देव दीपावलीः घाटों पर 25 लाख की भीड़ का अनुमान, प्रशासन ने कसी कमर

वाराणसी: काशी के घाटों पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली के साथ गंगा महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं. इस साल देव दीपावली के अवसर पर लगभग 25 लाख लोगों की भीड़ के जुटने का अनुमान है. इसके साथ ही 25 लाख दायों से पूरे घाटों को जमगम करने की योजना है. जिला प्रशासन ने इन भव्य आयोजनों को सफल बनाने के लिए कमर कस लिया है. उक्त जानकारी गुरुवार को जिलाधिकारी (डीएम) सत्येंद्र कुमार ने दी.

देव दीपावली पर ग्रीन आतिबाजी संग तीन चरणों में होगा लेजर शो
देव दीपावली के दिन 5 नवंबर को बनारस के सभी घाटों पर जगमग होने वाल लाखों दीयों की छटा अलौलिक होगी. हर साल की तरह इस साल भी ग्रीन आतिशबाजी के साथ-साथ इस बार चेत सिंह घाट पर लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा जो तीन चरणों में दिखाया जाएगा. इस बार की थीम गंगा के साथ-साथ देव दीपावली संग भगवान शिव के महामात्य पर आधारित होगी. इन कार्यक्रमों से गंगा घाटों की सुंदरता और भी निखर जाएगी.

ALSO READ : Unity Day: भारत की एकता और अखंडता की आधारशिला को नमन
गंगा महोत्सव का कार्यक्रम
दूसरी ओर शुक्रवार एक नवंबर से चार नवंबर तक चलने वाले गंगा महोत्सव में पहले दो दिन स्थानीय कलाकार और छात्र-छात्राएं अपनी प्रस्तुति देंगे. इसके मुख्य आकर्षण 3 और 4 नवंबर को सुप्रसिद्ध लोकगायिका मालिनी अवस्थी और लोकप्रिय भजन गायक हंसराज रघुवंशी का कार्यक्रम होगा. डीएम सत्येंद्र कुमार के अनुसार इस मौके पर उमड़ने वाले विशाल जनसमूह को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं.



