Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

मंडलायुक्त ने किया निर्माणाधीन रोपवे परियोजना का निरीक्षण, समय और गुणवत्ता पर जोर

मंडलायुक्त ने किया निर्माणाधीन रोपवे परियोजना का निरीक्षण, समय और गुणवत्ता पर जोर
Dec 23, 2025, 06:45 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी- निर्माणाधीन शहरी रोपवे परियोजना की प्रगति का जायजा लेने मंडलायुक्त एस राजलिंगम गोदौलिया पहुँचे, जहां उन्होंने स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के सभी पहलुओं का बारीकी से जायज़ा लिया. मंडलायुक्त द्वारा परियोजना की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की गयी जिसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए.


VARAFRGB


निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट की प्रगति, गुणवत्ता की जांच, समय सीमा का ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया, मंडलायुक्त ने निर्माण कार्य में तेजी लाने और तय समय पर प्रोजेक्ट पूरा करने के निर्देश दिए, उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। गौरतलब है कि भारत के पहले शहरी रोपवे जिसका निर्माण वाराणसी कैंट से गोदोलिया तक हो रहा, इसका निर्माण सड़क परिवहन मंत्रालय के अधीनस्थ नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट के द्वारा के द्वारा किया जा रहा है.


ALSO READ: वाराणसी में शीतलहर का कहर: कक्षा 5 तक के स्कूल बंद, BSA ने जारी किया आदेश


रोपवे शुरू होने से ट्रैफिक होगा कम


रोपवे शुरू होने से शहर में ट्रैफिक दबाव काफी हद तक कम होगा और यात्रियों को यात्रा में सुविधा और समय की बचत मिलेगी, इसके अलावा यह प्रोजेक्ट पर्यटन को भी बढ़ावा देगा क्योंकि यात्री अब घाटों और अन्य प्रमुख स्थलों तक आरामदायक तरीके से पहुंच सकेंगे.

निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक महोदया श्रीमती पूजा मिश्रा, एनएचएलएमएल की टीम व विश्वसमुद्रा कम्पनी के परियोजना निदेशक एस एस राव वह उनकी टीम मौजूद रही.

