Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी

यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी
May 13, 2026, 05:08 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Weather will change in Uttar Pradesh, yellow alert issued for storm and rain.


Weather News: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम ने एक बार फिर से करवट लेनी शुरू कर दी है. पिछले कई दिनों से झुलसा देने वाली धूप और तापमान में बढ़ोतरी से परेशान लोगों को जल्द राहत मिल सकती है, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ आंचलिक केंद्र ने 13 मई के लिए प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वांचल, तराई और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में मौसम अचानक बदल सकता है. तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है, हालांकि विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह भी दी है.


G


कई जिलों में येलो अलर्ट


मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश में सक्रिय मौसमी प्रणालियों के कारण अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में मौसम का असर देखने को मिलेगा. विभाग ने विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि आंधी के दौरान इनकी गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है. देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच समेत आसपास के क्षेत्रों में धूलभरी आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, मौसम विभाग ने इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी भी जारी की है.


D


पश्चिमी यूपी में बदलेगा मौसम


पूर्वांचल के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर से जुड़े जिलों में भी मौसम बदलने के संकेत मिले हैं, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), हापुड़ और बुलंदशहर में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. इसके अलावा ब्रज और मध्य यूपी के मथुरा, आगरा, हाथरस, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, बदायूं, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी बादल छाने और बारिश होने की संभावना जताई गई है, मौसम विभाग का मानना है कि इन इलाकों में बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.


H


बांदा रहा सबसे गर्म


बीते 24 घंटों के मौसम की बात करें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं दर्ज की गईं, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहा, प्रदेश का सबसे अधिक तापमान बांदा में 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान उरई में 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, मेरठ, आगरा, झांसी और लखनऊ मंडलों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम रिकॉर्ड किया गया, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई.


H


किसानों के लिए एडवाइजरी जारी


मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. विभाग ने कहा है कि आंधी और बिजली कड़कने के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होना खतरनाक साबित हो सकता है. तेज हवाओं के कारण कच्चे मकानों, टिन शेड और कमजोर संरचनाओं को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है, किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थानों पर रख लें ताकि बारिश और तेज हवाओं से नुकसान न हो.


गर्मी से राहत


मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिलेगी, लेकिन वज्रपात और तेज आंधी को देखते हुए सावधानी बरतना बेहद जरूरी होगा। मौसम विभाग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे भी अलर्ट जारी किए जा सकते हैं.

G


यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर वालों को मिलेगी गर्मी से राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट

