Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

Detox Body: शरीर अपने आप करने लगेगा खुद को डिटॉक्स, बस करना होगा ये काम

Detox Body: शरीर अपने आप करने लगेगा खुद को डिटॉक्स, बस करना होगा ये काम
Jan 14, 2026, 01:13 PM
|
Posted By Preeti Kumari

Detox Body : आजकल लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए तरह-तरह के ट्रेंड्स और महंगे प्रोडक्ट्स अपनाते हैं. लेकिन सच यह है कि हमारा शरीर खुद ही टॉक्सिन्स बाहर निकालने की क्षमता रखता है. जरूरत सिर्फ इतनी है कि हम उसे सही सपोर्ट दें. कुछ आसान आदतें और घरेलू डिटॉक्स ड्रिंक्स इस नेचुरल प्रक्रिया को तेज करने में मदद कर सकती हैं. चलिए आपको बताते हैं कि आप इसके लिए क्या अपना सकते हैं.


kloi


कैसे करते हैं बॉडी डिटॉक्स


पटना स्थित ऑरो सुपर स्पेशलिटी क्लीनिक की डॉक्टर अंजली सौरभ बताती हैं कि "शरीर में टॉक्सिन्स का जमा होना कई बीमारियों की जड़ माना जाता है. इसलिए शरीर को समय-समय पर डिटॉक्स करना जरूरी है. यह डिटॉक्स सिर्फ डाइट से नहीं, बल्कि तेल मालिश, पसीना निकालने वाली एक्सरसाइज और सही तरल पदार्थों के सेवन से भी होता है. इनमें डिटॉक्स ड्रिंक्स सबसे आसान और असरदार तरीका मानी जाती हैं."


jiko


जाने कौन सा ड्रिंक्स फायदेमंद


डिटॉक्स ड्रिंक्स इसलिए फायदेमंद होती हैं क्योंकि तरल रूप में ये जल्दी शरीर में घुल जाती हैं और ब्लड व अंगों की गहराई से सफाई में मदद करती हैं. इससे लिवर, किडनी और पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करने लगते हैं और शरीर अपने आप टॉक्सिन्स बाहर निकालने लगता है. ऐसी ही एक असरदार ड्रिंक है ऑलस्पाइस इन्फ्यूजन. इसमें दालचीनी, लौंग, अदरक, काली मिर्च, करी पत्ता, गुड़हल, तुलसी, इलायची, शहद और नींबू जैसे तत्व शामिल होते हैं. इसे रातभर पानी में भिगोकर सुबह पिया जाता है. यह ड्रिंक एंटी-इंफ्लेमेटरी होती है और मेटाबॉलिज्म को संतुलन में रखने में मदद करती है.


loiuy


एलोवेरा जूस भी शरीर की नेचुरल डिटॉक्स प्रक्रिया को सपोर्ट करता है. पानी, एलो जेल, नींबू और थोड़ी सी काली मिर्च से बना यह ड्रिंक शरीर में पानी की कमी को रोकता है. इससे टॉक्सिन्स का जमाव कम होता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस घटता है, जिससे शरीर खुद को हील करने लगता है. सेब और दालचीनी से बनी डिटॉक्स ड्रिंक दिन की शुरुआत के लिए बेहतर मानी जाती है. सेब में मौजूद विटामिन और मिनरल्स शरीर को पोषण देते हैं, जबकि दालचीनी ब्लड शुगर और वजन को कंट्रोल करने में मदद करती है. इसे रातभर भिगोकर सुबह पीने से शरीर में ताजगी महसूस होती है.

