रोड चौड़ीकरण कार्य के चलते आज कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बाधित...

वाराणसी में बुधवार को रोड चौड़ीकरण और बिजली लाइनों को भूमिगत करने के कार्य के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत विभाग की ओर से निर्धारित शटडाउन के तहत सुबह 8 बजे से 11 बजे तक विभिन्न उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। विभाग ने लोगों से आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने की अपील की है.
जानकारी के अनुसार दौलतपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े भक्तिनगर और कुंती विहार क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. वहीं उदयपुर उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले सोयपुर इलाके में भी निर्धारित समय तक बिजली कटौती की जाएगी. इसके अलावा लेढ़ूपुर ,उपकेंद्र से जुड़े आशापुर क्षेत्र और पांडेयपुर के पहाड़िया फीडर से जुड़े इलाकों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
विद्युत विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शहर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण और बिजली लाइनों को भूमिगत करने के कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए यह शटडाउन लिया जा रहा है. विभाग का कहना है कि कार्य पूर्ण होने के बाद उपभोक्ताओं को बेहतर और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी.
ALSSSO READ:यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी
बिजली कटौती के चलते सुबह के समय घरेलू कार्यों, पेयजल आपूर्ति और छोटे व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.