भारत रत्‍न के पुश्तैनी मकान का हो रहा नवीनीकरण, वीडीए ने साफ की तस्‍वीर
भारत रत्‍न के पुश्तैनी मकान का हो रहा नवीनीकरण, वीडीए ने साफ की तस्‍वीर
वाराणसी: भारत रत्न और शहनाई के जादूगर उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के पुश्तैनी मकान के ध्वस्तीकरण को लेकर सोशल मीडिया पर उठे सवालों के बीच वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने जांच आख्या जारी कर स्थिति स्पष्ट की है. प्राधिकरण के अनुसार, मकान का ध्वस्तीकरण किसी सरकारी कार्रवाई के तहत नहीं, बल्कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के परिवारजनों द्वारा स्वयं कराया जा रहा है. वीडीए के सचिव वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया (एक्स, फेसबुक) पर प्राप्त शिकायत के क्रम में मामले की जांच कराई गई.जांच में सामने आया कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के पौत्र और स्वर्गीय महताब हुसैन के पुत्र मो. सिब्तैन का मकान संख्या सीके 46/63, भीखाशाह गली, सराय हड़हा, चौक, वाराणसी में स्थित है. करीब 500 वर्गफीट क्षेत्रफल में निर्मित यह भवन जी+1 तल का था और काफी पुराना एवं जर्जर हो चुका था.ALSO READ : वाराणसी में ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, चालक समेत 22 घायलधरोहर को संरक्षित करने की उम्मीद जगीपरिवार के सदस्यों द्वारा मकान के नवीनीकरण का कार्य कराया जा रहा है. इसी प्रक्रिया के तहत पुराने भवन की संरचना को ध्वस्त किया जा रहा है, ताकि वहां दोबारा निर्माण कराया जा सके. एक महत्वपूर्ण जानकारी यह भी सामने आई है कि परिवारजनों ने भवन के पुनर्निर्माण के बाद उसी स्थान पर भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान का संग्रहालय स्थापित कराने की बात कही है. इससे उनकी विरासत और शहनाई की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने की उम्मीद जगी है.वीडीए सचिव ने स्पष्ट किया है कि मकान के ध्वस्तीकरण की पूरी कार्रवाई उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के परिवारजनों द्वारा ही कराई जा रही है. इसमें वाराणसी विकास प्राधिकरण अथवा जिला प्रशासन की कोई भूमिका, सहभागिता या सरोकार नहीं है.वहीं, सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि सरकार द्वारा बिस्मिल्लाह खान का घर गिराया जा रहा.
वाराणसी में ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, चालक समेत 22 घायल
वाराणसी में ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, चालक समेत 22 घायल
वाराणसी : मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज गांव के समीप नेशनल हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई. हादसे में बस चालक समेत 22 श्रद्धालु घायल हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद बस में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया.जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कृष्णागंज थाना क्षेत्र के मजदिया गांव के करीब 60 श्रद्धालु 28 अक्‍टूबर को बस संख्या डब्ल्यूबी-51-ए-4436 से मथुरा-वृंदावन दर्शन के लिए गए थे. दर्शन करने के बाद सभी बस से अपने घर लौट रहे थे. सुबह बस मिर्जामुराद क्षेत्र के मेहंदीगंज गांव के पास पहुंची. इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी.सूचना के बाद पुलिस ने शुरू किया बचाव कार्यहादसे में श्यामोली सिंगोराय (60), लीना देन (54), शुक्ला विस्वा (55), पूर्णिमा सिगदार (55), शपन दास (35), शेफाली दास (59), दुर्गा कर (62), माला सददर (39), झूमा रानी (51), गौरी शंकर सरकार (32), शुकेश बिस्वास (67), गौरी शंकर सरकार (72), लोक्खी गोस (52), नमिता बाला (55), छोटून मौलिक (52), गुरु दासी सरकार (57), बिशाखा दास (53), वनिता बोड्डो (54), लक्ष्मी बोस (56) और राखी सिंघा राय (44) समेत 22 लोग घायल हो गए. इनमें बस चालक भी शामिल है.ALSO READ: वाराणसी के कृष्णा अपार्टमेंट में भीषण आग, तीसरी से पांचवीं मंजिल तक पहुंचीं लपटें, महिला झुलसीदुर्घटना की सूचना मिलने के बाद खजूरी चौकी प्रभारी जगदंबा सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है. हादसे के बाद हाईवे पर क्षतिग्रस्त बस के कारण यातायात प्रभावित हो गया था. क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटवाया गया, जिसके बाद आवागमन बहाल कराया गया.
वाराणसी के कृष्णा अपार्टमेंट में भीषण आग, तीसरी से पांचवीं मंजिल तक पहुंचीं लपटें, महिला झुलसी
वाराणसी के कृष्णा अपार्टमेंट में भीषण आग, तीसरी से पांचवीं मंजिल तक पहुंचीं लपटें, महिला झुलसी
वाराणसी: चेतमणि चौराहे के निकट जवाहर नगर कॉलोनी स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अपार्टमेंट के तीसरे तल पर स्थित एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में इसकी लपटें तीसरी मंजिल से चौथी मंजिल के डक्ट के रास्ते पांचवीं मंजिल तक पहुंच गईं। बहुमंजिला इमारत में आग फैलने से वहां रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर निकलने लगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग तीसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में अज्ञात कारणों से लगी। घटना के समय फ्लैट के मकान मालिक मौके पर मौजूद नहीं थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और चौथी मंजिल के डक्ट के माध्यम से पांचवीं मंजिल तक पहुंच गई। इस दौरान पांचवीं मंजिल पर रहने वाली एक महिला आग की चपेट में आकर झुलस गईं। उनके साथ उनके पुत्र और पुत्री भी मौजूद थे। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए बीएचयू अस्पताल भेजा गया है।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से आग बुझाने का अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।ALSO READ: काशी में देखने को मिलेंगे दुनिया के अजूबे, करोड़ों होंगे खर्चबहुमंजिला अपार्टमेंट में आग लगने की इस घटना से आसपास के इलाके में भी हड़कंप की स्थिति रही। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।