कफ सीरप के सरगना शुभम की पत्नी से  की शराब की दुकान का लाइसेंस निरस्‍त, चार मामले विचाराधीन
कफ सीरप के सरगना शुभम की पत्नी से की शराब की दुकान का लाइसेंस निरस्‍त, चार मामले विचाराधीन
The wife of cough syrup kingpin Shubham has had her liquor shop license revoked; four cases are pending.वाराणसी: कफ सीरप तस्‍करी प्रकरण के सरगना शुभम जायसवाल की पत्नी वैशाली व उसके ग्रुप से जुड़ी लाइसेंसी रेखा देवी की दुकान का लाइसेंस निरस्‍त कर दिया गया है. लाटरी में दोनों दुकानों में एक का लाइसेंस कोटवा निवासी देवेंद्र सिंह व नवापुरा की रेखा यादव को मिला है. नीलामी प्रक्रिया से आबकारी विभाग को पांच करोड़ 27 लाख रुपये से ज्यादा की धनराशि अर्जित हुई है. कफ सीरप प्रकरण से जुड़े चार अन्य लाइसेंसियों की शराब दुकान से जुड़ा मामला जिलाधिकारी के यहां विचाराधीन है. शराब की चार दुकानों के बंद होने से आबकारी विभाग को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है.दो हजार करोड़ रुपये के कफ सीरप तस्करी मामले में बीते 12 अप्रैल को आबकारी विभाग व पुलिस की टीम ने दारानगर निवासी वैभव जायसवाल की पत्नी शिवांगी जायसवाल की कंपोजिट शाप लहरतारा, कायस्थटोला राजघाट निवासी रेखा देवी की कंपोजिट शाप शाहाबाद, कायस्थ टोला राजघाट निवासी बबिता सिंह की कंपोजिट शाप परेड कोठी, कायस्थ टोला राजघाट निवासी शुभम जायसवाल की पत्नी वैशाली की कंपोजिट शाप माधोपुर, भारद्वाजी टोला राजघाट की ऊषा देवी की कंपोजिट शाप कज्जाकपुरा व दारानगर की राधिका जायसवाल की कंपोजिट शाप खोजवां पहुंच दुकानों को सील करने की कार्रवाई की थी.शराब की कमाई शुभम पर लुटाईकार्रवाई के दायरे में आए शराब लाइसेंसियों पर शराब दुकानों से होने वाली कमाई का एक निर्धारित हिस्सा दुबई में छिपे कफ सीरप तस्करी के सरगना शुभम जायसवाल तक हवाला के जरिए वैभव जायसवाल द्वारा पहुंचाने का आरोप लगा था. इन लाइसेंसियों का एक समझौता पत्र भी पुलिस को मिला था, जिसमें शराब दुकानों से होने वाली कमाई का एक निर्धारित हिस्सा शुभम को भेजा जाना था. पुलिस लाइसेसियों के खिलाफ लिखा-पढ़ी तेज की तो पता चला कि शुभम की पत्नी वैशाली व रेखा देवी का लाइसेंस नवीनीकृत नहीं हुआ है.Also Read: वाराणसी में सीएम योगी का दौरा, 5-6 मई को कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जनऐसे में आबकारी विभाग ने दोनों लाइसेंस को निरस्त करते हुए लाटरी निकाली तो 812 लोगों ने भाग लिया, जिसमें देवेंद्र सिंह व रेखा यादव के नाम लाटरी निकली. जिला आबकारी अधिकारी कमल किशोर शुक्ल ने बताया कि शेष चार दुकानों का मामला जिलाधिकारी के यहां विचाराधीन हैं. एसीपी विजय प्रताप सिह ने बताया कि शराब के लाइसेंसी दुकान लेने से पूर्व एक शपथपत्र भरते हैं. लाइसेंसियों को वचनबद्ध किया जाता है कि उनका किसी माफिया या संगठित अपराध में संलिप्तता सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी.https://www.youtube.com/watch?v=xHEC1SsV8Ks
वाराणसी में सीएम योगी का दौरा, 5-6 मई को कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
वाराणसी में सीएम योगी का दौरा, 5-6 मई को कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
CM Yogi visits Varanasi, diversions will be in place on several routes on May 5-6वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 और 6 मई को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी में रहेंगे. इस अवसर पर प्रदेश कमिश्नरेट वाराणसी की यातायात पुलिस ने एक विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. सुगम यातायात व्यवस्था और आमजन की सुविधा के लिए शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर आवश्यकतानुसार यातायात रोक और डायवर्जन लागू किए जाएंगे.जानें वाहनों का किस तरफ डायवर्जन5 मई को होने वाले प्रमुख बदलावों में अमर उजाला तिराहा से वीवीआईपी आगमन से 3 घंटे पूर्व टेम्पो ट्रेवलर, बस और क्रूजर जैसे वाहनों को लहुराबीर-मैदागिन की ओर नहीं जाने दिया जाएगा, इन्हें लकड़ीमंडी की ओर डायवर्ट किया जाएगा. विशेश्वरगंज तिराहा से 1 घंटे पूर्व चार पहिया वाहन मैदागिन की ओर प्रतिबंधित रहेंगे, इन्हें गोलगड्डा तिराहा की ओर मोड़ा जाएगा. मरीमाई तिराहा से तेलियाबाग की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, इन्हें अंध्रापुल और मलदहिया की ओर भेजा जाएगा. मलदहिया से लहुराबीर/जयसिंह की ओर जाने वाले वाहन रोके जाएंगे, इन्हें मरीमाई, साजन और इंग्लिशिया लाइन की ओर डायवर्ट किया जाएगा. पिशाचमोचन और चेतगंज क्षेत्र से लहुराबीर की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा, वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा. गोदौलिया से मैदागिन की ओर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा.6 मई को लागू रहने वाला है डायवर्जन 6 मई को लागू रहने वाले डायवर्जन में जेपी मेहता से भोजूबीर की ओर जाने वाले वाहन सेन्ट्रल जेल तिराहा की ओर मोड़े जाएंगे. गिलट बाजार से भोजूबीर सब्जी मंडी की ओर आवागमन बंद रहेगा, वाहन शिवपुर चुंगी की ओर भेजे जाएंगे. सिंधौरा अंडरपास और टीएफसी से भोजूबीर की ओर जाने वाले वाहन हरहुआ रिंग रोड और आजमगढ़ अंडरपास की ओर डायवर्ट होंगे. महावीर मंदिर चौराहा से सब्जी मंडी की ओर जाने वाले वाहन अर्दली बाजार और पांडेयपुर की ओर भेजे जाएंगे.यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और अत्यंत आवश्यक होने पर ही प्रभावित मार्गों पर निकलें. यात्रा के दौरान अतिरिक्त समय लेकर चलें ताकि असुविधा से बचा जा सके. अपर पुलिस उपायुक्त यातायात ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सभी के सहयोग से ही कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराया जा सकेगा.हेल्पलाइन नंबर: ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 7839856994ट्रैफिक हेल्पलाइन: 7317202020Also Read: वृद्धा से चेन स्‍नेचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मौज मस्‍ती के लिए देते थे वारदात को अंजाममुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को एक मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वाराणसी आएंगे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, वह शाम को पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद, अगले दिन 6 मई को बड़ालालपुर में कार्यक्रम में भाग लेंगे और फिर सड़क मार्ग से बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे.https://www.youtube.com/watch?v=xHEC1SsV8Ks
बंगाल के रुझानों में भाजपा आगे, सदमें में ममता बनर्जी
बंगाल के रुझानों में भाजपा आगे, सदमें में ममता बनर्जी
BJP ahead in Bengal trends, Mamata Banerjee in shockबंगाल विधानसभा की कुल 293 सीटों पर दो चरणों में मतदान हुआ था. 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी. तो राज्य की बाकी बची 142 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले गए थे. हालांकि, एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होनी है. मतगणना आज सोमवार 4 अप्रैल की सुबह से ही जारी है. मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है, जहां भारतीय जनता पार्टी भाजपा 185 और टीएमसी 100 सीटों पर आगे चल रही है. अब तक भाजपा को 45%, TMC को 42% वोट मिलते दिख रहे हैं.भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगेजानकारी के मुताबकि, भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे चल रही हैं. तो सुवेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं. मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई उस इलाके में भाजपा चारों सीटों पर जबरदस्त पकड़ बनाए हुए है. ये सीटें झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम हैं. 2021 के मुकाबले इस बार भाजपा का वोट शेयर करीब 6% ज्यादा दिख रहा है, चुनाव आयोग के मुताबिक, अभी तक भाजपा को करीब 45% वोट मिले हैं और पार्टी पिछली बार से 108 सीटें ज्यादा लेकर आती नजर आ रही है. पार्टी की बढ़त को देखते हुए पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रंग-गुलाल लगाकर ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाते नजर आ रहे है. दिल्ली में बीजेपी हेडक्वॉर्टर में बैंड बाजा के साथ जश्न मनाया जा रहा है. कोलकाता में बीजेपी दफ्तर के बाहर कार्यकर्ता कमल का फूल लेकर पहुंचा और एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी जताई हैं. वहीं भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, भाजपा को 45% वोट मिले और TMC को 38%, संदेश स्पष्ट है और रुझान भी स्पष्ट है. अब इसी से टीएमसी को अंदाजा लग जाना चाहिए की जीत बीजेपी की ही होने वाली है."कूड़े में मिलीं VVPAT पर्ची मॉक पोल की थीं"पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने बीते रविवार को कूड़े के ढेर में मिलीं VVPAT पर्चियों को लेकर कहा कि, इसकी जांच की जाएगी, कहीं ये पर्चियां मॉक पोल की तो नहीं हैं, इनका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है. गजब की बात तो यह है कि, आरजीकर मेडिकल कॉलेज रेप विक्टिम की मां और BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ 2763 से ज्यादा वोटों के अंतर से सीट से आगे चल रही हैं. फिलहाल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के कंट्रोल रूम से पूरे राज्य में मतगणना केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. बता दें, मतगणना के पहले राउंड के बाद काकद्वीप विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार मंतूराम पाखीरा 2,750 वोटों से आगे चल रहे हैं. मतगणना के पहले दौर के अंत में हावड़ा की 181 अमता विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार अमित सामंत 734 वोटों से आगे चल रहे हैं.Also Read: वृद्धा से चेन स्‍नेचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मौज मस्‍ती के लिए देते थे वारदात को अंजामनंदीग्राम से सुवेंदु 3,100 वोटों से आगे पोस्टल बैलेट में बढ़त बनाने के बाद BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में EVM की गिनती में भी बढ़त बना ली है. पहले राउंड के आखिर में, वह 3,100 वोटों से आगे हैं. तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार पवित्र कर पीछे चल रहे हैं. अब देखने वाली बात यह है कि आखिरकार जीत किसकी होती हैं.https://www.youtube.com/watch?v=xHEC1SsV8Ks