी लेते हुए कहा कि गोदौलिया, गिरजाघर समेत सभी स्टेशनों के बचे हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। साथ ही नियमित स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करने और निर्माण में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।मंडलायुक्त ने कहा कि रोपवे परियोजना वाराणसी की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और शहर में आधुनिक सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया।ALSO READ : ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़कगौरतलब है कि वाराणसी रोपवे परियोजना के तहत कैंट स्टेशन से रथयात्रा तक का कार्य पूरा हो चुका है। रथयात्रा से आगे के स्टेशनों पर अलाइनमेंट चेक का कार्य जारी है। परियोजना को नवंबर तक पूरा करने के लक्ष्य के साथ अंतिम तैयारियां तेजी से चल रही हैं।निरीक्षण के दौरान वाराणसी रोपवे की परियोजना निदेशक पूजा मिश्रा समेत रोपवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क
ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क
वाराणसी. नगर निगम क्षेत्र में पशु कल्याण और विकास कार्यों को गति देने के लिए नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सोमवार को ऐढ़े स्थित गौशाला और खुशहाल नगर के पीछे निर्माणाधीन सीनियर केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पशुओं की चिकित्सा व्यवस्था बेहतर करने के साथ निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।ऐढ़े गौशाला में वर्तमान में कच्चे शेल्टर में संचालित पशु चिकित्सा व्यवस्था को आधुनिक पशु अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा। नगर आयुक्त ने इसके लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा। अस्पताल में आम नागरिकों को अपने पालतू पशुओं के इलाज की सुविधा भी मिल सकेगी। उन्होंने पशुओं के उपचार संबंधी सभी कार्य पशु कल्याण अधिकारी की निगरानी में कराने के निर्देश दिए।गौशाला में गर्मी से पशुओं को राहत देने के लिए टीन शेड के नीचे पर्याप्त संख्या में पंखे लगाने, बाउंड्रीवॉल के किनारे पौधरोपण करने और प्रवेश द्वार स्थित गार्ड रूम के पास खाली भूमि पर इंटरलॉकिंग कराने को कहा गया। पशुओं के आवागमन के लिए मैजिक वाहन उपलब्ध कराने तथा परिसर में इंटरलॉकिंग और ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने के निर्देश भी दिए गए।ALSO READ : नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरणइसके बाद नगर आयुक्त ने खुशहाल नगर के पीछे निर्माणाधीन सीनियर केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर तक पहुंचने वाले मार्ग को सुगम बनाने के लिए 15वें वित्त आयोग से तत्काल इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने की हिदायत दी।निरीक्षण के दौरान पशुचिकित्साधिकारी डॉ. विजय अमृत राज, सहायक अभियंता, अवर अभियंता (सिविल) समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण
नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण
वाराणसी. संत शिरोमणि नरहरि जी के जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के महिला प्रकोष्ठ की ओर से निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोविंदपुरा मोड़ चौराहे पर हुए आयोजन में श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया।फलाहारी प्रसाद में साबूदाना, आलू, फल और अन्य व्रत सामग्री शामिल रही। आयोजन के दौरान लोगों को प्रसाद वितरित करने के साथ संत नरहरि महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। सेवा कार्य में महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सेवा भावना भी देखने को मिली।ALSO READ : लंबित प्रवेश प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग को लेकर छात्रों ने बीएचयू प्रशासन को सौंपा ज्ञापनकार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सरिता सर्राफ माधवी मिश्रा, शिखा शर्मा, प्रेमासेठ, सुनीता सोनी, कनक वर्मा, संगीता, सुनीता, विभा किरण वर्मा, सुनीता बेबी, श्रवण सेठ, विशाल सेठ, अरविंद सेठ, रवि सर्राफ, ईश्वर चंद वर्मा, कमल सेठ, विष्णुदयाल सेठ, रॉनिक वर्मा, आनंद वर्मा, संजय सर्राफ, सुनील सेठ, मनु सेठ, तन्नू सेठ और विवेक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।