पीएम मोदी का काशी आगमन: पुलिस लाइन से नमो घाट तक स्वागत की तैयारी, एयर शो में होंगे शामिल
पीएम मोदी का काशी आगमन: पुलिस लाइन से नमो घाट तक स्वागत की तैयारी, एयर शो में होंगे शामिल
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के 25 अक्‍टूबर को वाराणसी आगमन पर स्वागत की तैयारियां जोर शोर से चल रही है. पुलिस लाइन से नमोघाट तक जगह-जगह पीएम के लिए स्वागत केंद्र बनाए गए हैं. यहां ढोल-नगाड़ों की गूंज, डमरू दल के वादन, शंखनाद और सांस्कृतिक नृत्य के बीच ‘जयश्रीराम’ और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से काशी का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बनाने की तैयारी है. प्रधानमंत्री के यात्रा मार्ग पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया जाएगा.भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्‍टूबर को पूर्वाह्न 10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा मिर्जामुराद जाएंगे, जहां अरविंद मिल का शिलान्यास करेंगे. इसके बाद दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे. यहां से सड़क मार्ग से नमोघाट जाएंगे और गंगा के ऊपर आयोजित भारतीय वायुसेना के भव्य एयर शो में शामिल होंगे.अशोक चौरसिया ने बताया कि प्रधानमंत्री के सड़क मार्ग से गुजरने के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं काशी वासी निर्धारित स्वागत केंद्रों पर मौजूद रहेंगे. इन स्थानों पर गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया जाएगा. ढोल-नगाड़े, डमरू दल और शंखनाद के साथ ‘जयश्रीराम’ तथा ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष होंगे. स्वागत केंद्रों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से पीएम का अभिनन्दन किया जायेगा. भाजपा ने कार्यकर्ताओं को स्वागत की जिम्मेदारी सौंपते हुए पूरे मार्ग पर उत्सव जैसा माहौल बनाने की योजना तैयार की है.इन स्थानों पर बनाए गए स्वागत केंद्रभाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया के अनुसार, प्रधानमंत्री के स्वागत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पुलिस लाइन मुख्य द्वार, पुलिस लाइन चौराहा, खजूरी-मकबूल आलम रोड यस बैंक के सामने, हुकुलगंज तिरमुहानी, चौकाघाट लकड़ी मंडी, सिटी स्टेशन के सामने, गोलगड्डा चौराहा रेलवे अंडरपास, भदऊं चुंगी, रेलवे पुल से पहले, नमोघाट जाने वाली ढलान और नमोघाट मोड़ स्थित सीएनजी स्टेशन के सामने स्वागत केंद्र बनाए गए हैं. नमोघाट पर भी स्वागत की विशेष व्यवस्था रहेगी. इन सभी स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता काशी वासियों के साथ प्रधानमंत्री के स्वागत में जुटेंगे. सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के माध्यम से काशी की धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित करने की तैयारी है.ALSO READ: स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव: तीन घंटे में शिक्षक के 19.13 और स्नातक में हुए 10.12 फीसदी मतदानएयर शो समाप्त होने के बाद दिल्ली रवाना होंगे पीएमअशोक चौरसिया ने बताया कि नमोघाट पर आयोजित एयर शो दोपहर दो बजे समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से पुलिस लाइन पहुंचेंगे. वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे. इसके बाद विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा ने स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है.
स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव: तीन घंटे में शिक्षक के 19.13 और स्नातक में हुए 10.12 फीसदी मतदान
स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव: तीन घंटे में शिक्षक के 19.13 और स्नातक में हुए 10.12 फीसदी मतदान
वाराणसी : स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार की सुबह आठ बजे से मतदान जारी है. सुबह 11 बजे तक दो घंटे में शिक्षक एमएलसी सीट पर 19.13 फीसदी और स्नातक एमएलसी सीट पर 10.12 फीसदी मतदान हुआ है. शुरुआती तीन घंटे में शिक्षक सीट पर मतदान प्रतिशत स्नातक की तुलना में अधिक रहा. सुबह से ही मतदाता बूथों पर पहुंचने लगे. आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई. इस दौरान सभी बूथों पर बड़ी संख्या में शिक्षकों व स्नातकों ने पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया.बता दें कि चुनाव से एक दिन पहले प्रशासन ने मतदान की तैयारियां पूरी कर ली थी. जिले में दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के 74,840 मतदाता 21 मतदान केंद्रों पर 102 बूथों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 66,952 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 7,888 मतदाता हैं. स्नातक के 73 मूल बूथों के साथ आठ सहायक बूथ बनाए गए हैं, जबकि शिक्षक के लिए 21 बूथ निर्धारित हैं. मतदान शाम चार बजे तक होगा.स्नातक के लिए 81 बूथ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 21 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. यहां 73 मूल मतदेय स्थलों के अलावा आठ सहायक बूथ बनाए गए हैं. इस तरह स्नातक चुनाव के लिए कुल 81 बूथों पर मतदान किया जा रहा है. अंतिम सूची में 41,451 पुरुष और 25,501 महिला मतदाता दर्ज हैं. जिला प्रशासन की बूथवार सूची में बड़ागांव, पिंडरा, चोलापुर, हरहुआ, चिरईगांव, सेवापुरी, पिसनहरिया, भोजूबीर, नदेसर, लहुराबीर, ककरमत्ता, मैदागिन और गायघाट समेत अलग-अलग क्षेत्रों के मतदान स्थल शामिल हैं.शिक्षक चुनाव में 21 बूथशिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 7,888 मतदाता हैं. इनमें 5,159 पुरुष और 2,729 महिला मतदाता हैं. इस चुनाव के लिए जिले में 21 मतदान केंद्र और 21 बूथ निर्धारित किए गए हैं. बड़ागांव, सेवापुरी, पिंडरा, चोलापुर, हरहुआ, चिरईगांव, विद्यापीठ, आराजी लाइन, पिसनहरिया, भोजूबीर, नदेसर, लहुराबीर, मैदागिन, गायघाट, लहरतारा, रामनगर, कबीरचौरा, रामापुरा, रविंद्रपुरी, पांडेय हवेली और ककरमत्ता में मतदान हो रहा है.स्नातक में 24, शिक्षक में 10 प्रत्याशीवाराणसी खंड में स्नातक और शिक्षक दोनों सीटों के लिए कुल 34 प्रत्याशी मैदान में हैं. स्नातक सीट पर 24 और शिक्षक सीट पर 10 प्रत्याशी हैं. स्नातक में सपा के निर्वतमान एमएलसी आशुतोष सिन्हा और भाजपा के पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह प्रमुख प्रत्याशी हैं. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सपा के निवर्तमान एमएलसी लाल बिहारी यादव, भाजपा के प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र और पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह के बीच मुकाबला प्रमुख माना जा रहा है.आठ जिलों में 3.23 लाख से ज्यादा मतदातावाराणसी खंड का चुनाव सिर्फ वाराणसी जिले तक सीमित नहीं है. इसमें वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही और बलिया शामिल हैं. पूरे निर्वाचन क्षेत्र में स्नातक के करीब 2.88 लाख और शिक्षक के करीब 34,900 मतदाता हैं. आठ जिलों में स्नातक के 257 और शिक्षक के 122 बूथ बनाए गए हैं. कुल मिलाकर करीब 3.23 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.ALSO READ: घर में सोते रह गए परिवार के लोग, चोर लाखों के जेवरात लेकर पारवरीयता के आधार पर मतदानएमएलसी चुनाव में विधानसभा चुनाव की तरह प्रत्याशी के सामने मुहर नहीं लगानी होगी. मतदाता को मतपत्र पर अपनी पहली पसंद के प्रत्याशी के सामने ‘1’ लिखना होगा. इसके बाद वह दूसरी, तीसरी और अन्य वरीयताएं भी क्रमवार दर्ज कर सकता है. इसके लिए मतदान केंद्र पर उपलब्ध कराए जाने वाले निर्धारित बैंगनी स्केच पेन का ही इस्तेमाल करना होगा. किसी प्रत्याशी के सामने एक से अधिक अंक लिखने या एक ही अंक को दो प्रत्याशियों के सामने लिखने पर मतपत्र अमान्य हो सकता है.
घर में सोते रह गए परिवार के लोग, चोर लाखों के जेवरात लेकर पार
घर में सोते रह गए परिवार के लोग, चोर लाखों के जेवरात लेकर पार
वाराणसी : लोहता थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में देर रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए करीब आठ लाख रुपये मूल्‍य के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. हैरानी की बात यह है कि चोरी के दौरान परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. सुबह जागने पर चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद पीड़ित ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी.प्राप्त जानकारी के अनुसार, छितौनी निवासी आशीष शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ रात करीब 12 बजे सो गए थे. आशीष के मुताबिक, रात करीब 12:30 से एक बजे के बीच उनकी छोटी बच्ची जागी थी, तब तक चोरी नहीं हुई थी. उनका अनुमान है कि रात एक से दो बजे के बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. चोर उनके कमरे में रखी अलमारी खंगालकर करीब आठ लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए.ALSO READ: एयर शो के दौरान कई बीमार, एंबुलेंस से 4 मरीजों को पहुंचाया गया अस्पतालआशीष शर्मा अपनी पत्नी और बच्ची के साथ कमरे में सो रहे थे, जबकि दूसरे कमरे में उनके माता-पिता सोए हुए थे. इसके बावजूद किसी को चोरी की भनक नहीं लगी. चोर मकान में किधर से दाखिल हुए, इसकी जानकारी पीड़ित को भी नहीं है. सुबह करीब पांच बजे उठने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की. घटना के बाद गांव में चोरी को लेकर भय व्‍याप्‍त है.